टोक्सोप्लाजमोसिस (टोक्सो) एक कोशिकीय परजीवी टोक्सोप्लाजमा गोंड़ी के कारण होने वाला संक्रमण है। यह संक्रमण सबसे अधिक बिल्लियों और उनके मल के संपर्क में आने या कच्चे मांस के सेवन से होता है। यह जीव दुुनिया के आम परजीवियों में से एक है। एक आंकलन के अनुसार अमरीका में 60 लाख से अधिक लोगों में टोक्सोप्लाजमोसिस परजीवी हो सकते हैं। जानकारी के अभाव में बहुत की कम लोगों को इसके लक्षण मालूम पड़ते हैं। स्वस्थ प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में आमतौर पर इस परजीवी के होने के लक्षण पता ही नहीं चल पाते हैं।
टोक्सोप्लाजमोसिस कुछ लोगों में फ्लू जैसे लक्षण भी पैदा कर सकता है। इससे प्रभावित अधिकतर लोगों में इसके कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। संक्रमित माताओं से जन्में शिशुओं के लिए कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए टोक्सोप्लाजमोसिस जटिल समस्याएं पैदा कर सकता है। जिन परिवारों में बिल्लियां पाली जाती हैं, उन परिवारों में यह संक्रमण होने की ज्यादा आशंका रहती है। संक्रमित मांस खाने से यह परेशानी पहले बिल्ली को होती है और फिर यह परिवार में फैल जाती है। बिल्लियों में टोक्सोप्लाजमोसिस के परजीवी के अंडे दूषित भोजन या फिर पानी से भी हो सकते हैं। टोक्सोप्लाजमोसिस परजीवी बिल्ली में अपना जीवन चक्र पूरा करता है और उसके मल के द्वारा टोक्सोप्लाजमा के लाखों अंडों का उत्पादन करता है। टोक्सोप्लाजमोसिस से पीडि़त व्यक्ति को मांसपेशियों में दर्द, बुखार , सांस लेने में तकलीफ और मस्तिष्क में सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। टोक्सोप्लाजमोसिस से पीडि़त माताओं के जन्म लेने वाले बच्चे अंधेपन या मिर्गी की समस्या से पीडि़त हो सकते हैं।
1. ओजोन गैस में किस तरह की गंध होती है?
(अ) सड़े अंडे की तरह (ब) सड़े मांस की तरह (स) सड़ी मछली की तरह (द) सरसों तेल की तरह
2. तांबा का शत्रु तत्व कौन सा है?
(अ) गंधक (ब) कार्बन (स) हाइड्रोजन (द) नाइट्रोजन
3. कलकत्ता में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की स्थापना किसने की थी?
(अ) वारेन हेस्टिंग्स (ब)लार्ड कार्नवालिस (स) क्लाइव (द) विलियम बंैंिटंग
4. भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कब हुई थी?
(अ) 1600 ई. में (ब) 1601 ई. में (स) 1605 ई.में (द) 1700 ई.में
(अ) श्रीरंगापट्टïनम (ब) मैसूर (स) पूना (द) हैदराबाद
5. मुगल सम्राट जहांगीर ने इंगलिश खां की उपाधि किसे प्रदान की थी?
(अ) रॉबर्ट क्लाइव को (ब) थामस स्टीफल को (स) न्यूवरी को (द) हाकिन्स को
6. ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कितने व्यापारियों ने मिलकर की थी?
(अ) 20 (ब) 25 (द) 50 (द) 100
7. शुद्धि आंदोलन किस संगठन ने प्रारंभ किया था?
(अ) ब्रह्मï समाज (ब) आर्य समाज (स) प्रार्थना समाज (द) देव समाज
8. मुझे चांद चाहिए- उपन्यास के लेखक कौन हैं?
(अ) सुरेन्द्र वर्मा (ब) राही मासूम रजा (स) मन्नू भंडारी (द) श्रीलाल शुक्ल
9. निम्नलिखित में से किस प्रदेश में रेलमार्ग का सबसे बड़ा जाल बिछा है?
