बेमेतरा

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिमेदारी-केदार कश्यप
06-Jun-2025 3:58 PM
पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिमेदारी-केदार कश्यप

वन मंत्री ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरूवार को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम के पास एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चंदन का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू, विधायक ईश्वर साहू, अपर मुय सचिव वन ऋचा शर्मा, प्रधान मुय वन संरक्षक निवास राव सहित अन्य अतिथियों ने भी तकरीबन 200 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पीपल पेड़ की पूजा की।

 

वन मंत्री केदार कश्यप और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जल-वन-जन एक प्राकृतिक बंधन अभियान के अंतर्गत शहर के टाउनहॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिमेदारी है। जल, जंगल और जमीन को बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। पेड़ लगाना तो पहला कदम है, असल जिमेदारी उसकी देखरेख और संरक्षण करना है। हमारी संस्कृति में पेड़ों को पानी देना और उनकी सेवा करना पुरानी परंपरा है। यही परंपरा हमें निभानी होगी, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ वातावरण में सांस ले सके।

उन्होंने कहा कि जल संकट की गंभीरता को समझना जरूरी है। आज पानी बिक रहा है, ये सोचने वाली बात है। हमें जल संरक्षण के लिए हर संभव उपाय करने होंगे। किसानों से आग्रह है कि धान की जगह कम पानी वाली फसलें अपनाएं, ताकि जल संकट पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पेड़ लगाने के साथ ही उन्हें बचाने की जिमेदारी लेनी होगी। पानी के संरक्षण में जन भागीदारी सबसे जरूरी है।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि पूरा जिला जल संकट से जूझ रहा है। पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि पौधारोपण कर हम प्रकृति के प्रति अपनी जिमेदारी निभा रहे हैं। वृक्ष न सिर्फ हमें शुद्ध वायु और छाया प्रदान करते हैं, बल्कि धरती को हराभरा और जीवंत भी बनाते हैं।

विधायक ईश्वर साहू ने वृक्षारोपण महज एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं है, बल्कि यह भावी पीढिय़ों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने का हमारा संकल्प है। अंत में फलदार और छायादार पौधों का वितरण किया गया और उन्हें संरक्षित करने की अपील की गई। इस दौरान सभी अतिथियों ने पर्यावरण की रक्षा और जल संकट के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। जल संरक्षण की शपथ दिलाई ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रजकर बोर्ड प्रह्लाद रजक, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, अध्यक्ष जनपद हेमा दिवाकर, अजय साहू, राजेन्द्र साहू, सहित जनप्रतिनिधि किसान गणमान्य नागरिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट