कारोबार

जेपी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का गठन, अलंकरण व शपथ ग्रहण
01-Sep-2022 6:23 PM
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का गठन, अलंकरण व शपथ ग्रहण

कांकेर, 1 सितंबर। जे.पी इंटरनेशनल स्कूल में चुनाव प्रणाली द्वारा छात्र परिषद का गठन करते हुए अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करते हुए संस्था प्राचार्य रितेश चौबे एवं उप प्राचार्य श्री विजयन की उपस्थिति में मां शारदे के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। संस्था के संगीत व नृत्य विभाग के मार्गदर्शन में नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का अभिवादन किया गया।

तत्पश्चात पूरे संस्था के समस्त छात्र छात्राओं को चार सदनों जिसमें हरक्यूलस सदन, पर्सियस सदन ,ओरियन सदन  तथा जोडिएक सदन में रखा गया। जिसके लिए नायक, नायिका, उपनायक, उपनायिका का भी चयन किया गया।

जिनके द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर सलामी दी गई।

वहीं संस्था में वर्ष 2022-23 के लिए शाला नायक , शाला नायिका , उपशाला नायक तथा उपशला नायिका का चयन चुनाव प्रणाली की विधिवत प्रक्रिया द्वारा किया गया , जिसमें बहुमत के आधार पर शाला नायक के लिए  कक्षा 12 वी कला संकाय से जय सोरी , शाला नायिका के लिए कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय से निशी सोरी , उप शालानायक के लिए कक्षा 11वी कॉमर्स संकाय से दीपक मरकाम तथा उप शालानायिका के लिए कक्षा 11वीं  विज्ञान संकाय से गुरप्रीत कौर का चयन किया गया।

साथ ही मेस सचिव, संवाददाता (हिन्दी व अंग्रेज़ी)  साहित्यिक सचिव, नवाचार सचिव,  ग्रीन रेंजर्स,  सांस्कृतिक सचिव,  स्वच्छता सचिव,  अनुशासन सचिव, परिषद सचिव,  खेल सचिव के पदों का भी सृजन किया गया।

चयनित समस्त नायकों एवम नायिकाओं को अपने दायित्वों का निर्वाह तथा जिम्मेदारी का पालन करने हेतु  संस्था प्राचार्य  श्री चौबे एवम उप प्राचार्य  श्री विजयन द्वारा बैच लगाकर विधिवत शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री  चौबे ने सभी  चयनित छात्र नेताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप अपनी समस्त जिम्मेदारियों का दायित्व निभाते हुए, अपनी क्षमताओं के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और स्कूल के नियमों और विनियमों का पालन करें।

उक्त कार्यक्रम का संचालन सुश्री करिश्मा परवीन द्वारा आंग्ल भाषा द्वारा किया गया, तथा आभार व्यक्त संस्था की  शिक्षिका श्रीमती कोमल राय भौमिक द्वारा किया गया।

 विद्यालय संस्थापक श्री प्रताप राय गिदवानी, संस्था संचालक श्री शंकर गिदवानी , शैक्षिक सलाहकार श्री गोविंद मुदलियार, संस्था प्राचार्य एवम उपप्राचार्य  ने सभी  चयनित छात्र नेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


अन्य पोस्ट