स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर, 1884 को हुआ था। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना योगदान दिया था जिसकी परिणति 26 जनवरी 1950 को भारत के एक गणतंत्र के रूप में हुई थी। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने स्वाधीन भारत में केन्द्रीय मंत्री के रूप में भी कुछ समय के लिए काम किया था। पूरे देश में अत्यन्त लोकप्रिय होने के कारण उन्हें राजेन्द्र बाबू या देशरत्न कहकर पुकारा जाता था। देशरत्न की उपाधि पाने वाले और दो बार राष्ट्रपति चुने जाने वाले भारत के अकेले शख्स हैं।
राजेंद्र बाबू के नाम से विख्यात इस स्वतंत्रता सेनानी ने स्कूल के दिनों से ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया था और आगे चल कर हर मोर्चे पर उसे सच साबित किया। उनकी पढ़ाई के दिनों के दर्जनों किस्से आज भी भारत में विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के लिए सुने सुनाए जाते हैं।
आजादी की लड़ाई के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह वकील थे। महात्मा गांधी के प्रबल समर्थक राजेंद्र प्रसाद बहुत जल्दी ही बिहार के बड़े नेताओं में शामिल हो गए। 1934 में वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुने गए। देश के आजाद होने पर वे संविधान सभा के अध्यक्ष चुने गए। इसी सभा ने देश का संविधान तैयार किया। 1950 में जब देश गणतंत्र बना तो संविधान सभा ने उन्हें देश का पहला राष्ट्रपति चुना। 1951 में पहले आम चुनाव के बाद वे भारतीय संसद के इलेक्टोरल कॉलेज के जरिए चुने गए देश के पहले राष्ट्रपति बने। 1957 में उन्हें दोबारा इस पद के लिए चुना गया। देश के सर्वोच्च पद पर रहने के बावजूद लोग उनकी प्रतिभा और सादगी के कायल रहे हैं जिसने भारत के नीति नियंताओं के लिए नैतिकता की लकीर बहुत पहले खींच दी थी। राजेन्द्र बाबू का निधन 28 फरवरी, 1963 को हुआ।
टूर डी इंडिया भारत में होने वाली यह सबसे बड़ी साइकलिंग प्रतियोगिता है। 3 दिसंबर 2012 से इसका आयोजन देश में हो रहा है। पहली बार मुंबई में भारत की पहली सबसे बड़ी साईक्लिंग रेस इवेंट का आयोजन किया गया। पहली बार इस रेस में तीन श्रेणियों में 54 देश के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
साइकलिंग प्रतियोगिता टूर डी इंडिया 2013 को वैश्विक संस्था यूनियन साइकलिस्ट इंटरनेशनल (यूसीआई) ने अंतरराष्ट्रीय रेस कैलेंडर में 30 नवंबर 2013 को सूचीबद्ध किया है। यह रेस 15 दिसंबर 2013, 17 दिसंबर 2013 और 22 दिसंबर 2013 को मुंबई, जयपुर और दिल्ली में आयोजित की जाएगी। दूसरी बार हो रहे इस आयोजन के लिए भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) ने भारत की 6 टीमों का चयन किया। इसे पहली बार अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में शामिल किया गया। इस प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 19 हजार यूरो है।
इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने अभिनेता जॉन अब्राहम को 3 वर्ष के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। वे 2015 तक इस पद पर बने रहेंगे।
पेंग्विन एक पक्षी है, लेकिन वह उड़ नहीं सकती है। पेंग्विन नाम वेल्स टर्म से लिया गया है। इसमें पेन का अर्थ होता है सिर और ग्विन का मतलब है सफेद। यह एक ऐसा पक्षी है, जिसके पंख तो होते हैं, लेकिन उनके सहारे वह पानी में तैरता है। पेंग्विन अपने सीने की तरफ की हड्डïी और विशाल पैडल की मांसपेशियों के सहारे पानी में 25 मील प्रति घंटे की गति से अपना सफर तय कर लेती है। पेंग्विन छलांग लगाने में भी माहिर है। पेंग्विन पानी में ही अपना ज्यादातर जीवन गुजार देते हैं। जब पानी में तैरते तैरते वे बोर हो जाते हैं तो पानी में ही ठहर कर वह आराम कर लेते हैं। इनकी हड्डिïयां मजबूत और वजनदार होती हैं और पंख वाटरप्रूफ होते हैं। इसीलिए पानी में रहते हुए भी वे सूखे रहते हैं।
फैरी नाम केे पेंग्विन सबसे छोटे होते हैं। ये 16 इंच लंबे और 2.2. पाउंड वजन के होते हैं। वहीं सबसे बड़े पेंग्विन एम्पेरर पेंग्विन होते हैं। इनकी लंबाई 3. 7 फीट तक होती है और वजन होता है 60 से लेकर 90 पाउंड। पेंग्विन की 18 जातियां पाई जाती हैं। इनमें से पांच जातियां दक्षिण धु्रवीय के आस-पास निवास करती है। बाकी 13 प्रजातियां उप दक्षिण धु्रवीय द्वीपों में , ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमरीका के तटों पर रहती हैं। पूरी दुनिया में पेंग्विनों की संख्या करीब 100 मिलियन है।
पेंग्विन को समूह में रहना पसंद है। इनके समूह हो कोलोनीज या रुकरी कहा जाता है। मादा पेंग्विन अपना घोंसला तट पर घास पर बनाती है। उसके बाद नर पेंग्विन अंडों को अपने पैरों के पास रखकर अपनी मोटी चर्बी वाली खाल से ढंककर सेते हैं। उस समय पेंग्विन तट से दूर चले जाते हैं। दो महीने के बाद अंडों से छोटे-छोटे बच्चे निकलते हैं।
1. ब्लैक बंगाल बकरी किसलिए प्रसिद्ध है?
(अ) अधिक दुग्ध उपज के लिए (ब) अधिक शरीर भार के लिए (स) उत्तम कोटि की खाल के लिए (द) अधिक दुग्ध वसा के लिए
2. दूध, ऊन, मांस तीनों दृष्टिकोण से उत्तम भेड़ की नस्ल कौन सी है?
(अ) लोही (ब) बीकानेरी (स) करनाह (द) बलूची
3. मुर्गियों की अमेरिकन नस्लें कौन सी हैं?
(अ) ससैक्स, डारकिंग (ब) रोड आई लैड रैड, न्यू हैम्पशायर (स) लैगहोर्न, स्पेनिश (द) लैंगशन, कोचीन
4. गाय और बकरी के दूध में औसत वसा की मात्रा होती है?
(अ) 2.5 प्रतिशत (ब) 4.5 प्रतिशत (स) 6.5 प्रतिशत (द) 7 प्रतिशत
5. दूध की शुद्धता को मापने के लिए प्रयोग करते हैं?
(अ) लैक्टोमीटर (ब) ट्यूब (स) क्रोनोमीटर (द) इनमें से कोई नहीं
6. दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए कौन सा प्रोग्राम शुरू किया गया?
(अ)ऑपरेशन फ्लड (ब) आई.सी.डी.पी. (स) श्वेत क्रांति (द) ए.एन.पी.
7. पानी से लबालब भरे गिलास में एक वर्ष का टुकड़ा तैरता है, जब बर्फ पिघलती है, तो?
(अ) कुछ पानी बाहर गिरेगा (ब) पानी की सतह नीचे होगी (स) पानी की सतह अपरिवर्तित रहेगी (द) तापमान जैसे-जैसे बढ़ेगा पानी बाहर गिरेगा
8. किस बिंदु पर सेंटीग्रेट और फैरनहाइट समान होते हैं?
(अ) शून्य (ब) 20 (स) -40 (द) -150
9. पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति लगभग कितने वर्ष पूर्व हुई?
(अ) 4.5 अरब वर्ष पूर्व (ब) 3.5 अरब वर्ष पूर्व (स) 2.5 अरब वर्ष पूर्व (द) 1. 5 अरब वर्ष पूर्व
10. भारत में मृत्यु दंडादेश के मामले में क्षमादान की शक्ति केवल किसे प्राप्त है?
(अ) राष्टï्रपति को प्राप्त है (ब) उपराष्ट्रपति को प्राप्त है (स) राज्यपाल को प्राप्त है (द) सर्वोच्च न्यायालय को प्राप्त है
11. सेना न्यायालय (कोर्ट मार्शल) के दंडादेश के मामले में क्षमादान की शक्ति किसे प्राप्त है?
(अ) राज्यपाल को (ब) थलसेनाध्यक्ष को (स) राष्टï्रपति को (द) सर्वोच्च न्यायालय को
12. राष्टï्रीय प्रतीक को आधिकारिक रूप से मान्यता कब मिली?
(अ) 26 नवंबर, 1950 (ब) 26 जनवरी, 1950 (स) 24 जनवरी, 1951 (द) 3 सितंबर, 1952
13. सत्यमेव जयते शब्द कहां से लिया गया है?
(अ) मुण्डोपनिषद से (ब) महाभारत से (स) रामायण से (द) अर्थशास्त्र से
14. जिंक सल्फेट का आमतौर पर प्रयोग किया जाता है?
(अ) कवकनाशी के रूप में (ब) शाकनाशी के रूप में (स) कृतंकनाशी के रूप में (द) गंधहारक के रूप में
15. जल का शुद्घतम रूप क्या है?
(अ)नल का जल (ब)वर्षा जल (स) भौम जल (द) आसुत जल
16. उत्पादन फलन क्या अभिव्यक्त करता है?
(अ) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच प्रौद्योगिक संबंध (ब) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच वित्तीय संबंध (स) वित्त और प्रौद्योगिकी के बीच संबंध (द) उत्पादन के कारकों के बीच संबंध
17. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या है?
(अ) 2005 से 2010 (ब) 2006 से 2011 (स) 2007 से 2012 (द) 2008 से 2013
18. हजौरा-बाजीपुर-जगदीशपुर गैस पाइप में किस राज्य को गैस नहीं मिलती?
(अ) महाराष्ट्र (ब) मध्यप्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) गुजरात
19. इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज कहां स्थित है?
(अ) कानपुर (ब) बेंगलुरु (स) कोलकाता (द) नैवेली
20. भारत में कुटीर कांच उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र है?
(अ) कानपुर (ब) नासिक (स) फिरोजाबाद (द) गोरखपुर
21. बायोगैस का मुख्य घटक क्या है?
(अ) ऑक्सीजन (ब) मीथेन (स) ऐसीटिक एसिड (द) मेथिल ऐल्कोहल
22. एस्पिरीन का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) मेथिल सैलिसिलेट (ब) हाइड्रॉक्सीसैलिसिलेट (स) ऐसीटिल सैलिसिलिक एसिड (द) ऐल्किल सैलिसिलिक एसिड
23. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय भू-भाग को कहते हैं?
(अ) कोंकण (ब) कोरोमंडल (स) पूर्व तट (द) मालाबार तट
24. सबसे ऊंचा भारतीय जलप्रपात है?
(अ) गोकक (ब) गरसोप्पा (स) शिवसमुद्रम (द) येन्ना
25. मुख्यमंत्री पर भ्रष्टïाचार के लिए मुकदमा दायर करने के संबंध में जो प्रथा है, वह है?
(अ) राज्यपाल को अनुमति देनी पड़ती है (ब) राज्यपाल की अनुमति लेना आवश्यक नहीं (स) राज्यपाल विवेक के आधार पर अनुमति का निर्णय करेगा (द) राष्टï्रपति की अनुमति आवश्यक है
26. भारत के संविधान के अनुच्छेद 356 में राष्टï्रपति को यह शक्ति प्रदान की गई है, कि वह आपातकाल की घोषणा करे, यदि वह संतुष्टï हो कि?
(अ) राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति गंभीर है (ब) राज्यपाल ने राष्ट्रपति शासन की मांग उचित कारणों से की है (स) राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती (द) राज्य की स्थिति को देखते हुए चुनाव संभव नहीं है
27. देश का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय कौन सा है?
(अ) रायपुर, छत्तीसगढ़ (ब) पंतनगर, उत्तराखंड (स) पुणे, महाराष्टï्र (द) बरेली, उत्तरप्रदेश
-----
सही जवाब- 1.(स) उत्तम कोटि की खाल के लिए , 2.(अ) लोही, 3.(ब) रोड आई लैड रैड, न्यू हैम्पशायर, 4.(ब) 4.5 प्रतिशत, 5.(अ) लैक्टोमीटर, 6.(अ) ऑपरेशन फ्लड, 7.(स) पानी की सतह अपरिवर्तित रहेगी, 8.(स)-40, 9.(ब) 3.5 अरब वर्ष पूर्व, 10.(अ) राष्टï्रपति को प्राप्त है, 11.(स) राष्टï्रपति को, 12.(ब)26 जनवरी 1950, 13.(अ) मुण्डोपनिषद से, 14.(अ) कवकनाशी के रूप में, 15.(ब) वर्षा जल, 16.(अ) भौतिक निवेश और उत्पादन के बीच प्रौद्योगिक संबंध, 17.(स) 2007 से 2012, 18.(अ) महाराष्ट्र, 19.(ब) बेंगलुरु, 20.(स) फिरोजाबाद, 21.(ब) मीथेन, 22.(स) ऐसीटिल सैलिसिलिक एसिड, 23.(ब) कोरोमंडल, 24.(ब) गरसोप्पा, 25.(स) राज्यपाल विवेक के आधार पर अनुमति का निर्णय करेगा, 26.(स) राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती, 27. (ब) पंतनगर, उत्तराखंड।
बेनजरी भुट्टो ने 2 दिसंबर, 1988 में पहली बार प्रधानमंत्री का पद संभाला। पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री भुट्टो को करिश्माई नेता माना जाता था, लेकिन 2007 में रावलपिंडी में उनकी हत्या कर दी गई।
हम लोग आज यहां आजादी का जश्न मनाने जमा हुए हैं, लोकतंत्र का भी और अंग्रेजी के तीन खूबसूरत शब्दों का भी, वी द पीपल ... बेनजरी भुट्टो ने पाकिस्तान की 11वीं प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद दो दिसंबर, 1988 को ये शब्द इस्तेमाल किए और पूरी दुनिया में छा गईं। वह दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनीं, लेकिन दोनों ही बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं.
1953 में पैदा हुईं बेनजरी भुट्टो के पिता जुल्फिकार अली भुट्टो को पाकिस्तान में फांसी की सजा दे दी गई थी। इसके बाद भुट्टो परिवार और सेना का अच्छा रिश्ता नहीं रहा। प्रधानमंत्री रहते हुए भी बेनजीर भुट्टो के सेना के साथ अच्छे संबंध नहीं रहे। उन्होंने पहली बार जब पाकिस्तान की बागडोर संभाली, उस वक्त राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री थे। दोनों युवा नेता थे और उनकी अच्छी बनती थी। राजीव गांधी और बेनजीर भुट्टो की वजह से दुनिया में दक्षिण एशिया की भी अच्छी पहचान बनी।
पहली बार में बेनजीर भुट्टो डेढ़ साल से थोड़ा ज्यादा प्रधानमंत्री पद पर रहीं और छह अगस्त, 1990 को उन्हें हटना पड़ा। हालांकि तीन साल बाद ही 1993 में वह दोबारा पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनीं, पर दूसरी बार भी वह तीन साल तक ही राज कर पाईं। बेनजीर भुट्टो 1999 में अपनी मर्जी से पाकिस्तान छोड़ गईं और उसके बाद दुबई और इंग्लैंड में रहने लगीं।
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने जब 2008 चुनाव कराने का एलान किया, तो 2007 में बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान लौट आईं। 18 अक्टूबर को लंबे वक्त बाद उन्होंने अपनी धरती चूमी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह मिलन सिर्फ दो महीने का है। 27 दिसंबर, 2007 को रावलपिंडी में एक चुनावी रैली के दौरान उनकी हत्या कर दी गई।
लाओस (आधिकारिक रूप से लाओस जनवादी लोकतांत्रिक गणतंत्र ) दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसे हजार हाथियों की भूमि भी कहा जाता है।
इसका क्षेत्रफल 88 हजार 780 वर्ग मील है। इसके उत्तर में चीन एवं उत्तरी वियतनाम, दक्षिण में कंबोडिया, दक्षिण पश्चिम में थाईलैंड की सीमा पर मेकांग नदी बहती है। जलवायु उष्णकटिबंधीय है। अप्रैल सबसे गरम महीना है। यहां की भाषा थाई प्रकार की है, जिसमें संस्कृत, पाली तथा फ्रांसीसी शब्दों की भरमार है। फ्रांसीसी राजकाज की द्वितीय भाषा है। बौद्ध धर्म प्रमुख है। धान सर्वप्रमुख कृषि उपज है। इस देश की राजधानी वियेंटाइन है।
2 दिसम्बर सन 1954 ईसवी को लाओस को स्वतंत्रता मिली। वर्ष 1954 में ही जेनेवा में विश्व की बड़ी शक्तियों और क्षेत्रीय देशों की भागीदारी से एक सम्मेलन हुआ। जिसमें उस देश की स्वाधीनता को स्वीकृति मिली। यह देश वर्ष 1892 से औपचारिक रुप से फ्रांस के अधीन हो गया। वर्ष 1949 में चीन और भारत के स्वतंत्रता आंदोलनों को देखते हुए फ्रांस ने लाओस को सीमित स्वायत्तता दे दी किंतु वियतनाम की जनता के फ्रांस विरोधी आंदोलन के साथ ही वर्ष 1950 में लाओस में भी ऐसा ही आंदोलन आरंभ हो गया जिसका चीन और वियतनाम ने समर्थन किया। यह अशांति 1954 में देश को स्वाधीनता मिल जाने के बाद भी जारी रही यहां तक कि 1975 में कम्युनिस्टों ने इस देश का शासन संभाला।
2 दिसंबर सन 1971 ईसवी को संयुक्त अरब इमारात, ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्र हुआ और आज का दिन इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
