सामान्य ज्ञान

बॉक्सवुड
03-Dec-2022 5:42 PM
बॉक्सवुड

आमतौर पर किसी लकड़ी के टुकड़े को पानी में डालने से वह पानी में तैरने लगता है, लेकिन बॉक्सवुड की लकड़ी इतनी भारी होती है कि यह पानी में तैरती नहीं, बल्कि उसमें डूब जाती है।

दुनिया भर में इसकी 70 प्रजातियां पाई जाती हैं। जो सभी बॉक्सेसिस फैमिली की होती हैं। अमरीका में इसे बॉक्सवुड के नाम से जाना जाता है। यह पौधा मूल रूप से यूरोप का है। एशिया, अफ्रीका, मेडागास्कर, अमरीका, मैक्सिको , चीन में भी इसकी प्रजातियां पाई जाती हैं।

इसकी वृद्धि बहुत कम गति से होती है। इसे झाड़ी का रूप माना जाता है। इसकी लंबाई 2 से 12 मीटर तक ही होती है। इसमें छोटे - छोटे पीले हरे फूल आते हैं और फल भी आकार में छोटे होते हैं।  एक छोटे कैप्सूल के आकार के इसके फल होते हैं।  जिसमें बहुत सारे छोटे- छोटे बीज होते हैं।


अन्य पोस्ट