बलौदा बाजार
भाटापारा, 17 नवंबर। नगर के प्रतिष्ठित छाजूलाल बीजेलाल तिवाड़ी फर्म के प्रकाश तिवाड़ी, प्रदीप तिवाड़ी (बंटी) एवं प्रमोद तिवाड़ी (पिंटु) की माताजी चंदादेवी तिवाड़ी (72) का प्रात: निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे रामसप्ताह चौक स्थित निवास स्थान से मुंशी स्माईल वार्ड स्थित हिन्दू मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्टि हुई
उनके अंतिम यात्रा मे शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों सहित सामाजिक बंधुजन भी शामिल हुए। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं विधायक इंद्र साव ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है
लोकेंद्र साहू का निधन
दुर्ग, 17 नवंबर। केलाबाड़ी निवासी लोकेन्द्र साहू का रविवार की सुबह निधन हो गया। उनकी अंतिम संस्कार 17 नवंबर को शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में किया गया। वे डॉ. ज्ञानेश कुमार साहू के पिता थे।


