कारोबार

अविनाश ग्रुप का आओ-पेड़-लगाओ अभियान
17-Jun-2021 2:27 PM
अविनाश ग्रुप का आओ-पेड़-लगाओ अभियान

रायपुर, 17 जून। अविनाश ग्रुप के प्रबध संचालक आनन्द सिंघानिया ने बताया कि आओ-पेड़-लगाओ अभियान के तहत अविनाश ग्रुप ने शहर की विभिन्न सोसायटियों में परिवारों के साथ पौधा रोपण किया। 5 जून पर्यावरण दिवस से इसकी शुरूआत की गई एवं कुल 600 से अधिक पौधे लगाये जा चुके हैं। अविनाश चितवन, अविनाश कैपिटल होम्स-2, अविनाश ट्वीन सिटी, अविनाश स्मार्ट सिटी एवं अविनाश वाटिका में इसके तहत पौधे लगाये गये। 

श्री सिंघानिया ने बताया कि अविनाश ग्रुप के इस अभियान में शामिल होने वाले सभी नागरिकों ने सराहा एवं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।  कोरोना के दुष्परिणाम स्वरूप ऑक्सीजन की कमी को हर किसी ने महसूस किया है और वृक्षारोपण को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया है। शहरवासियों से अनुरोध है कि यथा संभव अपने आस-पास पेड़ अवश्य लगाएं। साथ ही इस कार्यक्रम मे  शामिल हुए सभी शहरवासियों का धन्यवाद। 


अन्य पोस्ट