फ़ार्स की खाड़ी के दक्षिणी देश सन 1920 तक ब्रिटेन के अधीन थे और इन देशो के शासक ब्रिटेन के दूतों के निरीक्षण में अपने अपने क्षेत्रों का संचालन करते थे। ब्रिटेन ने इस क्षेत्र में अनेक सैनिक छावनियां बना लीं किंतु दूसरे विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन कमज़ोर हो गया और फ़ार्स की खाड़ी उसके नियंत्रण से बाहर निकलने लगी। ब्रिटेन ने 1969 में संयुक्त अरब इमारात उच्च परिषद गठित की जिसमें 9 क्षेत्रों के शासक सम्मिलित थे। पहले तो बहरैन और क़तर के शासक भी वार्ताओं में शामिल थे किंतु बाद में वह इस संघ से निकल गए। इस समय सात क्षेत्र अबू ज़हबी, दुबई, शार्जा, रासुल ख़ैमा, अजमान फ़ुजैरा और उम्मुल कोवौन इस परिषद में शामिल हैं।
19वीं सदी में युनाइटेड किंगडम और अनेक अरब शेखों के बीच हुई संधि की वजह से 1971 से पहले संयुक्त अरब अमीरात को युद्धविराम संधि राज्य के नाम से जाना जाता था। इसके अलावा क्षेत्र के अमीरात की वजह से 18वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी के शुरुआत तक इसे पायरेट कोस्ट के नाम से भी जाना जाता था। 1971 के संविधान के आधार पर संयुक्त अरब अमीरात की राजनैतिक व्यवस्था आपस में जुड़े कई प्रबंधकीय निकायों से मिलकर बनी है। इस्लाम देश का राष्ट्रीय धर्म और अरबी राष्ट्रीय भाषा है। तेल भंडार के मामले में दुनिया का छठवां सबसे बड़ा देश संयुक्त अरब अमीरात की अर्थव्यवस्था मध्यपूर्व में सबसे विकसित है।
भारी मात्रा में गैस और पत्थरों से लदे धूमकेतु में असंख्य धूल कण भी होते हैं। एक बार वायुमंडल में आने के बाद ये गर्म होना शुरू होते हैं और उनका तापमान 3 हजार डिग्री तक पहुंच जाता है और यहीं से टूटा हुआ तारा यानी उल्कापिंड निर्मित होता है।
धरती के निकट आने के बाद असंख्य मात्रा में टूटे हुए तारों की बरसात हो सकती है। जब भी ऐसा होता है, यह एक अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करता है। कहा जाता है कि इंग्लैंड के स्टोनहेंज का निर्माण भी टूटे तारों से ही हुआ। आसमान से जब उल्कापिंडों की बारिश होती है, तो चमक के साथ तारे टूटते हुए धरती की ओर बढ़ते हैं, मानो आसमानी आतिशबाजी शुरू हो गई हो। धूमकेतु स्विफ्ट टटल के उल्कापिंडों की बरसात आम तौर पर अगस्त के पहले हिस्से में देखी जाती है। कई बार तो एक मिनट के अंदर 100 बार फ्लैश चमकने जैसा नजारा पैदा होता है। इसे पेरसाइड का नाम दिया गया है क्योंकि ये उल्कापिंड इसी नाम के तारामंडल से आते दिखते हैं। धूमकेतु धरती के वातावरण में आने के बाद जल उठते हैं।
अंतरिक्ष से ये विशालकाय पत्थर धरती पर गिर सकते हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में ये पत्थर बहुत छोटे होते हैं और इनसे नुकसान नहीं पहुंचता। कहा जाता है कि साढ़े छह करोड़ साल पहले एक विशालकाय उल्कापिंड युकाटेन पठार के पास गिरा। इसकी वजह से 300 किलोमीटर व्यास का गड्ढा बना और इसके असर से ही डायनासोरों का जीवन खत्म हो गया। उल्कापिंडों में जो पत्थर होते हैं, वे धरती पर पाए जाने वाले पत्थरों की तरह ही दिखते हैं। हालांकि बाहर से वह जले हुए नजर आते हैं। कुछ जानकारों का कहना है कि हमारे सौरमंडल का निर्माण भी धूमकेतुओं की वजह से हुआ। इस मामले में लगातार रिसर्च जारी है।
अंतरिक्ष में तैरते इन पत्थर के टुकड़ों को क्षुद्रग्रह भी कहते हैं। वे आम तौर पर उल्कापिंडों से बड़े होते हैं। कुछ क्षुद्रग्रहों का व्यास कई किलोमीटर हो सकता है। देखा जाए तो इन दोनों में कोई फर्क नहीं, बस धरती के वायुमंडल में आ जाने के बाद क्षुद्रग्रह को उल्कापिंड का नाम मिल जाता है। फरवरी 2013 में करीब एक लाख 30 हजार टन वजनी क्षुद्रग्रह धरती की तरफ बढ़ा। इसका नाम 2012 डीए 14 था। यह धरती से 27 हजार किलोमीटर की दूरी तक पहुंच गया। यह दूरी कई उपग्रहों की दूरी से भी कम है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ईएसए इटली के फ्रासकाटी में एक चेतावनी सिस्टम लगा रही है, जो उल्कापिंडों के गिरने के बारे में पहले से सूचना दे सकेगा। इसके लिए विशालकाय टेलिस्कोपों के आंकड़े इस्तेमाल होंगे।
हिंगोट एक औषधीय पौधा है। इसके पेड़ भारत के दक्षिणी क्षेत्र में ज्यादा पाए जाते हैं। इसका पेड़ काफी बड़ा होता है और इसमें कांटे पाए जाते हैं। हिंगोट का पेड़, तीखा, लघु, कड़वा, गर्म और रसायन वाला होता है। इसके फूल मधुर, चिकने और कड़वे होते हैं। अकाल के समय गांव के गरीब लोग इसका गूदा और लकड़ी खाकर गुजारा करते हैं।
विभिन्न भाषाओं में इसके नाम- संस्कृत- इंगुदी, हिन्दी- हिंगोट या गौदी, अंग्रेजी- डेलिल, गुजराती- इंगला या हिंगुल, तैलिंगी- गरा, अरबी- हिलेलजे, लैटिन बेलेनाइट्स या रोकसबर्धिआइ। विभिन्न रोगों के इलाज में हिंगोट का प्रयोग किया जाता है।
1. गाय-भैंस के दूध में कौन से तत्व कम मात्रा में होते हैं?
(अ) लोहा एवं तांबा लवण (ब) सोडियम एवं पोटेशियम लवण (स) कैल्शियम एवं फास्फोरस लवण (द) सभी लवण
2. गाय के दूध का कार्बोहाइड्रेट क्या कहलाता है?
(अ) सुक्रोज (ब) ग्लूकोज (स) लैक्टोज (द) फ्रुक्टोज
3. दोपहर के 12 बजे किस दिशा में इंद्रधनुष दिखाई होता है?
(अ) पश्चिम में (ब) दक्षिण में (स) पूर्व में (द) यह नहीं देख सकते
4. निकट दृष्टि दोष को किस प्रकार ठीक किया जाता है?
(अ) उत्तल लेंस प्रयुक्त करके (ब) अवतल लेंस प्रयुक्त करके (स) समतल-अवतल लेंस प्रयुक्त करके (द) समतल कांच प्रयुक्त करके
5. जब लाल, नीले तथा हरे प्रकाश का पुंज का एक स्थान पर पड़ता है, तब प्रकाश का रंग क्या हो जाता है?
(अ) बैंगनी (ब) लाल (स) पीला (द) सफेद
6. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?
(अ) तापमान को नापना (ब) तापमान को बढ़ाना (स) तापमान को स्थिर रखना (द) ताप को विद्युत में बदलना
7. तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती, क्योंकि?
(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है (ब) भाप शरीर के भीतर घुस जाता है (स) भाप में अधिक मारक क्षमता है (द) भाप हल्का होता है
8. जब पानी में नमक मिलाया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है (ब) क्वथनांक घटता है और जमाव बिंदु बढ़ता है (स) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों घटते हैं (द) क्वथनांक व जमाव बिंदु दोनों बढ़ते हैं
9. इंसुलिन को प्रयोगशाला बनाने में सफलता किसने प्राप्त की?
(अ) एफ बैटिंग (ब) आइजकमैन (स) लेनेक (द) स्टर्जन
10. कार्बुरेटर का आविष्कार किसने किया?
(अ) जान हेरिसन (ब) फ्रीज ग्रीन (स) पिक्सी (द) डैमलर
11. इलेक्ट्रिक प्रेस का आविष्कार किसने किया?
(अ) व्हीलर (ब) एडीसन (स) सीली (द) जेनेब्रो गामे
12. भारत में मंत्रियों की नियुक्ति की प्रक्रिया क्या है?
(अ) राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की मंत्रता पर करेगा (ब) प्रधानमंत्री, राष्टï्रपति की मंत्रणा पर करेगा (स) लोकसभा की स्वीकृति में प्रधानमंत्री करेगा (द) प्रधानमंत्री करेगा
13. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा स्पष्टï कर दिया गया है कि राष्ट्रपति, केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सलाह मानने के लिए बाध्य है?
(अ) 42 वें (ब) 64 वें (स) 44 वें (द) 62 वें
14. निम्नलिखित में से कौन उर्वशी के रचनाकार हैं?
(अ) प्रेमचंद (ब) किशन चंदर (स) फणीश्वर नाथ रेणु (द) रामधारी सिंह दिनकर
15. महादेवी वर्मा की किस कृति पर उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?
(अ) चंद्रकांता (ब) वेटिंग फॉर महात्मा (स) यामा पर (द) इनमें से कोई नहीं
16. प्रकृति में सबसे सशक्त बल कौन सा है?
