कारोबार

माहेश्वरी महिला समिति द्वारा खारून तट पर दीपदान उत्सव
01-Dec-2023 2:36 PM
माहेश्वरी महिला समिति द्वारा खारून तट पर दीपदान उत्सव

रायपुर, 1 दिसंबर। रायपुर जिला माहेश्वरी महिला समिति द्वारा कार्तिक मास बैकुण्ठ चतुर्दशी के अवसर पर  बाबा हटकेशवर मंदिर, महादेव घाट खारून नदी तट पर दीपदान उत्सव  श्रध्दा भक्ति और  हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया। 

राष्ट्रीय महामंत्राणी ज्योति राठी, प्रदेश पदाधिकारी नंदा जी भटटर, प्रदेश सत्र संरक्षिका पुष्पा  राठी , प्रदेश विशेष सलाहकार  संतोष चांडक,   जिला अध्यक्ष पुष्पा लाहोटी, संगठन मंत्री रमा मल्ल, भूतपूर्व  जिला अध्यक्षाये एंव स्थानीय अध्यक्षाये ,  समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी एंव अतिथियों के  आगमन से   रायपुर जिला हर्षित एंव शोभायमान हुआ।

पुष्पा राठी एंव संतोष चांडक, पुष्पा लाहोटी, रमा मल्ल एंव अतिथि बहनो ने भगवान  उमा महेश का पूजन कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुमधुर  भजनो से   बहनो की  खुशी  और रामायण मनका  हौजी  काफी रोचक एंव सराहनीय रही।  राष्ट्रीय पदाधिकारी एंव प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा बाल कृष्ण भजन वीडियो प्रतियोगिता के सभी विजेताओं  , निर्णायक गण एंव प्रायोजक सीता  राठी का सम्मान  किया गया।  

श्रीफल, वस्त्र, मिष्ठान एंव दक्षिणा भेंट कर  ब्राह्मण देव पूजन  एंव भगवान श्रीहरि लक्ष्मी नारायण का सिंगार कर  आरती ज्योति राठी  द्वारा की गयी।  तत्पश्चात सभी बहनो ने  101 दीप प्रज्वलित कर  गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो का जाप करते हुये  तट पर  दीपदान  किया।  योजना प्रकल्प प्रभारी देवकी जी लढ्ढा की दीपदान उत्सव योजना  शानदार रही। 
घर, परिवार, समाज एंव राष्ट्र  की उन्नति खुशहाली सुख समृद्धि की मंगल  कामना के साथ परस्पर देव दीवाली दीपदान उत्सव की  शुभकामनाएं प्रदान की। 
 


अन्य पोस्ट