कारोबार
कृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ध्वजारोहण
30-Jan-2022 12:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जनवरी। कृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू। कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वजारोहण अमित साहू ने किया।
ध्वजारोहण के बाद कृति ग्रुप के सुमित श्रीवास्तव और एकेडमिक डायरेक्टर बी.सी जैन ने अमित साहू का फूल गुच्छ से स्वागत किया। इंस्टीट्यूट के सी.ई.ओ सुमित श्रीवास्तव ने भारतीय संविधान के महत्त्वपूर्ण पहलू को बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी और मुख्य अतिथि का स्वागत संबोधन किया।
इस मौके पर अमित साहू ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की विशेषता बताते हुए कहा कि आज भारत विकास के रास्ते पर निरंतर अग्रसर है, इसमें भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर कृति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के एकेडमीक डायरेक्टर बी सी जैन और सी. ई.ओ. सुमित श्रीवास्तव समेत सभी विभाग के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे पूरा कार्यक्रम इंस्टीट्यूट के प्रांगण में संपन्न हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


