कारोबार
रायपुर, 5 जुलाई। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्लास्टिक सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा को सम्मानित किया। राज्यपाल ने डॉ. कालड़ा को अपना प्लास्टिक सर्जन नियुक्त किया। पचपेढ़ी नाका कलर्स मॉल के आगे स्थित कालड़ा प्लास्टिक कॉमेस्टिक सर्जरी एवं बर्न सेंटर के संचालक श्री कालड़ा ने बताया कि वे पिछले 32 वर्षों से डॉक्टर्स के रूप में सेवाएं दे रहे हैं व उन्हें गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड से नवाजा गया है।
उन्हें राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में नि:शुल्क सर्जरी हेतु शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान, चिकित्सकीय कार्य के क्षेत्र में सबसे उच्चतम सम्मान डॉ. बी.सी. राय अवार्ड, आदिवासी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु इमरजिंग छत्तीसगढ़ अवार्ड, डॉ. कालड़ा द्वारा आदिवासी एवं नक्सल क्षेत्रों में कैम्प व नि:शुल्क ऑपरेशन के कार्यों के विवरण छग ट्रायइबल विभाग के द्वारा आपरेशन मुस्कान नामक पुस्तक का प्रकाशन, जी न्यूज द्वारा विहान सम्मान, प्लास्टिक सर्जरी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु गौरव अवार्ड मुंबई से नवाजा जा चुका है। तहलका मैगजीन, फोब्र्स मैगजीन में उत्कृष्ट कार्य के प्रकाशन भारत की प्रथम ट्रांसक्वीन वीना सेन्दे्र का परिवर्तन भी डॉ. सुनील कालड़ा ने ही किया था।