(अ) वैद्युत बल (ब) गुरुत्वीय बल (स) नाभिकीय बल (द) चुंबकीय बल
17. आपेक्षिकता सिद्घांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा सदा एकसमान रहता है?
(अ) किसी वस्तु की लंबाई (ब) समय (स) आकाश (द) प्रकाश का वेग
18. इंटिग्रल कोच फैक्टरी स्थित है?
(अ) चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल (ब) वाराणसी, उत्तरप्रदेश (स) जमशेदपुर, झारखंड (द) पेरंबूर, तमिलनाडु
19. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य सेवन सिस्टर्स का सदस्य है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) त्रिपुरा (स) उड़ीसा (द) बिहार
20. एक्स किरणों की खोज किसने की थी?
(अ) गोल्डस्टीन (ब) थॉमसन (स) रोन्टजन (द) विएन
21. गैस का घनत्व निम्र में से किस स्थिति में अधिकतम होता है?
(अ) कम तापमान, कम दाब पर (ब) कम तापमान, उच्च दाब पर (स)उच्च तापमान, कम दाब पर (द) उच्च तापमान, उच्च दाब पर
22. लोकसभा में अध्यक्ष के मत को क्या कहा जाता है?
(अ) निर्णायक मत (ब) ध्वनि मत (स) प्रत्यक्ष मत (द) अप्रत्यक्ष मत
23. वह यूनानी क्लासिक कौन सा है, जिसका अनुवाद गांधीजी ने गुजराती में किया था?
(अ) प्लेटो का रिपब्लिक (ब) प्लेटो का डायलॉग्ज (स) अरस्तु का पॉलिटिक्स (द) अरस्तू का निकोमैकियन ऐथिक्स
24. शीतल देशों में सर्दी के मौसम में पाइप लाइनें प्राय: फट जाती हैं, क्योंकि?
(अ) पानी जम जाता है और उसका आयतन बढ़ जाता है (ब) बर्फ का तापमान पानी के तापमान से कम होता है (स) पाइप लाइनों का आयतन कम हो जाता है (द) जमने के कारण पाइप लाइनों का प्रसार होता है
25. हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है, जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी कौन है?
(अ) शिवालिका श्रेणी (ब) निम्न हिमालय (स) वृहत हिमालय श्रेणी (द) धौलाधर श्रेणी
26. भारत की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है?
(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि
27. निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य की सर्वाधिक लंबी तटरेखा है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) केरल (द) तमिलनाडु
28. निम्नलिखित में से कौन सी जगह दियासलाई, पटाखे और प्रिंटिंग के लिए विख्यात है?
(अ) चिंगलपुर (ब) चेन्नई (स) शिवाकाशी (द) नेवेली
----
सही जवाब- 1.(अ) लोहा एवं तांबा लवण, 2.(स) लैक्टोज, 3.(द) यह नहीं देख सकते, 4.(ब) अवतल लेंस प्रयुक्त करके, 5.(द) सफेद, 6.(स) तापमान को स्थिर रखना, 7.(अ) वाष्पीकरण की दर तेज होती है, 8.(अ)क्वथनांक बढ़ता है और जमाव बिंदु घटता है, 9.(अ)एफ बैटिंग, 10.(द)डैमलर,12.(अ) राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की मंत्रता पर करेगा, 13.(अ)42 वें, 14.(द) रामधारी सिंह दिनकर, 15.(स) यामा पर 16.(स)नाभिकीय बल, 17.(द)प्रकाश का वेग, 18.(द)पेरंबूर, तमिलनाडु, 19.(ब)त्रिपुरा, 20.(स) रोन्टजन, 21.(ब) कम तापमान, उच्च दाब पर, 22.(अ) निर्णायक मत, 23.(अ) प्लेटो का रिपब्लिक, 24.(अ)पानी जम जाता है और उसका आयतन बढ़ जाता है, 25.(स)वृहत हिमालय श्रेणी, 26.(स) अजंता, 27.(अ) गुजरात, 28.(स) शिवाकाशी।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) एशिया में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले सबसे महत्वपूर्ण फिल्म समारोहों में से एक है। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों के सामाजिक, सांस्कृतिक लोकाचार के संदर्भ में समझ और फिल्म संस्कृति की सराहना करने, दुनिया के लोगों के मध्य मैत्री और सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व सिनेमा को फिल्म कला की उत्कृष्टता दर्शाने के लिए साझा मंच उपलब्ध कराना है।
आईएफएफआई का पहला संस्करण फिल्म प्रभाग, भारत सरकार द्वारा 1952 में मुंबई में आयोजित किया गया था। इसमें चालीस फीचर और सौ लघु फिल्में शामिल की गई थी। इसके बाद यह समारोह चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता में ले जाया गया। इस समारोह का स्वरूप गैर-प्रतिस्पर्धात्मक था और इसमें चौबीस देशों ने भाग लिया। मुख्य समारोह का आरंभ मुंबई में हुआ था जिसका उद्घाटन तत्कालीन सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री श्री के.के. दिवाकर ने किया था। दिल्ली सत्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 21 फरवरी, 1952 को किया था।
1952 में शुरूआत के बाद आईएफएफआई भारत में अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन है। बाद में आईएफएफआई नई दिल्ली में आयोजित किए गए। जनवरी, 1965 में आयोजित तीसरे संस्करण से यह प्रतिस्पर्धी बन गया। इसके बाद इसे केरल की राजधानी त्रिवेन्द्रम ले जाया गया था। 1975 में फिल्मोत्सव की गैर-प्रतिस्पर्धी तथा एक साल के अंतराल के बाद अन्य फिल्म निर्माण करने वाले शहरों में आयोजित करने की शुरूआत की गई। बाद में फिल्म महोत्सवों का आईएफएफआई में विलय कर दिया गया। 2004 में इसे त्रिवेन्द्रम से गोवा लाया गया, तब से आईएफएफआई वार्षिक और प्रतिस्पर्धी आयोजन बन गया है।
आईएफएफआई का 44वां संस्करण 20 -30 नवंबर, 2013 को गोवा में आयोजित किया गया । इस समारोह में भारतीय पैनोरमा श्रेणी में समकालीन भारतीय सिनेमा की 26 फीचर फिल्में और 16 गैर-फीचर फिल्में शामिल हैं। फीचर फिल्म श्रेणी में जिन फिल्मों को चुना गया है, उनमें छह मलयालम, पांच बांगला, पांच हिन्दी, तीन मराठी और दो अंग्रेजी में हैं। कोंकणी, कन्नड, मिसिंग, उडिय़ा और तमिल में एक-एक फिल्म का चयन किया गया है।
इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म को 40 लाख रूपए नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसे फिल्म के निर्माता और निर्देशक में बराबर-बराबर बांटा जाएगा। फिल्म के निदेशक को नकद पुरस्कार के अलावा गोल्डन मयूर और प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। रजत मयूर, प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार 15 लाख रूपए का होगा, जो श्रेष्ठ निदेशक को दिया जाएगा, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं (पुरूष) और (महिला) को रजत मयूर, प्रमाण-पत्र और 10 लाख रूपए का नकद इनाम दिया जाएगा। किसी फिल्म (फिल्म के किसी भी पहलू के लिए जिसे जूरी पुरस्कार या मान्यता देना चाहती है) या व्यक्ति (फिल्म के लिए उसके कलात्मक योगदान के लिए) को रजत मयूर, प्रमाण-पत्र और 15 लाख रूपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतिष्ठित लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार में 10 लाख रूपए का नकद पुरस्कार, प्रमाण-पत्र, एक शॉल और दुपट्टा सिनेमा के लिए विशिष्ट योगदान देने वाले मास्टर फिल्म निर्माता को प्रदान किया जाएगा। प्रतिष्ठित चेक फिल्म निर्माता जिरी मेंजेल इस वर्ष का यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं। शताब्दी पुरस्कार रजत मयूर, प्रमाण-पत्र और 10 लाख रूपए का नकद पुरस्कार उस फीचर फिल्म को दिया जाएगा, जो सौंदर्य, तकनीक या प्रौद्योगिकी नवाचार के रूप में मोशन फिक्चरों में नये प्रतिमान को दर्शाती हों।
विद्वान लोग वायु पुराण को स्वतंत्र पुराण न मानकर शिव पुराण और ब्रह्माण्ड पुराण का ही अंग मानते हैं। परन्तु नारद पुराण में जिन अट्ठारह पुराणों की सूची दी गई हैं, उनमें वायु पुराण को स्वतंत्र पुराण माना गया है। चतुर्युग के वर्णन में वायु पुराण मानवीय सभ्यता के विकास में सत युग को आदिम युग मानता है।
