बलौदा बाजार
किसानों से क़ी चर्चा, शासन क़ी योजना का लाभ लेने किया प्रोत्साहित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 25 अप्रैल। कलेक्टर कुलदीप शर्मा गुरुवार को बलौदाबाजार विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के दौरा अंतर्गत नवीन प्राथमिक सहकारी समिति पनगांव पहुंचे। उन्होंने नवीन सहकारी समिति बनने पर बधाई दी और प्रभारी प्रबंधक को पंजीयन प्रमाण पत्र सौंपा।
कलेक्टर ने उपस्थित कर्मचारियों से समिति अंतर्गत आने वाले किसानों क़ी संख्या, पूर्व समिति से शिफ्टिंग आदि क़ी जानकारी ली। उन्होंने समिति अंतर्गत सभी किसानों का नवीन किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, माइक्रो एटीएम क़ी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि नवीन समिति बनने पर अब ज़्यदा दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां माइक्रो एटीएम क़ी सुविधा जल्द मिलेगी जिससे 20 हजार रुपए तक नक़द राशि निकाल सकेंगे।यहीं से खाद -बीज़ का उठाव भी कर सकेंगे।उन्होंने किसानों को शासन क़ी शून्य प्रतिशत व्याज का लाभ लेने केसीसी बनवाने कहा। किसानों ने बताया कि पहले यह गांव बिटकुली समिति के अंतर्गत आता था जिससे खाद -बीज व ऋण के लिये वहां जाना पडता था। अब यहां नवीन समिति बनने से यहां सुविधा मिलेगी। बताया गया कि बिटकुली समिति से पनगांव समिति अंतर्गत किसानों का शिफ्टिंग किया जा रहा है। समिति अंतर्गत लगभग 347 किसानों का खाता यहां ट्रांसफर करना है।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, एसडीएम प्रकाश कोरी, तहसीलदार पेखन टोंड्रे, जिला नोडल अधिकारी ज़ी.एन.साहु साहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


