बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 28 जनवरी। जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के निर्देशानुसार लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन गांधी चौक, अंबेडकर चौक, गार्डन चौक एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार कार्यालय में हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे द्वारा स्थानीय गांधी चौक एवं जिला कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण किया गया।
स्थानीय अंबेडकर चौक में नवनियुक्त ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक साहू तथा गार्डन चौक में नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात तिरंगा फहराकर भारतीय संविधान, लोकतंत्र एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुरेंद्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष, कृषक कल्याण बोर्ड, जनक राम वर्मा पूर्व विधायक, लवन, दिनेश यदु पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार, परमेश्वर यदु पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व मंडी अध्यक्ष तुलसीराम वर्मा, हितेंद्र ठाकुर पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमिटी संदीप पांडे, शैलेंद्र बंजारे जिला अध्यक्ष, युवक कांग्रेस बलौदाबाजार),संतोष यादव सेवादल संतोष तिवारी, सुरेंद्र जायसवाल, पार्षदगण प्रेमलता बंजारे, कालिंदी वर्मा, श्रद्धा मनीष वर्मा, ममता सुभाष राव, डिगेश्वरी रविंद्र नपीताम्बर, देगौतम ठेठवार, यशवंत वर्मा,राजू रजक परमेश्वरी साहू, जितेन्द्र नवरत्न जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, शेख सलमान नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका, गोल्डी मारिया मंडल अध्यक्ष, सुखदेव साहू , चितेश्वर साहू ,सुखदेव साहू, मनोज प्रजापति, अभिषेक परेल, आयुष भाटपहरी, पीताम्बर ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को नमन करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर चलते हुए सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु सतत संघर्ष का संकल्प लिया।


