बलौदा बाजार
तूफान ने मचाया कहर, राइस मिल का टीन शेड उड़ा
17-Jun-2026 8:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 17 जून। तेज आंधी तूफान के साथ बारिश ने अंचल में तबाही मचा दी। बीते गुरुवार शाम को आई आंधी में हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए, वहीं कई घरों के टीन छप्पर उड़ गए। तेज अंधड़ की वजह से रिसदा बाईपास रोड कोकड़ी स्थित एकदंत राइस मिल का टीन शेड उड़ गया। जिसके चलते अंधड़ के साथ हुई बारिश में कीमती मशीनें भी पूरी तरह से भीग गई, साथ ही लगभग 100 क्विंटल चावल और कनकी भी बुरी तरीके से भीग गया, वहीं छत के ऊपर रखी पानी की प्लास्टिक टंकियां भी उड़ गई।जानकारी अनुसार इस तेज आंधी और बारिश में एकदंत राइस मिल में लाखों रुपये की आर्थिक क्षति मिल मालिक को हुई है, वहीं छोटे एवं कच्चे मकानों में रहने वाले अनेको निम्न आय वर्ग के लोगो को भी भारी आर्थिक क्षति झेलनी पड़ी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


