बलौदा बाजार

सरदार भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
23-Mar-2026 5:44 PM
सरदार भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

भाटापारा, 23 मार्च। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और समाजसेवी गतिविधियों के तहत फल वितरण किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधायक सुनील सोनी, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन और योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
 


अन्य पोस्ट