बलौदा बाजार

बलौदाबाजार मुस्लिम समाज का चुनाव, जिलानी बने मुतवल्ली
25-Apr-2026 12:53 PM
बलौदाबाजार मुस्लिम समाज का चुनाव, जिलानी बने मुतवल्ली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 25 अप्रैल।
बलौदाबाजार में मुस्लिम समाज का बहुप्रतीक्षित चुनाव अत्यंत शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस चुनाव का संचालन चुनाव अधिकारी परवेज खान के कुशल नेतृत्व में किया गया, जिनकी देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से पूरी हुई।  मुतवल्ली अध्यक्ष पद पर जिलानी ने जीत हासिल की।

चुनाव में समाज के सदस्यों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष रही, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश गया। कड़े मुकाबले के बीच जिलानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात्र एक वोट से पराजित कर मुतवल्ली अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। यह जीत उनकी लोकप्रियता और समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका को दर्शाती है।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित मुतवल्ली जिलानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विकास, एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढऩे का प्रयास किया जाएगा।

मुस्लिम जमात एवं समाज के प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी परवेज खान का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनका सहयोग पूरे चुनाव के दौरान सराहनीय रहा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सलीम राज, टंक राम वर्मा,अशोक जैन, आनंद यादव, प्रमोद शर्मा, ध्यानु गुप्ता
सुधीर जैन, असीम विशनोई, रवि साहू एवं भाजपा के समस्त कारकर्ता का आभार व्यक्त करते है।


अन्य पोस्ट