कारोबार
रायपुर, 30 जून। राजधानी के युवा आर्किटेक्ट स्वप्निल जग्गी को बेंगलुरु में आयोजित आईजेन पीपुल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम उम्र के युवा आर्किटेक्ट के कार्यों का आकलन कर दिया जाता है। स्वप्निल जग्गी 2023 में यह पुरस्कार पाने वाले मध्य भारत के इकलौते आर्किटेक्ट हैं जिन्हें यह आईजेन पुरस्कार आर्किटेक्ट एंड इंटीरियर इंडिया मैगजीन द्वारा आईजेन पीपुल्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
इसके पहले भी टाटा कंपनी द्वारा आयोजित विश्व स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें पूरे विश्व से लगभग 8000 आर्किटेक्ट ने हिस्सा लिया था। उसमें से 12 को चुना जाना था। उस 12 में भी रायपुर शहर के स्वप्निल जग्गी का चयन किया गया था। स्वप्निल जग्गी ने छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु विदर्भ मध्य प्रदेश झारखंड वाह उड़ीसा अन्य राज्यों में भी अपने आर्किटेक्चर की बदौलत छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
वे चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं मिल मशीनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी के पुत्र हैं।