(अ)महाराष्टï्र (ब) उत्तरप्रदेश (स) आंध्रप्रदेश (द) पश्चिम बंगाल
10. मंगोल प्रजाति मूल रूप से किस देश में पाई जाती है?
(अ)भारत (ब) इण्डोनेशिया (स) चीन (द) मध्य एशिया
11. वसंत रास नृत्य का संबंध किस देवता से है?
(अ) विष्णु (ब) शिव (स) श्रीकृष्ण (द) गणेश
12. जब सरकार अपनी राजस्व आय से अधिक खर्च करती है, तब इसे क्या कहा जाता है?
(अ) प्राथमिक घाटा (ब) राजकोषीय घाटा (स) बजटीय घाटा (द) राजस्व घाटा
13. बारहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार केन्द्रीय सरकार के विभाज्य करों में राज्यों का अंश कितना है?
(अ) 28 प्रतिशत (ब) 30.5 प्रतिशत (स) 29.6 प्रतिशत (द) 20.8 प्रतिशत
14. हिंदी भाषा बोलने वाले भारतीयों का प्रतिशत लगभग कितना है?
(अ) 35 प्रतिशत (ब) 40 प्रतिशत (स) 45 प्रतिशत (द) 50 प्रतिशत
15. दक्षिण भारत में हिंदी भाषा के क्षेत्र में किसने प्रचार-प्रसार किया?
(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) पी.वी. नरसिम्हा राव (स) सी. राजगोपालाचारी (द) सी. एन. अन्नादुराई
16. आंध्रप्रदेश की राजकीय भाषा कौन सी है?
(अ) तमिल (ब) तेलुगू (स) कन्नड़ (द) उडिय़ा
17. नागार्जुन परियोजना बंाध किस नदी पर बनाई गई है?
(अ) गोदावरी (ब) नर्मदा (स) भागीरथी (द) कृष्णा
18. पठारों में रहने वाले मनुष्यों का मुख्य व्यवसाय क्या होता है?
(अ) पशुपालन (ब) कृषि (स) खनन (द) मत्स्य पालन
19. लाहौर के पास शाहदरा में जहांगीर का मकबरा किसने बनवाया था?
(अ) शाहजहां ने (ब) औरंगजेब ने (स) नूरजहां ने (द) इनमें से कोई नहीं
20. भारत सरकार के बजट के कुल घाटे में किस घाटे का सबसे अधिक योगदान है?
(अ) राजकोषीय घाटा (ब) राजस्व घाटा (स) आय- व्यय घाटा (द) प्राथामिक घाटा
21. भारत की भूमि पर बसने वाला पहला अंग्रेज कौन था?
(अ) राबर्ट क्लाइव (ब) एडवर्ड फेंटन (स) थामस स्टीफल (द) न्यूवरी
22. भारत में फ्रांसीसी बस्तियों का वास्तविक संस्थापक निम्नलिखित में से कौन था?
(अ) डूप्ले (ब) अल्बुकर्क (स) फ्रांसीसी मार्टिन (द) आल्मीडा
23. रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा लिखित रचना-गेेहूं और गुलाब में- गुलाब किसका प्रतीक है?
(अ) सुगन्ध (ब) कला और संस्कृति (स) राजतन्त्र (द) पूंजीवाद
24. कर्बला नाटक किसने लिखा है?
(अ)पे्रमचंद (ब)नंददास (स) रामवृक्ष बेनीपुरी (द) भीष्म साहनी
25. निम्न में से प्रतिचुंबकीय पदार्थ है?
(अ) लोहा (ब) बिस्मथ (स) निकिल (द) कोबाल्ट
26. विद्युत चुंबक नर्म लोहे के बनाए जाते हैं, क्योंकि नर्म लोहा रखता है?
(अ) कम चुंबकीय प्रवृत्ति तथा कम धारणशीलता (ब) अधिक चुंबकीय प्रवृत्ति तथा कम धारण क्षमता (स) अधिक चुंबकशीलता तथा अधिक धारण क्षमता (द) कम चुंबकशीलता तथा अधिक धारण क्षमता
27.भारत का पश्चिमी तटीय मैदान क्या कहलाता है?
