कारोबार

कृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने महिलाओं का सम्मान कर धूमधाम से मनाया महिला दिवस
11-Mar-2022 2:01 PM
कृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने महिलाओं का सम्मान कर धूमधाम से मनाया महिला दिवस

रायपुर, 11 मार्च। कृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट करने के लिये विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। है इसी कड़ी में आज इंस्टीट्यूट में वूमेन अप्प्रैसल और समापन के अवसर विभिन्न प्रतियोगिताओं में टॉप किये प्रतिभागियों के लिए  पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिता में इंस्टीट्यूट के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
 
इस पूरे कार्यक्रम का उद्घाटन अनुपमा  त्रिपाठी के गरिमामयी उपस्थिति सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की उद्घोषणा करते हुए इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल बी.सी. जैन ने कहा कि पैनडेमिक के कारण लगभग 2 साल बाद इंस्टीट्यूट में कोई कार्यक्रम का आयोजन संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि आज महिलाएं चिकित्सा, शिक्षा, राजनीति, सेवा एवं सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही है। ये हमारे देश के लिये बहुत ही गौरव की बात है। इंस्टिट्यूट की छात्राओं को उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
 
ग्रुप के डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि ये कार्यक्रम पूरी तरह से महिलाओं के सम्मान के लिये समर्पित है। आज जीवन के हर क्षेत्र में महिला अपना योगदान दे रही है और अपनी बहुमुखी प्रतिभा से समाज के हर क्षेत्र में अपनी भूमिका अदा कर रही है। इसी योगदान और समाज में महिला के महत्व को बताने इंस्टीट्यूट में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट