कारोबार

जेसीआई केपिटल की महिला विंग द्वारा सावन पुल पार्टी, प्रिया बनी क्वीन
28-Aug-2023 2:27 PM
जेसीआई केपिटल की महिला विंग  द्वारा सावन पुल पार्टी, प्रिया बनी क्वीन

रायपुर, 28 अगस्त। जेसीआई रायपुर केपिटल की महिला विंग व्दारा सावन पूल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 25 लोगों ने भाग लिया । 
उक्त जानकारी देते हुए जेसीरेट पीआरओ वाणी बुरड़ ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन का मस्ती का आयोजन किया और पुल पार्टी थीम  रखी। जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। सावन की मस्तियाँ में सावन के गीत गाये गये,फन, डांस, तंबोला के साथ-साथ पुल पार्टी का आयोजन किया गया। 

सावन क्वीन का ताज प्रिया नरेन्द्र सिन्हा को दिया गया।  गेम भी खिलाये गये जिसमें प्रथम नम्रता व सेकंड निशा चोपड़ा रहे। कार्यक्रम कार्डिनेटर निशा चोपड़ा थी। कार्यक्रम निर्देशक नेहा जैन, शीतल लुनिया व रूपल गोहिल थी। उत अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शालिनी जैन, सोनम जैन, निशा चोपड़ा, स्मिता केडिया, चेयरपर्सन अंजू जैन, सचिव विभा जैन, राजश्री, नम्रता, नमिता, टीना, विधि, श्री ढगे, संगीता, रामेश्वरी, निधि, आंचल, साधना व अन्य सदस्या विशेष रूप से उपस्थित थी।  उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पीआरओ वाणी बुरड़ ने दी।
 


अन्य पोस्ट