(अ) उत्तरी सरकार (ब) मालाबार तट (स) कोरोमंडल तट (द) कोंकण तट
28. पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणियों का मिलन कहां होता है?
(अ) नीलगिरि पहाडिय़ां में (ब) पालनी पहाडिय़ां में (स) अन्नामलाई पहाडिय़ां में (द) कार्डामम पहाडिय़ां में
29. गोवा की राजभाषा के रूप में कोंकणी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है?
(अ) कन्नड़ (ब) मराठी (स) देवनागरी (द) तमिल
30. कोठारी आयोग किस उद्देश्य के लिए गठित किया गया था?
(अ) भारतीय उच्च सिविल सर्विसेज में परीक्षा तथा भर्ती संबंधी नीतियों और विधि के लिए (ब) पुलिस सुधार की सिफारिशों देने के लिए (स)केन्द्र -राज्य संबंधों की पड़ताल के लिए (द) इनमें से कोई नहीं
--
सही जवाब-1.(स) सड़ी मछली की तरह, 2.(अ) गंधक, 3. (अ) वारेन हेस्टिंग्स, 4.(अ)1600 ई. में, 5.(द) हाकिन्स को, 6.(द) 100, 7.(ब)आर्य समाज, 8.(अ)सुरेन्द्र वर्मा, 9.(ब) उत्तरप्रदेश, 10.(द) मध्य एशिया, 11.(स) श्रीकृष्ण,12.(द) राजस्व घाटा, 13.(ब)30.5 प्रतिशत, 14.(ब)40 प्रतिशत, 15.(स)सी. राजगोपालाचारी, 16.(ब) तेलुगू, 17.(द) कृष्णा, 18. (स) खनन, 19.(स) नूरजहां ने, 20.(अ)राजकोषीय घाटा, 21. (स) थामस स्टीफल, 22.(स)फ्रांसीसी मार्टिन, 23.(ब) कला और संस्कृति , 24.(अ) पे्रमचंद, 25.(ब) बिस्मथ, 26.(ब) अधिक चुंबकीय प्रवृत्ति तथा कम धारण क्षमता, 27.(द) कोंकण तट, 28.(अ)नीलगिरि पहाडिय़ां में, 29.(स) देवनागरी, ३०.(अ) भारतीय उच्च सिविल सर्विसेज में परीक्षा तथा भर्ती संबंधी नीतियों और विधि के लिए।
भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) अक्टूबर 1966 में अस्तित्व में आया और इसने देश में पर्यटन के उत्तरोतर विकास, संवर्धन और विस्तार में प्रमुख भूमिका निभाई है। व्यापक रूप से निगम के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं- होटलों का निर्माण, वर्तमान होटलों का अधिग्रहण और प्रबंध तथा होटलों, तट-विहारों, ट्रैवल्र्स लॉज/रैस्त्रां का विपणन, परिवहन, मनोरंजन, खरीदारी और सम्मेलन सेवाएं प्रदान करना। पर्यटक प्रचार सामग्री की प्रस्तुति एवं वितरण, भारत तथा विदेश में परामर्श एवं प्रबंधन सेवाएं प्रदान करना। संपूर्ण मनी चेंजर्स (एफएफएमसी), प्रतिबंधित मनी चेंजर्स आदि के रूप में व्यवसाय करना तथा पर्यटन विकास और इंजीनियरिंग उद्योग की आवश्यकताओं के लिए नवीन एवं विश्वसनीय सेवाएं देना।
निगम पर्यटकों के लिए होटल तथा रैस्त्रां चला रहा है और साथ ही परिवहन सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस समय भारत पर्यटन विकास निगम के नेटवर्क में अशोक होटल समूह के आठ होटल, पांच संयुक्त उद्यम होटल, एक रैस्त्रां , 11 परिवहन इकाई, एक पर्यटक सेवा केंद्र, विमानपत्तनों एवं समुद्रपत्तनों पर नौ शुल्क-मुक्त दुकानें और दो ध्वनि एवं प्रकाश प्रदर्शन शामिल हैं। इसके अलावा निगम की ओर से भरतपुर में एक होटल और कोसी में एक रैस्त्रांं का प्रबंध भी किया जा रहा है। निगम इसके अतिरिक्त वैस्टर्न कोड, विज्ञान भवन, हैदराबाद हाऊस और शास्त्री भवन, नई दिल्ली में नेशनल मीडिया प्रेस सेंटर में खान-पान सेवाओं का प्रबंध भी कर रहा है।