वर्णाश्रम व्यवस्था का प्रारम्भ त्रेता युग से कहा गया है। त्रेता युग में ही श्रम विभाजन का सिद्धांत मानव ने अपनाया और कृषि कर्म सीखा। वायु पुराण का कथानक दूसरे पुराणों से भिन्न है। यह साम्प्रदायिकता के दोष से पूर्णत: युक्त है। इसमें सूर्य, चन्द्र, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष, आयुर्वेद आदि का वर्णन है, परन्तु सर्वथा नए रूप में है। विष्णु और शिव-दोनों को सम्मानजनक रूप से उपासना के योग्य माना गया है। वायु पुराण के कथानक अत्यन्त सरल और आडम्बर विहीन हैं। इसमें सृष्टि रचना, मानव सभ्यता का विकास, मन्वन्तर वर्णन, राजवंशों का वर्णन, योग मार्ग, सदाचार, प्रायश्चित्त विधि, मृत्युकाल के लक्षण, युग धर्म वर्णन, स्वर, ओंकार, वेदों का आविर्भाव, ज्योतिष प्रचार, लिंगोद्भव, ऋषि लक्षण, तीर्थ, गन्धर्व और अलंकार शास्त्र आदि का वर्णन प्राप्त होता है। इसमें 112 अध्याय एवं 10 हजार 991 श्लोक हैं।
ज्यूक बॉक्स आज के आईपॉड का एक प्रारंभिक रूप है। रेस्त्रां या पब में अगर आपको अपनी पसंद का कोई गाना बजाना हो और उसके लिए बस एक सिक्का डालना हो तो बात ही क्या है, लेकिन वर्ष 1928 में पहली बार जब अमेरिका में ऐसा हुआ तो लोग हैरान रह गए।
ज्यूक बॉक्स के नाम से जाना जाने वाला यह यंत्र आपको अपनी मर्जी का गाना चुनने और बजाने का विकल्प देता है। इस मशीन पर अक्षरों की मदद से आप अपनी पसंद का नाम डाल सकते हैं। 1870 के दशक में एडिसन ने आवाज को रिकार्ड कर दोबारा सुन सकने वाले फोनोग्राफ की खोज की। इसके बाद 1890 में लुई ग्लास और विलियम आरनॉल्ड ने मिलकर इसमें निकेल का इस्तेमाल कर फोनोग्राफ को और विकसित किया। मशीन में सिक्का डालने पर लॉक खुल जाता था और इसमें लगी चार ट्यूबों में से एक से संगीत सुना जा सकता था। धीरे-धीरे इसमें और विकास होता रहा।
1918 में पहली बार होबार्ट निबलाक ने इसमें और खूबियां जोड़ीं जिससे रिकॉर्ड खुद बखुद बदल जाते थे, उन्हें हाथ से बदलना नहीं पड़ता था। इसी की मदद से 1927 में ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया। 1928 में जसटस पी सीबुर्ग ने लाउडस्पीकर और रिकॉर्ड प्लेयर को मिलाकर संगीत बजाने वाली ऐसी मशीन विकसित की जो सिक्का डालने से चलती थी। सुनने वालों के पास इस मशीन में 8 गानों का विकल्प होता था। हालांकि यह मशीन बहुत बड़ी और भारी थी। धीरे धीरे तकनीकी विकास के साथ इसका आकार छोटा और गानों की संख्या बढ़ती गई। वर्ष 1940 के दशक में अमेरिका में यह काफी मशहूर हुआ। आज लोगों के पास छोटे से आईपॉड में हजारों गाने होते हैं, लेकिन ज्यूक बॉक्स के कई आधुनिक संस्करण आज भी बाजार में मौजूद हैं।
एरिया 51 अमरीका के दक्षिणी प्रांत नेवाडा का एक दूर दराज़ इलाक़ा है जहां सेना का एक विशाल हवाई ठिकाना है। इसे दुनिया के सबसे अधिक गुप्त स्थानों में से एक माना जाता है। इसका मूल उद्देश्य ये है कि यहां प्रायोगिक विमानों और हथियारों का विकास और परीक्षण किया जा सके।
एरिया 51 के चारों ओर बड़ी कड़ी सुरक्षा रहती है और इसके लिए राडार व्यवस्था लगाई हुई है। यहां कोई आम आदमी नहीं जा सकता। कोई अनधिकृत व्यक्ति आसपास आ जाए तो राडार व्यवस्था ऐसी है कि उसका तुरंत पता चल जाता है और उसे तुरंत निकाल दिया जाता है।
सरकारी मानचित्रों में इसे दिखाया नहीं जाता। इसीलिए इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाती हैं कि यहां दूसरे ग्रहों के अंतरिक्ष यानों और जीवों का अध्ययन होता है या यहां समय यात्रा की तकनोलॉजी पर काम हो रहा है या यहां मौसम नियंत्रण के लिए ऊर्जा हथियार तैयार किए जाते हैं।
1. एकल मात्रे और अशोक रूद्र के सैद्धांतिक मॉडल पर कौन सी पंचवर्षीय योजना आधारित है?
(अ) तीसरी (ब) पांचवीं (स) चौथी (द) आठवीं
2. राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन कब किया गया था?
(अ) 1952 में (ब) 1951 में (स) 1950 में (द) 1953 में
3. सर्वोदय योजना किसके द्वारा दी गई थी?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) महात्मा गांधी (स) जयप्रकाश नारायण (द) एमएल राव
4. बैंकों में अपनी मांग और सावधि जमाओं का कुछ प्रतिशत भाग नकद, स्वर्ण व मान्यता प्राप्त सरकार प्रतिभूतियों के रूप में सदा अपने पास रखना होता है, इसे क्या कहते हैं?
(अ) सीआरआर (ब) बैंक रेट (स) रेपो रेट (द) एसएलआर
5. खुले बाजार की क्रियाओं का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
(अ) आरबीआई (ब) वित्त राजधानी (स) एसबीआई (द) डाक घर
6. भारत का सबसे पहले जल विद्युत केंद्र शिव समुद्रम किस नदी एवं राज्य में है?
(अ) कावेरी- कर्नाटक (ब) शराबती-कर्नाटक (स) शराबती-तमिलनाडु (द) इनमें से कोई नहीं
7. जो पवनें समुद्र की ओर चलती हैं, वह क्या कहलाती है?
(अ) थल समीर (ब) जल समीर (स) व्यापारिक पवनें (द) स्थानीय पवनें
8. कितने अंतराल के बाद भारत के राष्टï्रपति द्वारा वित्त आयोग गठित किया जाता है?
(अ) 2 वर्ष (ब) 3 वर्ष (स) 4 वर्ष (द) 5 वर्ष
9. निम्नलिखित में से किस देश ने क्योटो प्रोटोकोल को स्वीकार करने से इनकार किया है?
(अ) कनाडा (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) जापान (द) अमेरिका
10. रिकार्डों का तुलनात्मक लागत सिद्घांत निम्नलिखित में से किस अवधारणा पर निर्भर है?
(अ) मूल्य का श्रम सिद्घांत (ब) निरपेक्ष लाभ (स) वस्तुओं की मौद्रिक कीमतें (द) अवसर लागत
11. व्यापार की शर्तों की अवधारणा का प्रतिपादन किसने किया?
(अ) डेविड रिकार्डो (ब) एल्फ्रेड मार्शल (स) जी. हैबरलर (द) जे. एस. मिल
12. निम्नलिखित में से किसने निम्न जाति आंदोलन को विशेष गति प्रदान की?
(अ) बी.आर. अंबेडकर (ब) सरदार पटेल (स) ज्योतिबा फूले (द) महात्मा गांधी
13. अवध का अंतिम नवाब कौन था?
(अ) सफदरगंज (ब) वाजिद अली शाह (स) आसफउद्दौला (द) सादात अली
14. 1929 में भारत सरकार ने ब्रिटिश सम्राट द्वारा भारतीय श्रम पर एक राजकीय आयोग की स्थापना की, जिसके अध्यक्ष थे?
(अ) हंटर (ब) स्लीमैन (स) विट्ले (द) बैन्टिक
15. ऐसे कौन से अधिकार हैं, जो राज्यसभा को तो प्राप्त हैं, परंतु लोकसभा को नहीं?
(अ) अखिल भारतीय सेवाओं का गठन (ब) राज्य सूची के किसी विषय को राष्टï्रीय महत्व का घोषित करना (स) उपराष्टï्रपति को पद से हटाने वाले प्रस्ताव को प्रारंभ करना (द) उपरोक्त सभी
16. लोकसभा के इतिहास में औपचारिक रूप से प्रस्तुत पहला अविश्वास प्रस्ताव जिसे विचार के लिए स्वीकार किया गया, किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया?
(अ) राममनोहर लोहिया (ब) मीनू मसानी (स) जे.बी.कृपलानी (द) रेणुका चौधरी
17. केंद्र-राज्य विवाद का निम्र में से कौन प्रमुख कारण रहा है?
(अ) राज्यपाल का पद (ब) प्रधानमंत्री का पद (स) मुख्यमंत्री का पद (द) मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद
18. भारत में राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन करने का प्राधिकार किसके पास है?
(अ) राज्य सरकार के (ब) प्रधानमंत्री के (स) संसद के (द) राष्ट्रपति के
19. हैलोजनों में सबसे अधिक अभिक्रियाशील निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) फ्लूओरीन (ब) क्लोरीन (स) ब्रोमीन (द) आयोडीन
20. जम्मू कश्मीर में होने वाली शीतकालीन वर्षा का कारण निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) लौटता मानसून (ब) पश्चिमी विक्षोभ (स) स्थानीय पवनें (द) शीतकालीन मानसून
21. वनभूमि की प्रति व्यक्ति उपलब्धता किस राज्य में सर्वोच्च है?
