बलौदा बाजार
पीयूष साहू बने भाजयुमो के भाटापारा शहर अध्यक्ष
22-Apr-2026 6:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाटापारा, 22 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा में नई ऊर्जा फूँकने के उद्देश्य से पीयूष साहू को भाटापारा शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी घोषणा होते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
वरिष्ठ नेताओं ने पीयूष साहू को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा शहर में नई ऊँचाइयों को छुएगा। नियुक्ति पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, अश्वनी शर्मा, आनंद यादव , राकेश तिवारी सहित सुनील यदु ,अविनाश शर्मा एवं अन्य शीर्ष नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। वहीं उनके सहयोगी अभिषेक नायक, सुमीत यदु, लाला जायसवाल, हितेन्द्र साहू, अजय देवांगन, गुलशन वर्मा,सागर पाण्डेय, अबिनाश मानिकपुरी, गोपी ध्रुव, राजू पटेल, अजीत निषाद, गोपाल नागवानी एवं अन्य सभी मित्रों ने बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


