कारोबार
रायपुर, 10 जनवरी। विप्र वाहिनी संघ रायपुर द्वारा मोवा हनुमान मंदिर में 14 जनवरी मकर संक्रान्ति के पवन पर्व पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन भव्य स्वरूप में किया जा रहा है जिसमे पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से काफी संख्या में हर वर्ग के ब्राह्मण समाज संघठन के सदस्य आएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.एन.पांडेय के निवास स्थान पर एक बैठक बुलाई गई जिसमे इस धार्मिक अनुष्ठान की रूप रेखा समस्त कार्यकारणी एवम सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमे आने वाले प्रबुद्ध ब्राह्मणों का सम्मान किया जाएगा साथ ही हजारों श्रद्धालुओं एवं भक्तों के लिए भोग भंडारे प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया क्योंकि इस सुंदरकांड आयोजन में अन्य प्रदेशों से ब्राह्मणों की संख्या बढऩे की पूरी संभावना है इस वजह से सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए इस बैठक में उसके ऊपर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्य जोन अध्यक्ष नगर निगम ,प्रमोद मिश्रा,उमाकांत मिश्रा,प्रमोद शुक्ला, शेष नाथ तिवारी,रवि मिश्रा,भगवान शर्मा और अन्य सम्मानित सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।