कारोबार
दिव्यांग की खुशी बनी चरामेति फाउंडेशन द्वारा मिली व्हीलचेयर
25-Feb-2023 2:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 दिसंबर। संस्था के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि महासमुंद जिले के अंतर्गत ग्राम नयापारा भलेसर, पोस्ट ऑफिस कनेकेरा निवासी श्री शिव कुमार टांडेकर करीब 90 प्रतिशत दिव्यांग है। उनके पास का गद्दा कड़ा हो जाने के कारण उनकी बेड सोल की परेशानी बढ़ गई थी।
श्री ओझा ने बताया कि साथ ही उन्हें व्हीलचेयर की भी आवश्यकता थी। उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति को देखकर चरामेति फाउंडेशन ने उन्हें उपरोक्त दोनों जरूरी चीज़ें उपलब्ध करवा दी।
श्री ओझा ने बताया कि उपरोक्त सामग्री इन्जी. श्री मनहरण लाल साहू जी, श्री वेदप्रकाश गोयल जी, श्री अश्वनी तिवारी जी, श्री महेंद्र चोपडा जी, श्री विजय टांडेकर जी, श्री मनीष टांडेकर जी की उपस्थिति एवं सहयोग से प्रदान की गई। श्री शिव कुमार सहित समस्त टांडेकर परिवार ने चरामेति फाउंडेशन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


