कारोबार

छग प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा विप्र गौरव एवं शिक्षक सम्मान समारोह
28-Sep-2021 2:32 PM
छग प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा विप्र गौरव एवं शिक्षक सम्मान समारोह

रायपुर, 28 सितंबर। छग प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा विप्र समाज के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। रायपुर के आनंद समाज वाचनालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छग योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने समाज में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साधुवाद देते हुए शिक्षकों की समाज में महत्ता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि समाज के वरिष्ठ नागरिक पं. रामानुज तिवारी, कैलाश घर दीवान, डॉ.आरती दीवान एवं पार्षद सरिता आकाश दुबे मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. योगेश तिवारी ने स्कूल के दिनों की यादें साझा करते हुए वर्तमान सामाजिक व्यवस्था में शिक्षकों के योगदान का उल्लेख किया। कार्यकारी अध्यक्ष भारती शर्मा ने संगठन के विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। संगठन की नारी शक्ति प्रकोष्ठ अध्यक्षा निशा तिवारी, सीमा दीवान, नेहा शर्मा, पूर्णिमा तिवारी सहित सरिता तरुण शर्मा, आईपी शर्मा, हेमलता शुक्ला, सुनीला मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। अल्का दीवान ने सामाजिक बुराई दहेज प्रथा एवं भ्रूण हत्या पर आधारित एकल अभिनय प्रस्तुत किया।


अन्य पोस्ट