भारतीय पर्यटन विभाग ने सितंबर 2002 में अतुल्य भारत नाम से एक नया अभियान शुरू किया था। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय पर्यटन को वैश्विक मंच पर बढ़ावा करना था। सरकार और एक्सपीरियेंस इंडिया सोसायटी ने शुरुआती चरण के पहले तीन माह का खर्च वहन किया था। यह संस्था ट्रैवेल एजेंट्स से जुड़ी हुई है। इस अभियान के तहत हिमालय, वन्य जीव, योग और आयुर्वेद पर अंतर्राष्ट्रीय समूह का ध्यान खींचा गया। देश के पर्यटन क्षेत्र के लिए इस अभियान से संभावनाओं के नए द्वार खुले हैं।
देश की पर्यटन क्षमता को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने वाला अपने किस्म का यह पहला प्रयास था। पर्यटन के क्षेत्र में विकास इसके पहले राज्य सरकारों के अधीन हुआ करता था। राज्यों में समन्वय के स्तर पर भी बहुत थोड़े प्रयास दिखते थे। देश के द्वार विदेशी सैलानियों के लिए खोलने का काम यदि सही और सटीक विपणन ने किया तो हवाई अड्डों से पर्यटन स्थलों के सीधे जुड़ाव ने पर्यटन क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज सैलानी पर्यटन के लिहाज़ से सुदूर स्थलों की सैर भी आसानी से कर सकते हैं। निजी क्षेत्रों की विमान कंपनियों को देश में उड़ान भरने की इजाज़त ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
मेनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट यानी मीमू या मेमू कोच, रेलगाडिय़ां हैं, जो गैर उपनगरीय क्षेत्रों में बहुत लोकप्रिय हैं। इन गाडिय़ों आमतौर पर काम के लिए बड़े शहरों के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों से बदलना करने के लिए स्थानीय यात्रियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है.
मीमू कोच की ढोने की क्षमता काफी अधिक होती है। आजीविका के लिए दैनिक यात्रा करने वालों के लिए मीमू परिवहन का एक बेहतर और किफायती साधन है। मीमू परम्परागत रेलगाडिय़ों की तुलना में तेजी से त्वरित और मंद होती हैं। इनसे ऊर्जा की खपत में 30 प्रतिशत की बचत हो जाती है। इन ट्रेनों में अधिक से अधिक यात्री सुविधा होती है। वर्तमान में मेमू कोच सिर्फ रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) कपूरथला में है। नए मीमू रेल कोच कारखाने की नींव राजस्थान में भीलवाड़ा में 22 सितंबर 2013 को रखी गई। केंद्र में शासन कर रही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस कारखाने की आधारशिला रखी। बाड़मेर का मीमू कारखाना भारतीय रेल मंत्रालय, राजस्थान तथा सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (भेल) की संयुक्त पहल है। बाड़मेर में मीमू कारखाने का पूरा व्यय भेल द्वारा वहन किया जाना है।
अनुमानत: 800 करोड़ रुपये की लागत वाली इस मीमू परियोजना के लिए आवश्यक मंजूरी वर्ष 2013-14 के रेल बजट में की गई थी। कारखाने की स्थापना को लेकर 25 फरवरी 2013 को रेल मंत्रालय तथा भेल के मध्य सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके अतिरिक्त भारतीय रेल मंत्रालय ने राजस्थान सरकार के साथ 21 सितंबर 2013 को कारखाने हेतु 518 एकड़ का नि:शुल्क उपलब्ध कराने हेतु हस्ताक्षर किए गए। बाड़मेर में मीमू कारखाने की स्थापना का उद्देश्य रेलवे के लिए मीमू कोच की उपलब्धता को बढ़ाना तथा स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मुहैया कराना है। बाड़मेर को अब मीमू कोच के उत्पादन हेतु भी जाना जाएगा, हालांकि इस क्षेत्र को पहले से टेक्सटाइल सिटी के तौर पर जाना जाता है।
