कारोबार

राजकुमार कॉलेज पुरस्कार वितरण समारोह में खुला हुनरों का पिटारा
29-Dec-2022 1:59 PM
राजकुमार कॉलेज पुरस्कार वितरण समारोह में खुला हुनरों का पिटारा

रायपुर, 29 दिसंबर। राजकुमार कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह में आयोजन के दूसरे दिन शाम 4:15 से 5:30 बजे तक महंत सर्वेश्वर दास क्रिकेट पवेलियन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य खेल गतिविधियाँ सम्पन्न हुई7 मुख्य आकर्षण इस प्रकार रहे:-चार घुड़सवारों (हमारे स्कूल के घुड़सवारी के विदयार्थियों) ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए स्टैंडिंग सैल्यूट और टेंट पेगिंग जैसे घोड़ों पर कई स्टंट किए।
इसके बाद कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं (सीनियर सेक्शन के बोर्डर्स) के विदयार्थियों द्वारा खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया नामक एक फील्ड डांस किया गया, इसमें कबड्डी और क्रिकेट प्रदर्शन के साथ नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अगली गतिविधि जिसने दर्शकों को उत्साहित किया वह आत्मरक्षा के लिए एक मार्शल आर्ट के रूप में कराटे था, जहाँ हमारे कई विदयार्थियों ने विविध मार्शल आर्ट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अगला शो एरोबिक्स था, जिसमें सीनियर और जूनियर स्कूल के विदयार्थियों ने अपने सटीक समय और समन्वय के साथ एरोबिक जिम्नास्टिक का प्रदर्शन किया।

साथ ही उनके प्रशिक्षकों ने भी अपने करतबों को पूर्णता के साथ प्रदर्शित किया। सेना शारीरिक प्रशिक्षण कोर से सूबेदार सी.बी. थापा और कराटे ब्लैक बेल्ट, हमारे पी.टी. ड्रिल इंस्ट्रक्टर ने जिमनास्टिक्स में एक कठिन स्टंट, बैक रोल हैंड स्टैंड बैक फ्लिप का प्रदर्शन किया!

इसी तरह सूबेदार मेजर, ऑनरेरी कैप्टन बी. करुणाकरण, वीएसएम, एच.ओ.डी. (गेम्स एंड स्पोर्ट्स) ने फिश डाइव और उसके बाद हेड स्प्रिंग का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को बहुत खुशी हुई और उन्होंने इसकी सराहना की। अंतिम में हॉर्स राइडिंग शो था।
 


अन्य पोस्ट