(अ) मध्यप्रदेश में (ब) असम में (स)अरुणाचल प्रदेश में (द) सिक्किम में
22. साल वृक्ष भारत में सबसे अधिक किस राज्य में मिलते हैं?
(अ)तमिलनाडु में (ब)असम में (स)बिहार में (द)मध्यप्रदेश में
23. भारतीय विज्ञान संस्थान कहां है?
(अ) नई दिल्ली में (ब) कोलकाता में (स) हैदराबाद में (द) बैंगलोर में
24. पासिग शहर निम्नलिखित में से किस देश में है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) चीन (स) वियतनाम (द) फिलीपीन
25. आर्य समाज आंदोलन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान क्या था?
(अ) इसने लोगों में भारत के अतीत के प्रति गौरव की भावना उत्पन्न की (ब) इसने भारत के विभिन्न भागों में डीएवी कालेज (स) इसने धर्म परिवर्तनों को रोका (द) इसने जाति प्रथा की जटिलता को कम करने में मदद की
26. रायगढ़ के स्थान पर जिन्जी को मराठा कार्यकलापों का केंद्र किसने बनाया?
(अ) ताराबाई (ब) राजाराम (स) शंभाजी (द) शाहू
27.निम्नलिखित में से हाफ ए लाइफ- पुस्तक का लेखक कौन है?
(अ) वी.एस.नायपॉल (ब) वी.वी. गिरी (स) पंडित रविशंकर (द) सलमान रशदी
---
सही जवाब- 1.(स)चौथी, 2.(अ)1952 में, 3.(स) जयप्रकाश नारायण, 4.(द)एसएलआर, 5.(अ) आरबीआई, 6.(ब)शराबती-कर्नाटक, 7.(अ) थल समीर, 8.(द)5 वर्ष, 9.(द) अमेरिका, 10.(अ) मूल्य का श्रम सिद्घांत, 11.(द) जे.एस. मिल, 12.(अ) बी.आर. अंबेडकर, 13.(ब) वाजिद अली शाह, 14.(स) विट्ले, 15.(द) उपरोक्त सभी, 16.(स) जे.बी.कृपलानी, 17.(अ) राज्यपाल का पद, 18.(स) संसद के, 19.(अ) फ्लूओरीन, 20.(ब) पश्चिमी विक्षोभ, 21.(स) अरुणाचल प्रदेश में, 22.(द)मध्यप्रदेश में, 23.(द) बैंगलोर में, 24.(द) फिलीपीन, 25.(अ) इसने लोगों में भारत के अतीत के प्रति गौरव की भावना उत्पन्न की, 26.(ब)राजाराम, 27.(अ)वी.एस.नायपॉल।
मुक्त व्यापार क्षेत्र (फ्री ट्रेड एरिया; एफटीए) को परिवर्तित कर मुक्त व्यापार संधि का सृजन हुआ है। विश्व के दो राष्ट्रों के बीच व्यापार को और उदार बनाने के लिए मुक्त व्यापार संधि की जाती है। इसके तहत एक दूसरे के यहां से आयात-निर्यात होने वाली वस्तुओं पर सीमा शुल्क, सब्सिडी, नियामक कानून, ड्यूटी, कोटा और कर को सरल बनाया जाता है। इस संधि से दो देशों में उत्पादन लागत बाकी के देशों की तुलना में काफ़ी सस्ती होती है।
16वीं शताब्दी में पहली बार इंग्लैंड और यूरोप के देशों के बीच मुक्त व्यापार संधि की आवश्यकता महसूस हुई थी। आज दुनिया भर के कई देश मुक्त व्यापार संधि कर रहे हैं। यह समझौता वैश्विक मुक्त बाजार के एकीकरण में मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है। इन समझौतों से वहां की सरकार को उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण में मदद मिलती है। सरल शब्दों में यह कारोबार पर सभी प्रतिबंधों को हटा देता है।
इस समझौते के बहुत से लाभ हैं। हाल में भारत ने 10 दक्षिण एशियाई देशों के समूह आसियान के साथ छह वर्षो की लंबी वार्ता के बाद बैंकॉक में मुक्त व्यापार समझौता किया है। इसके तहत अगले आठ वर्षों के लिए भारत और आसियान देशों के बीच होने वाली 80 प्रतिशत उत्पादों के व्यापार पर शुल्क समाप्त हो जाएगा। इससे पूर्व भी भारत के कई देशों और यूरोपियन संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते हो चुके हैं। यह समझौता गरीबी दूर करने, रोजगार पैदा करने और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में काफी सहायक हो रहा है। मुक्त व्यापार संधि न सिर्फ व्यापार बल्कि दो देशों के बीच राजनैतिक संबंध के बीच कड़ी का काम भी करती है।
सार्क देशों और शेष दक्षिण एशिया में भी साफ्टा मुक्त व्यापार समझौता 1 जनवरी, 2006 से प्रभाव में है। इस समझौते के तहत अधिक विकसित देश- भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका अपनी उत्पाद शुल्क को घटाकर 2013 तक 0 से 5 प्रतिशत के बीच ले आएंगे। कम विकसित देश- बांग्लादेश, भूटान, मालदीव और नेपाल को भी 2018 तक ऐसा ही करना होगा। मुक्त व्यापार क्षेत्र में कंपनियों को मानवाधिकार एवं श्रम संबंधी कानूनों से मुक्ति मिल जाती है।
20 नवम्बर सन 1960 ईसवी को स्वीडन में योरोपीय देशों के सातवें कन्वेन्शन में स्वतंत्र योरोपीय व्यापार संगठन एफ़टा के गठन के प्रस्ताव पर सहमति हुई। इस संगठन में आस्ट्रिया फिनलैंड, नार्वे और स्वीडन सहित सात योरोपीय देश शामिल थे।
इन चारों देश पश्चिमी ब्लाक में शामिल थे किंतु वे योरोप के संयुक्त बाजार से नहीं जुडऩा चाह रहे थे। इसीलिए इन देशों ने स्वतंत्र व्यापार के समझौते पर हस्ताक्षर किये किंतु योरोप में कुछ परिवर्तन होने तथा योरोपीय संघ में ब्रिटेन और डेनमार्क के शामिल होने के बाद एफ़टा ने योरोप के संयुक्त बाजार के साथ समझौता कर लिया।
अंगेला मैर्केल जर्मनी की चांसलर हैं और दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में उनकी गिनती होती है। अंगेला मैर्केल को 2013 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
59 वर्षीय मैर्केल को वित्तीय संकट के दौरान यूरोप और विश्व को बेमिसाल नेतृत्व प्रदान करने और जर्मनी को आर्थिक वृद्धि की दिशा में ले जाने के लिए जाना जाता है। वर्ष 2005 में पहली बार जर्मनी की चांसलर बनने के बाद मैर्केल ने दोबारा पीछे मुडक़र नहीं देखा। राजनीति में अंगेला मैर्केल देर से आईं और वह भी बिना किसी योजना के। जर्मन एकीकरण से पहले पूर्वी जर्मनी यानी जीडीआर के अंतिम प्रधानमंत्री लोथर दे मेजियेर के उप प्रवक्ता के रूप में उन्हें संवाद की क्षमता दिखाने का मौका मिला। चांसलर ने उन्हें पहले परिवार कल्याण मंत्री और फिर 1994 में पर्यावरण मंत्री बनाया। 13 साल से अंगेला मैर्केल सीडीयू पार्टी की अध्यक्ष हैं। आठ साल से वे देश की चांसलर हैं। देश ही नहीं विदेश के मामलों को भी मैर्केल अपने तरीके से निपटाना जानती हैं।
इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार की स्थापना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में वर्ष 1986 में इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट द्वारा की गई। वर्ष 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। पार्लामेंटेरिअंस फार ग्लोबल ऐक्शन को सबसे पहले यह सम्मान प्राप्त करने का मौका मिला।
इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को 25 लाख रुपए नकद, एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो।
वर्ष 2012 के लिए इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ को और वर्ष 2011 के लिए इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार सामाजिक कार्यकर्ता इला रमेश भट्ट को प्रदान किया गया। यह सम्मान पाने वाली अन्य हस्तियां और संस्थाएं हंै- सोवियंत संघ के नेता मिखाइल गोर्बाचोफ, नार्वे की भूतपूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हार्लेम ब्रंड्टलैंड , यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेंस फंड- यूनिसेफ , नैमीबिया के प्रथम राष्ट्रपति सैम नुजोमा, स्वर्गीय राजीव गांधी (मरणोपरांत), जापान के अर्थशास्त्री साबुरो ओकिता, चेक गणराज्य प्रथम चेक गणराज्य के राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल, रंगभेद के विरुद्ध कार्य करने के लिये ट्रेवोर हडलेस्टन , नाइजीरिया के 12वें राष्ट्रपति ओलुसेगुन ओबासान्जो , स्वयंसेवी संस्था, मेडिसिन्स सांस फ्रंटियर्स , अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर, बांग्लादेश ग्रामीण बैंक के संस्थापक मोहम्मद युनुस, भारतीय कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन, आयरलैंड की 7वीं राष्ट्रपति मेरी रोबिंसन,भूतपूर्व यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फार रिफ्यूजीज़ सदाको ओगाटा, राष्ट्रकुल के द्वितीय महासचिव श्रीदत्त रामफल , संयुक्त राष्ट्रसंघ के 7वें महासचिव घाना के कोफी अन्नान , थाईलैंड की राजकुमारी महाचकरी सिरिनधोर्न, अफगानिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति हामिद करज़ई, कीनिया की सामाजिक कार्यकर्ता वंगारी मथाई , अमरीकी संस्था-बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ,अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण के चौथेे महासचिव मोहम्मद अलबारदेई , बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना।
कंप्यूटर ऑन करते ही स्क्रीन पर विंडोज लिखा हुआ आना साधारम सी बात लगती है। विंडोज-1, 20 नवंबर वर्ष 1985 में पहली बार दुनिया के सामने आया।
कंप्यूटर या स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के बीच विंडोज जाना पहचाना नाम है। बिल गेट्स ने विंडोज-1 ऑपरेटिंग सिस्टम को 20 नवंबर 1985 को बाजार में उतारा। एक नीली स्क्रीन पर आपके काम के प्रोग्रामों के आइकन, माउस रख कर आइटम को सिलेक्ट करना या फिर ड्रॉप डाउन करना इसकी खासियत थी। साथ ही एक कार्यक्रम को बीच में ही छोड़, बगैर बंद किए दूसरे पर काम करना यानी मल्टीटास्किंग भी यहीं से संभव हुआ।
इससे पहले तक कंप्यूटर में माइक्रोसॉफ्ट का ही ऑपरेटिंग सिस्टम डॉस इस्तेमाल किया जाता था। तब तक लोगों को निश्चित निर्देशों को टाइप करने की जरूरत पड़ती थी। एक गलत कमांड और कंप्यूटर आपकी बात मानने से इंकार कर देता, लेकिन विंडोज में स्क्रीन पर दिए गए विकल्पों पर क्लिक मात्र करने से कंप्यूटर इस्तेमाल करने वालों का जीवन आसान हो गया।
धीरे-धीरे यह ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर के साथ साथ स्मार्टफोन में भी इस्तेमाल होने लगा। इसी साल माइक्रोसॉफ्ट ने समय के साथ तकनीक बदलते हुए विंडोज का नया रूप विंडोज-8 बाजार में पेश किया। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड और आईओएस की लोकप्रियता के चलते विंडोज को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था, लेकिन इस ताजा संस्करण ने एक बार फिर लोगों को विंडोज की तरफ खींचा है। हालांकि स्मार्टफोन के बाजार में नोकिया ही विंडोज का बड़ा साथी है।
1. मुद्रा के प्रमुख कार्यों में सम्मिलित एक कार्य है?
