बलौदा बाजार

वंदेमातरम् 150 वर्ष पूर्ण होने पर नगरपालिका में सामूहिक गायन
08-Nov-2025 4:39 PM
वंदेमातरम् 150 वर्ष पूर्ण होने पर नगरपालिका में सामूहिक गायन

बलौदाबाजार, 8 नवंबर। वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नगरपालिका कार्यालय में सामूहिक राष्ट्रगीत गाते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम सन्देश व राष्ट्रगान का लाईव प्रसारण का आयोजन किया गया। राष्टगीत आयोजन के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने मां भारती को समर्पित राष्ट्रगान की महत्वता व रचयिता बंकिमचन्द्र चटर्जी के द्वारा लिखे गए पंक्तियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे अविस्मरणीय बताया।
नगरपालिका के पार्षदगण व नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने उक्त आयोजन किये बड़े स्क्रीन के माध्यम से 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रसारण की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम के आयोजन में पार्षद व समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट