कारोबार

सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर आधारित रहा कांगेर वैली अकादमी वार्षिकोत्सव हुर्रा और कांफेटी
26-Dec-2023 2:37 PM
सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर आधारित रहा कांगेर  वैली अकादमी वार्षिकोत्सव हुर्रा और कांफेटी

रायपुर, 26 दिसंबर। शहर के डे बोर्डिंग विद्यालय कांगेर वैली अकादमी में वार्षिकोत्सव हुर्रा और कांफेटी का आयोजन हुआ। जिसका थीम सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल रखा गया था।  दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पहले  दिन छोटे बच्चों के लिए  कलाईडोस्कोप और दुसरे दिन ग्रीन गाथा के नाम से रंगारंग प्रस्तुति दी गयी। 

केव्हीए ने बताया कि पहली शाम के कलाईडोस्कोप में मुख्य अतिथि इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय की उप कुलपति पद्मश्री श्रीमती ममता चंद्राकर उपस्थित रहीं। श्रीमती चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राकृतिक परिसर के साथ साथ कला और संगीत की व्यवस्थित ढांचे में बच्चों को शिक्षा उपलब्ध हो रही है यह सभी बच्चों और पालको के लिए सौभाग्य की बात है। 

केव्हीए ने बताया कि अपने द्वारा गाये गए गीत अरपा पैरी के धार....को बच्चों से सुनकर भावुक होकर कहा की छत्तीसगढ़ की संस्कृति  में प्रकृति की सुन्दरता और इसकी रक्षा के सिद्धांत समाहित हैं। दूसरी शाम की ग्रीन-गाथा के मंच पर छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश चौधरी बतौर मुख्यातिथि साथ ही विद्यालय के संरक्षक श्री स्वरूपचंद जैन,मार्गदर्शक श्री रतनलाल जैन, उपस्थित रहे।

श्री चौधरी ने  कार्यक्रम की थीम ग्रीन गाथा पर अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रकृति में सभी जीवों का कल्याण छुपा है हम सब एक दुसरे से सहस्तित्व के साथ जुड़े हैं। यही कारण है कि भारतीय सभ्यता में प्रकृति को माता के रूप में स्वीकार किया गया है। आज हम सबको अपने इकोसिस्टम को बरकरार रखने के लिए प्रकृति के साथ वापस जुडऩा पडेगा। 

केव्हीए ने बताया कि बच्चों की सांस्कृतिक पस्तुति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रस्तुतियां ग्रीन गाथा थीम को साकार करती हैं जिसके लिए सभी बच्चे,शिक्षक और पूरा विद्यालय परिवार  बधाई का पात्र  है।


अन्य पोस्ट