बलौदा बाजार

राज्य स्तर कराटे स्पर्धा में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण-रजत पदक
03-Nov-2025 8:01 PM
राज्य स्तर कराटे स्पर्धा में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण-रजत पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 भाटापारा, 3 नवंबर। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के छात्रों द्वारा राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं की छात्रा वालिया साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया व कक्षा आठवीं के छात्र श्रेयांश जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीतकर शाला का नाम गौरवान्वित किया।

 विद्यालय में सतत् विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध प्रतियोगिताएं जिसमें शैक्षणिक, रंगोली एवं खेल गतिविधियां आयोजित की गई। जिसके अंतर्गत शाला में अंग्रेजी कविता, रंगोली, कबड्डी व रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता सुनाओ प्रतियोगिता कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के लिए रखी गई थी। जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न परिवेश धारण कर हाव-भाव के साथ अपनी कविता के माध्यम से फल, पेड़ लगाओ, बेटी बचाओ, पाठशाला, हेल्दी फूड और जंक फूड, ट्रैफिक नियम, दीपावली विषयों पर सुंदर कविताओं की प्रस्तुतियां दी।

कक्षा नर्सरी में प्रथम स्थान हिना साहू, द्वितीय स्थान खुशिका यदु, तृतीय स्थान  वोमेश देवांगन व सांत्वना पुरस्कार पार्थ शुक्ला और अमायरा फातिमा को मिला। कक्षा एलकेजी में प्रथम स्थान ईशा कुशवाहा, द्वितीय स्थान रेयांश कौशल साहू ,तृतीय स्थान लीना जायसवाल ,सांत्वना पुरस्कार प्रियांक साहू, नव्यांश चेलक व ऋषभ साहू को मिला। कक्षा यूकेजी में प्रथम स्थान प्रीशा सोनी, द्वितीय स्थान आदीशा सिंह, तृतीय स्थान सात्विका शर्मा, सांत्वना पुरस्कार शिवन्या गुप्ता को मिला। कक्षा पहली व दूसरी में प्रथम स्थान फैंटास्टिक सदन से गुंजन वर्मा, द्वितीय स्थान अंबिका चक्रवर्ती, तृतीय स्थान तृप्ति साहू व ब्रिलिएंट सदन से जय सोनकर, सांत्वना पुरस्कार ब्रिलिएंट सदन से हिमेश कंवर, फैंटास्टिक सदन से दिव्यांशी साहू, जीनियस सदन से हर्ष कोसले, मार्बल्स सदन से सुनिधि साहू व सामर्थ शर्मा को मिला।

 रंगोली को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और लोक कलाओं में से एक माना जाता है। रंगोली के सुंदर रंग घर में खुशहाली एवं सुख समृद्धि लाते हैं। इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी सभी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक कला का प्रदर्शन किया। जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी में प्रथम स्थान जीनियस सदन से अवनी कश्यप, द्वितीय स्थान चित्रा साहू, द्वितीय स्थान ब्रिलिएंट सदन से महक यादव। सांत्वना पुरस्कार फैंटास्टिक सदन से इशिता देवांगन, जीनियस सदन से मनीशा साहू, मार्वलस सदन से पूनम साहू व तनु भानुशाली को मिला। कक्षा छठवीं से आठवीं में प्रथम स्थान मार्बल्स सदन से प्राची साव, द्वितीय स्थान फैंटास्टिक सदन से रिया दुबे, तृतीय स्थान जीनियस सदन से मान्या साहू, फैंटास्टिक सदन से काव्या देवांगन, सांत्वना पुरस्कार फैंटास्टिक सदन से सेजल साहू, मार्बल्स सदन से स्मृति यदु, ब्रिलिएंट सदन से गौरव वर्मा व अनन्या गुप्ता को मिला।

 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्रों के लिए रखा गया। जिसके विजेता रहे मार्वलस सदन और उपविजेता रहे फैंटास्टिक सदन। इसमें बेस्ट राइडर का पुरस्कार मार्वलस सदन से मनीष पाल व बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार फैंटास्टिक सदन से अमन यदु को मिला। रस्सी कूद प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से पांचवी तक की छात्राओं के लिए रखी गई थी। जिसमें प्रथम स्थान मार्वलस सदन से नंदिनी कुमारी, द्वितीय स्थान फैंटास्टिक सदन से गुंजन ध्रुव को मिला।

इस अवसर पर मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, भाटापारा प्राचार्य प्रीति ताम्हणे ने कहा कि ये प्रतियोगिताएं पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त समस्त शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए रखी गई है। विद्यार्थी जीवनकाल में जो सीखता है वह उसे जीवन में नई दिशा प्रदान करता है। उसका भविष्य प्रशस्त होता है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई।


अन्य पोस्ट