कारोबार
चेरिटेबल ट्रस्ट ने दिया स्कूल को वॉटर कूलर
17-Jun-2023 10:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ऱायपुर, 17 जून। भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2023 के उपलक्ष्य में स्व. केशरीमल सुंदर देवी चोपड़ा की स्मृति में श्री सदासुख मांडु देवी चोपड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट रायपुर, बिलासपुर द्वारा मायाराम सुरजन स्कूल चौबे कॉलोनी में वाटर कूलर प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं चोपड़ा परिवार के अन्य सदस्य के अलावा चौबे कॉलोनी संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री कन्हैया लाल बैद, बी.एल. जैन, प्रकाश चंद चोपड़ा, कांति लाल गोलछा एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अध्यक्ष श्री मनोज कोठारी, सचिव सुशील कोचर एवं विजय गंगवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। स्कूल प्राचार्या भावना तिवारी ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


