कारोबार
अभाअस ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
03-Jan-2022 12:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जनवरी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं राष्ट्रीय मंत्री परमानंद जैन ने बताया कि इस शीतकालीन समय में ठंड से ठिठुरते हुए रायपुर के सड़कों पर गरीब महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को कंबल का वितरण किया गया। सम्मेलन की ओर से कंबल एवं बिस्किट 100 से अधिक व्यक्ति एवं महिलाओं को प्रदान किया गया इस समय में राष्ट्रीय मंत्री परमानंद जैन, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल जैन एवं मनोज अग्रवाल उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


