कारोबार
उच्च शिक्षा नीति एवं आदर्श व्यक्तित्व निर्माण पर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार, नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा से ही राष्ट्र निर्माण-उइके
29-Sep-2021 4:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 सितंबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में उच्च शिक्षा नीति एवं आदर्श व्यक्तित्व निर्माण विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबीनार में शामिल हुई। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था ने इस वेबीनार को सबसे लंबे चलने वाले वेबीनार (सुबह 7 से शाम 7 बजे तक) के रूप में शामिल किया।
राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष शिवचरण शुक्ला को बधाई दी। वेबीनार में 15 विश्वविद्यालयों के कुलपति गण, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारीगण शामिल हुए। राज्यपाल ने बताया कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को मूल्यों पर आधारित शिक्षा पर जोर दिया गया है। इससे आचार-विचार और संस्कार विकसित होंगे और इसी से राष्ट्र निर्माण की नींव मजबूत होगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप नई शिक्षा नीति अस्तित्व में आई और इससे पूरे भारत के शिक्षा जगत में व्यापक बदलाव दिखाई देगा। नई शिक्षा नीति भारत वर्ष को उच्च शिक्षा के वैश्विक स्तर पर स्थापित करने तथा भारत को पुनः: विश्व गुरु बनाये जाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। देश एवं प्रदेश के हर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आवश्यक हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