(अ) मुद्रा साख का आधार है (ब) मुद्रा विनिमय का माध्यम है (स) मुद्रा मूल्य के हस्तांतरण का माध्यम है (द) मुद्रा भौतिक प्रगति का सूचक है
2. निम्नलिखित में से किस बैंक की शाखाएं सर्वाधिक हैं?
(अ) पंजाब नेशनल बैंक (ब) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (स) सेंट्रल बैंक (द) जिला सहकारी बैंक
3. भूमिपति को भूमि सम्भरण के प्रतिफल स्वरूप मिलता है?
(अ) किराया (ब) लगान (स) ब्याज (द) उपज का शेष भाग
4. शेरशाह सूरी भारत का प्रमुख शासक माना जाता है, उसने क्या-क्या सुधार किए?
(अ)भारत के अंदर केंद्रीकृत व्यवस्था की पुन: स्थापना की (ब) विभिन्न सडक़ों एवं सरायों का निर्माण करवाया (स) डाक चौकियों का निर्माण एवं नवीन मुद्रा का चलन किया (द) उक्त सभी कार्य किए
5. शेरशाह सूरी के समय में कौन सा विद्वान था, जिसने पद्मावत की रचना की?
(अ) अबुल फजल (ब) मलिक मोहम्मद जायसी (स) फिरदौसी (द) जयदेव
6. अकबर के शासनकाल में अमलगुजार नामक अधिकारी का कार्य क्या था?
(अ) कानून और व्यवस्था संभालना (ब) भूमि राजस्व का मूल्यांकन (स) राजघराने का प्रभारी होना (द) शाही खजाने का देखभाल करना
7. हिमालय एवं गिरिपद के सहारे भूकंपों की सर्वोत्तम व्याख्या की जाती है?
(अ) प्लेट विवर्तनिकी के संदर्भ में (ब) हिमालय की युवावस्था के संदर्भ में (स) कमजोर तथा बड़े पैमाने पर असंपीडित चट्टानों के संदर्भ में (द) प्लेटों के अपसरण के संदर्भ में
8. हवाई द्वीप सक्रिय ज्वालामुखियों के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि?
(अ) वे अभिसारी प्लेटों के अंत:प्रसन क्षेत्र में स्थित है (ब) वहां भ्रंश एवं विभंग पाए जाते हैं (स) वे एक अग्नि शिखा के ऊपर स्थित है (द) वे आरोही संवाहनिक धाराओं वाले मध्य महासागरीय कटक पर स्थित है
9. एस्किमो तथा लेप्स का मुख्य व्यवसाय क्या है?
(अ) गर्मी में कृषि (ब) सर्दी में लकड़ी काटने का व्यवसाय (स) हस्त-शिल्प निर्माण (द) आखेट एवं मछली पकडऩा
10. पीतल निम्नलिखित में से किस एक धातु युग्म की मिश्रधातु है?
(अ) ऐल्युमिनियम तथा ताम्र (ब) क्रोमियम तथा टिन (स) ताम्र तथा टिन (द) ताम्र तथा जस्ता
11. कोयले की निम्नलिखित में से कौन सी किस्म सर्वोत्कृष्टï मानी जाती है?
(अ) ऐन्थ्रासाइट (ब) बिटूमिनी (स) लिग्नाइट (द) पीट
12. राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना किस वर्ष प्रारंभ हुई थी?
(अ) 2004 में (ब) 2005 में (स) 2006 में (द) 2007 में
13. बर्फ की सिल्ली को लकड़ी के बुरादे से क्यों ढंका जाता है?
(अ) बर्फ को कठोर बनाने के लिए (ब) इसको बाहरी ताप से अलग करने के लिए (स) बर्फ को पिघलाने के लिए (द) इनमें से कोई नहीं
14. लालटेन से मिटटी का तेल बत्ती के सहारे ऊपर चढ़ जाता है, इसका क्या कारण है?
(अ) मिट्टी तेल का वाष्पीकरण (ब) मिट्टी के तेल का तल तनाव (स) मिट्टी तेल की प्रत्यास्थता (द) इनमें से कोई नहीं
15. राजस्थान का नामकरण किसने किया था?
(अ) लार्ड इरविन (ब) लार्ड डलहौजी (स) कर्नल जेम्स टाड (द) सुभाष चंद्र बोस
16. भारतीय राष्ट्रीय कलेंडर का पहला माह कौन सा है?
(अ) चैत्र (ब) वैशाख (स) भादो (द) ज्येष्ठ
17. भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) दिल्ली (ब) मुंबई (स) कोलकाता (द) इलाहाबाद
18. धोने का सोडा का रासायनिक नाम क्या है?
(अ) सोडियम कार्बोनेट (ब) कैल्सियम आक्साइड (स) लैड पर आक्साइड (द) अमोनियम क्लोराइड
19. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन था?
(अ) खान अब्दुल गफ्फार खान (ब) अबुल कलाम आजाद (स) मुहम्मद अली जिन्ना (द) बदरुद्दीन तैयब जी
20. देश के गृहमंत्री का क्या नाम है?
(अ) सुशील कुमार शिंदे (ब) शरद पवार (स) श्रीप्रकाश जायसवाल (द) आनंद शर्मा
21. ई-मेल की धारणा का विकास किसने किया?
(अ) सबीर भाटिया (ब) आर्थर सी क्लार्क (स) टिम बर्नर ली (द) बिल गेट्स
22. सितार का जनक निम्नलिखित में से किसे माना जाता है?
(अ) तानसेन (ब)बैजू बावरा (स)अमीर खुसरो (द) बड़े गुलाम अली खां
23. कौन-सा मुगल शासक चित्रकारों का सबसे बड़ा संरक्षक था?
(अ) अकबर (ब) जहांगीर (स)शाहजहां (द) औरंगजेब
24. राष्ट्रीय खेल संस्थान कहां अवस्थित है?
(अ) नई दिल्ली (ब) ग्वालियर (स)पटियाला (द) कोलकाता
25. विम्बलडन जूनियर खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी कौन हैं?
(अ) दिया मिर्जा (ब)सानिया मिर्जा (स)निरूपमा वैद्यनाथन (द) शिखा ओबेरॉय
26. बाराबती स्टेडियम कहां अवस्थित है?
(अ) कटक (ब) पुणे (स)चेन्नई (द)भुवनेश्वर
27. आयरन शब्द किस खेल से संबंधित है?
(अ)कराटे (ब)बेसबॉल (स) गोल्फ (द) शतरंज
28. टर्बिनेटर के नाम से किस खिलाड़ी को जाना जाता है?
(अ) अनिल कुंबले (ब) हरभजन सिंह (स) मुरली कार्तिक (द) शेन वॉर्न
---
सही जवाब- 1.(ब) मुद्रा विनिमय का माध्यम है, 2.(ब) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, 3.(ब) लगान, 4.(द) उक्त सभी कार्य किए, 5.(ब) मलिक मोहम्मद जायसी, 6.(ब) भूमि राजस्व का मूल्यांकन, 7.(स) कमजोर तथा बड़े पैमाने पर असंपीडित चट्टानों के संदर्भ में, 8.(स) वे एक अग्नि शिखा के ऊपर स्थित है, 9.(द)आखेट एवं मछली पकडऩा, 10.(द) ताम्र तथा जस्ता, 11.(अ)ऐन्थ्रासाइट, 12.(ब) 2005 में, 13.(ब) इसको बाहरी ताप से अलग करने के लिए, 14.(ब) मिट्टी के तेल का तल तनाव, 15.(स)कर्नल जेम्स टाड, 16.(अ) चैत्र, 17.(स)कोलकाता, 18.(अ) सोडियम कार्बोनेट, 19.(द) बदरुद्दीन तैयब जी, 20.(अ) सुशील कुमार शिंदे, 21.(ब)आर्थर सी क्लार्क, 22.(अ) तानसेन, 23.(ब) जहांगीर, 24.(स) पटियाला, 25.(ब) सानिया मिर्जा, 26.(अ) कटक, 27.(स) गोल्फ, 28.(ब) हरभजन सिंह।
राजस्थान के लोक जीवन में भोपाओं द्वारा फड़ बांचने की परम्परा का सदियों से प्रचलन रहा है। विशेषत: देवनारायण और पाबूजी के फड़़ अत्यन्त लोकप्रिय है। इस परम्परा में लगभग 8 36 मीटर विशाल फड़ का प्रयोग किया जाता है जिसमें लोक गाथा के पात्रों और घटनाओं का चित्रण होता है। इस विशालकाय चित्रण को सामने रख भोपागण काव्य के रुप में लोक कथा के पात्रों के जीवन, उनकी समस्याओं, प्रेम, क्रोध, संघर्ष, बलिदान, पराक्रम को उभारकर प्रस्तुत करते हैं। नृत्य और गान का समावेश भोपाओं की इस प्रस्तुति को अत्यन्त लोकप्रिय बना देता है। विशेषकर राजस्थान के देहाती क्षेत्र के लोगों के सांस्कृतिक जीवन में इस परम्परा की गहरी छाप रही है।
भगवान देवनारायण को विष्णु का अवतार माना जाता है। देवनारायण के फड़ में जहां एक ओर देवनारायण के पूर्वजों के जीवन, पराक्रम, प्रेम व बलिदान को चित्रित किया जाता है वहीं दूसरी ओर भगवान विष्णु के देवनारायण के रुप में जन्म लेने के कारणों और अवतार लेने के पश्चात उनकी जीवन लीलाओं को दर्शाया जाता है।
भोपागण जागरण के रुप में नृत्य और गान के साथ फड़ को बांचते हैं। यह प्रस्तुति प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के 11वें दिन से शुरु की जाती है। इसके बाद साल भर तक भोपागण अलग-अलग जगह पर जाकर फड़ कथा बांचते हैं। साल भर में केवल चौमासे (बरसात का महीना) में इस प्रस्तुति को रोक दिया जाता है। कहा जाता है कि चौमासे में देवनारायण एवं अन्य देवतागण सो जाते हंै। इस महीने में फड़ों को खोलना भी वर्जित होता है। चौमासे में बैठकर कथा वाचन एवं गान किया जा सकता है परन्तु उसमें फड़ व नृत्य का प्रयोग नहीं किया जाता।
भोपाओं द्वारा फड़ प्रस्तुति केवल तीन स्थलों पर ही की जा सकती है- भक्तगणों के घरों में, देवनारायण अथवा सवाई भोज के मन्दिर के प्रांगण में और जनसमुदाय सभा स्थल के सामने।
संस्कृत नीति कथाओं में पंचतंत्र का पहला स्थान माना जाता है। हालांकि यह पुस्तक अपने मूल रुप में नहीं रह गई है, फिर भी उपलब्ध अनुवादों के आधार पर इसकी रचना तीसरी शताब्दी के आस- पास निर्धारित की गई है। इस ग्रंथ के रचयिता पं. विष्णु शर्मा है। उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर कहा जा सकता है कि जब इस ग्रंथ की रचना पूरी हुई, तब उनकी उम्र 80 वर्ष के करीब थी। पंचतंत्र को पांच तंत्रों (भागों) में बांटा गया है- मित्रभेद, मित्रलाभ, संधि- विग्रह, लब्ध प्रणाश और अपरीक्षित कारक।
मनोविज्ञान, व्यवहारिकता तथा राजकाज के सिद्धांतों से परिचित कराती ये कहानियां सभी विषयों को बड़े ही रोचक तरीके से सामने रखती है तथा साथ ही साथ एक सीख देने की कोशिश करती हैं। पंचतंत्र की कई कहानियों में मनुष्यों - पात्रों के अलावा कई बार पशु- पक्षियों को भी कथा का पात्र बनाया गया है तथा उनसे कई शिक्षाप्रद बातें कहलवाने की कोशिश की गई है।
अनन्नास एक फल है जिसका व्यवसायिक उत्पादन हवाई द्वीप में शुरू हुआ, और आज इसे हम हवाई द्वीप के विशेष फल के रूप में जानते हैं। लेकिन इसकी उत्पत्ति दक्षिणी अमेरिका में हुई है। पाइन कोन जैसा दिखने के कारण इसका नाम पाइनएप्पल रखा गया। पाइनएप्पल शब्द अंग्रेजी में 1664 से पहले कभी प्रयोग नहीं लिया गया।
इसकी खोज का श्रेय क्रिस्टोफर कोलम्बस को दिया जाता है, जिन्होंने 1493 में इसे गॉडेलूप द्वीप में खोजा, हालांकि दक्षिणी अमेरिका में लम्बे समय से इसकी खेती की जा रही थी। कोलम्बस ने इस इंडियन्स का पाइन नाम से पुकारा। दक्षिणी अमेरिका के गॉरानी इंडियन्स ने इसे खाने के लिए पैदा करते थे। वर्ष 1519 में एक अन्य खोजकर्ता मेगेलान ने ब्राजील में पाइनएप्पल का की खोज की थी और 1555 से इस रसीले फल को बड़े चाव से निर्यात करके इंगलैंड भेजा जाने लगा। और जल्दी ही यह फल हिन्दुस्तान, एशिया और वेस्ट इंडीज में भी प्रचलित हो गया। सन् 1751 में जब जॉर्ज वाशिंगटन ने बरबाडोस में पहली बार पाइनएप्पल खाया तो उन्हें यह इतना पसन्द आया कि इसे पसंदीदा उष्णकटिबन्धीय फल घोषित कर दिया।
सन् 1770 में केप्टन जेम्स कुक ने हवाई द्वीप में अनानास की खेती शुरू की, लेकिन इसका व्यवसायिक उत्पादन 1880 से शुरू हुआ, जब समुद्री जहाज के आने से इसका निर्यात आसानी से होने लगा था। सन् 1903 में जेम्स ड्रमॉन्ड डोले ने अनानास का डिब्बों में बंद करके पूरे विश्व में इसको भेजना शुरू किया था। आज भी विश्व का 10 प्रतिशत अनानास हवाई में ही पैदा होता है। मेक्सिको, होन्ड्युरस, थाईलेंड, चीन, डोमिनियन रिपब्लिक, फिलिपीन्स, कोस्टा रिका और एशिया अनन्नास के बड़े उत्पादक देश हैं।
संघ, बौद्घ धर्म की मठीय व्यवस्था है। संघ पारंपरिक तौर पर चार समूहों, भिक्षु, भिक्षुणी, साधारण स्त्रियों और आम पुरुषों से मिलकर बनता है। संघ बुद्घ और धर्म (उपदेश) सहित, बौद्घ धर्म के मूलभूत सिद्घांत त्रिगुण शरण का एक प्रमुख अंग है।
बुद्घ के साथ भ्रमण करने और उनके उपदेश सुनने के लिए भौतिक जीवन त्यागने वाले शिष्यों के समूह से संघ की उत्पत्ति हुई। बुद्घ की मृत्यु के बाद उनके शिष्य एक समुदाय के रूप में साथ रहने लगे। वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर भ्रमण करते और भिक्षा प्राप्त कर जीवन व्यतीत करते। पूर्ण एवं नव चंद्र (उपोसथ दिवस) के दिन बुद्घ के अनुयायी एक समुदाय और एक उद्देश्य से जुड़े होने की भावना के प्रति आस्था प्रकट करने के लिए त्रिगुण शरण और आचार संहिता जैसी आस्थाओं का पाठ करते थे।
वर्षा ऋतु में अध्ययन हेतु एक ही स्थान पर रहने के रिवाज ने धीरे-धीरे समुदाय को स्थापित कर दिया। आधुनिक संघ का शासन आनुशासनिक नियम (विनय) से चलता है, जो धर्मग्रंथ संग्रह का एक अंग है। आमतौर पर संघ दान, धन और संपत्ति जैसे आर्थिक समर्थन के लिए आम आदमी पर निर्भर है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि बौद्घ भिक्षु, विशेषकर दक्षिण-पूर्वी एशिया के थेरवाद परंपरा के भिक्षु वाणिज्य या कृषि कार्य स