कारोबार

अभा पॉवर कंपनीज फुटबाल टूर्नामेंट के लिए 25 खिलाडि़य़ों का चयन ट्रायल के बाद अंतिम 16 खिलाड़ी होंगे टीम में
05-Dec-2022 2:57 PM
अभा पॉवर कंपनीज फुटबाल  टूर्नामेंट के लिए 25 खिलाडि़य़ों का चयन ट्रायल के बाद अंतिम 16 खिलाड़ी होंगे टीम में

  रायपुर,5 दिसंबर।- अभा अंतर राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसग? स्टेट पॉवर कंपनी के 25 खिलाडय़िों के नाम चयनित किए गए हैं। हाल ही में हुई  प्रतियोगिता में  प्रदर्शन के आधार पर इन 25 खिलाडय़िों  तय किए गए हैं।                                  
चीफ रैफरी  अब्दुल रफीक खान,  केन्द्रीय पर्यवेक्षक  एम आर सिल्लारे तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के अध्यक्ष  जे एस नेताम की चयन समिति ने इनका  चयन किया है।केन्द्रीय क्रीड़ा सचिव  आर के बंछोर ने बताया कि चयनित खिलाडय़िों में कोरबा पश्चिम के अमन केरकेट्टा , सुमेस बहोल , विपिन टोप्पो, क्रिस्टपाल कुजुर, सुनील भारिया, विकास लाल, मड़वा क्षेत्र से राहुल भगत, नरेन्द्र राम, धनेश्वर राम बकला , दिलीप तिग्गा, रायपुर सेन्ट्रल से योगेश चंद यादव, ऐश्वर्य पाठक , रायपुर क्षेत्र से विरेन्द्र कुमार वर्मा, धीनेन्द्र साहू, जगदलपुर क्षेत्र से सवालम दुला, बिलासपुर क्षेत्र आशीष टोप्पो, निर्बोध खलखो, दीपक किंडो, सुधाकर सिंह, अंबिकापुर क्षेत्र से सुमंत निराला, अमित लकड़ा, संजय एक्का कोरबा पूर्व से सिद्धार्थ ध्रुव, राजनांदगाँव से कोमल साहू तथा दुर्ग क्षेत्र से पी नागेश्वर राव शामिल हैं। इन खिलाडय़िों की स्क्रीनिंग आगामी दिनों में की जाएगी तथा अंतिम 16 खिलाडय़िों का चयन  किया जाएगा। अभा फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी-मार्च 23 में होना है।

 


अन्य पोस्ट