कारोबार

पर्यावरण दिवस-नेत्रदान दिवस पर सक्षम द्वारा वेबीनार
13-Jun-2021 2:01 PM
पर्यावरण दिवस-नेत्रदान दिवस पर सक्षम द्वारा वेबीनार

रायपुर,13 जून। सक्षम संस्था दिव्यांगों के लिए समर्पित राष्ट्रीय सामाजिक संगठन है। अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए सक्षम द्वारा पर्यावरण तथा राष्ट्रीय नेत्रदान दिवस पर नेत्रदान-श्रेष्ठ दान विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण पर मुख्य वक्ता नलिनी पांडे, उपसंचालक शिक्षा विभाग, जिला बिलासपुर   ने बताया कि हमें पर्यावरण की रक्षा करना आवश्यक है, अन्यथा हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जीवन कठिन हो जाएगा। 

नेत्रदान पर डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि नेत्रदान श्रेष्ठदान है। नेत्रदान में सिर्फ आंख की बाहरी पारदर्शी झिल्ली कार्निया को ही निकाला जाता है। इससे चेहरा विकृत नहीं होता। एक व्यक्ति के नेत्रदान से ऐसे दो व्यक्ति जो कार्निया की खराबी के कारण दृष्टि बाधित है प्रत्यारोपण कर दृष्टि प्रदान की जा सकती है। 

सक्षम के प्रांत संगठन सचिव रामजी राजवाड़े ने बताया कि सक्षम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांगों के सहायतार्थ एक टोल फ्री नंबर, हेल्पलाइन नंबर 01206904999 जारी किया गया है। इस नंबर पर दिव्यांग फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। बिलासपुर से रमाकांत सिंह चंदेल, रेखा गुल्ला, मदन मोहन गुल्ला, शेफाली घोष, निर्मल घोष, अनीता अग्रवाल, अंजलि चावड़ा, रवि कांत गुप्ता, डॉ. विवेक दुबे ,अरुण अलकरी, रायपुर से संगीता चौबे, शताब्दी पांडे, जांजगीर से विनोद यादव, धमतरी से अरविंद शर्मा, राजनांदगांव से तुलेश्वर कुमार सेन, अनिरुद्ध साहू, बलौदा बाजार से लोकनाथ सेन, अजय लता साहू, बलोदा से प्रकाश कटकवार तथा विद्या भारती के विभाग समन्वयक गेंद राम राजपूत तथा हेमन्त साहू उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट