कारोबार

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं
11-Nov-2021 12:21 PM
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं

रायपुर, 11 नवंबर।  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी क्षत्रिय वंश के प्रणेता राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर आज रायपुर कान्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनता कॉलोनी गुढिय़ारी, न्यू राजेन्द्र नगर, अमलीडीह रोड, शिवानंद नगर एवं केन्ट इंटरनेशनल स्कूल (सीबीएसई) रायपुरा रोड ग्राम झीट, तहसील पाटल जिला दुर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

भगवान सहस्त्रबाहु का साम्राज्य पूरे भारत वर्ष में एवं विदेशों तक रहा। समस्त पिछड़ी जाति के आराध्य देव कात्र्तवीर्याजुन ने अपनी आराधना से भगवान दत्तात्रेय को प्रसन्न किया था। भगवान दत्तात्रेय ने युद्ध के समय सहस्त्रार्जुन को हजार हाथों का बल प्राप्त करने का वरदान दिया था। इस कारण उसका नाम श्री सहस्त्रार्जुन को हजार हाथों का बल प्राप्त करने का वारदान दिया था।

इस कारण उसका नाम श्री सहस्त्रार्जुन पड़ा। श्री सहस्त्रार्जुन सात द्वीपों सहित हैहय साम्राज्य के चक्रवर्ती अधिपति थे, जो भी प्रात: काल श्री सहस्त्रार्जुन का नाम लेता है उसकी सम्पदा कभी नष्ट नहीं होती तथा नष्ट हुआ धन पुन: प्राप्त हो जाता है। भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा विद्यालय में की जायेगी। इसके पश्चात तीन मशाल शक्ति एकता व विकास की प्रज्जवलित की जाएगी।

विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कबड्डी, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, मेहंदी, विज्ञान प्रदर्शनी, फैन्सी ड्रेस, कुर्सी दौड़ इत्यादि प्रथम व द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कोरोना नियमों के अंतर्गत थर्मल स्केनिंग, मास्क, सेनिटाईजर का उपयोग किया जाएगा।


अन्य पोस्ट