कारोबार

देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को दर्शाता वेदांता का विशेष अभियान
26-Aug-2021 12:14 PM
देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को दर्शाता वेदांता का विशेष अभियान

मुंबई/नई दिल्ली, 26 अगस्त। भारत में मेटल्स, ऑयल और गैस के प्रमुख उत्पादक वेदांता लिमिटेड ने विशेष अभियान आत्मनिर्भर भारत के लिए की शुरूआत की गयी। इस अभियान का उद्देश्य पिछले 75 वर्षों में भारत की स्वतंत्रता की उल्लेखनीय यात्रा को उजागर करना और आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में इसकी आगे की खोज है।

पिछले दशकों में वेदांता समूह न केवल इस यात्रा में एक उत्साही भागीदार रहा है, बल्कि भारत के आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य में अपनी भूमिका निभाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। नए अभियान की शुरूआत के हिस्से के रूप में, कंपनी ने एक नया वीडियो लॉन्च किया, जिसमें  दर्शाया गया है कि भारत की महत्वपूर्ण खनिज संपदा में समग्र आर्थिक विकास और समृद्धि को चलाने की क्षमता है। 

वेदांता के इस अभियान को सभी टीवी चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लांच करने के बाद दर्शकों से उत्साह जनक प्रतिक्रिया मिली है। इस अभियान ने देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत में योगदान के लिये प्रेरित किया है। आत्मानिर्भर भारत फिल्म एक शिक्षक और वेदांता के एक इंजीनियर के माध्यम से  स्कूल बस में बच्चों को इस तथ्य के बारे में शिक्षित करती है कि स्टील, एल्यूमीनियम, जस्ता आदि जैसे सभी प्राकृतिक संसाधन धरती माता से मिलते हैं। 

यह वीडियो प्रसिद्ध संगीत के साथ यह बताता है कि देश की धरती के भीतर छिपे हुए आशीर्वाद है जिनका यदि उचित उपयोग किया जाए, तो हमें देश की जरूरतों को पूरा करने और आत्मनिर्भर देश बनने में मदद मिलेगी।

 


अन्य पोस्ट