कारोबार

महेश नवमीं उत्सव पर विशाल भंडारा
09-Jun-2022 12:12 PM
महेश नवमीं उत्सव पर विशाल भंडारा

रायपुर, 9 जून। रायपुर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा महेश नवमी उत्सव , के दिन की शुरुवात भगवान महेश की पूजा अर्चना के साथ बडी ही धूमधाम से की गई। सेवा के कार्यो में अग्रणी, माहेश्वरी समाज के लोग ने आज मंगल भवन, मेकाहरा के पास में ,मरीजो और उनके सहयोगीयो के लिए दिन भर, विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप जुनेजा, विधायक रायपुर उत्तर, अध्यक्ष छ. ग. गृह निर्माण मंडल, थे। कार्यक्रम में विजय दम्मानी, पूर्व उपाध्यक्ष छ. ग. प्रदेशिक माहेश्वरी सभा, सीताराम अग्रवाल ट्रस्टी मंगल भवन, गणेश भट्टर, विवाह संयोजक छ. ग. प्रदेशिक माहेश्वरी सभा, सुरेश मुंधड़ा, महामंत्री छ. ग. प्रदेशिक माहेश्वरी सभा, प्रकाश माहेश्वरी, मनोज डॉ राठी, गजेंद्र चांडक, अध्यक्ष-जगलपुर जिला माहेश्वरी सभा, संपत काबरा, अध्यक्ष-माहेश्वरी सभा, रायपुर,कमल किशोर राठी , सचिव-माहेश्वरी सभा, रायपुर, गोपाल राठी, श्री श्रीगोपाल सारडा, सुशील लाहोटी, अध्यक्ष-महेश सभा, रायपुर, प्रकाश भट्टर, सचिव-माहेश्वरी सभा, रायपुर, रूपेश गांधी, अध्यक्ष छ. ग. प्रदेशिक माहेश्वरी युवा संगठन , सतीश जी चाँडक, शशिकला काबरा, अध्यक्षा-रायपुर जिला माहेश्वरी महिला समिति, कल्पना जी राठी, मधुलिका नात्थानी, शशि सारडा, रमा मल, कविता दम्मानी, ओम प्रकाश नागोरी, जगदीश चाँडक, देवरतन बागड़ी, शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अजय जी सारडा, सचिव सुरेश मोहता , कोषाध्यक्ष दीपक डागा, सह सचिव राजेश मूंधड़ा, व हेमंत तोतला, रायपुर जिला महेश नवमी संयोजक हरीश बजाज, संजय हरनारायण मोहता, अनील बजाज, आशीष राठी, अविनाश बागड़ी, निक्की तापडिय़ा, विष्णु सारडा, पवन करनानी, भवर लाल लाहोटी, मनीष मोहता, निखिल मंधनिया, राहुल केला, सुनील मोहता, विनय दम्मानी, संजय मल, गोवर्धन झवर , खुशी झवर , हर्षवर्धन प्रसन्ना गट्टानी, जय गट्टानी के साथ ही माहेश्वरी समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थिति थे ।


अन्य पोस्ट