टेलीविजन की ताकत और लोकतंत्र के नए प्रयोग के लिहाज से 26 सितंबर का दिन काफी अहम है। इसी दिन वर्ष 1960 को पहली बार अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों के बीच टेलीविजन पर सीधी बहस हुई। आज 13 देशों में ऐसी बहस होती है।
टीवी बहस यह तय करने में मदद देती है कि देश के लिए योग्य कौन है। जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच हुई इस पहली बहस को अमेरिका में सात करोड़ लोगों ने देखा। पहली और उसके बाद हुई तीन और बहसों में युवा केनेडी भारी पड़े। टीवी के जरिए केनेडी को ऐसी कामयाबी मिली कि उन्होंने उपराष्ट्रपति निक्सन जैसे अनुभवी नेता को हरा दिया।
केनेडी टीवी की ताकत को भांप चुके थे, वो हर मौके पर इसका इस्तेमाल करने लगे। उन्होंने दुनिया भर के नेताओं को भी टीवी के जरिए संवाद करना सिखाया। हालांकि केनेडी का कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं चला। जनवरी 1961 में पद संभालने वाले केनेडी की 1963 में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज दुनिया भर के नेता टीवी के जरिए जनता से संवाद करते हैं। अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, मेक्सिको, केन्या, आयरलैंड, माल्टा, नीदरलैंड्स और न्यूजीलैंड में तो संसदीय चुनावों से पहले मुख्य उम्मीदवारों के बीच बाकायदा टीवी पर बहस की पंरपरा है। नेता आर्थिक, समाजिक, नैतिक और विदेश नीति पर अपना दृष्टिकोण जनता के सामने रखते हैं। जनता इस बहस के जरिए तय करती है कि कौन सा नेता देश को बेहतर प्रतिनिधित्व करेगा।
1. मेरिनो भेड़ की ऊन किस प्रकार की होती है?
(अ) मध्यम (ब) अच्छी (स) बहुत अच्छी (द) घटिया
2. मेरिनो भेड़ की ऊन की उपज संसार की कुल ऊन की उपज का कितने प्रतिशत है?
(अ) 10 प्रतिशत (ब) 20 प्रतिशत (स) 30 प्रतिशत (द) 40 प्रतिशत
3. संसार की सबसे लंबे कानों वाली भेड़ की नस्ल का नाम क्या है?
(अ) लोही (ब) हिसारडेल (स) बीकानेरी (द) काठियावाड़ी
4. केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान किस स्थान पर है?
(अ) मखदूम फरह, मथुरा में (ब) बिचपुरी, आगरा में (स) इज्जत नगर, बरेली में (द) मंझरा, लखीराम खीरी में
5. गाय के दूध की अपेक्षा बकरी के दूध में क्या गुण होता है?
(अ) लौह लवण बिल्कुल नहीं होता (ब) लौह लवण बहुत कम होता है (स) लौह लवण कम होता है (द) लौह लवण अधिक होता है
6. राज्य सहकारी बैंक ऋण वितरण हेतु सर्वाधिक धन प्राप्त करते हैं?
(अ) राज्य सरकार से (ब) केंद्र सरकार से (स) रिजर्व बैंक से (द) जीवन बीमा निगम से
7. किसानों द्वारा खाद, बीज और पानी के लिए जो पैसा विभिन्न संस्थाओं से लिया जाता है, उसे कहते हैं?
(अ) अल्पकालीन ऋण (ब) मध्यकालीन ऋण (स) दीर्घकालीन ऋण (द) इनमें से कोई नहीं
8. भारतीय खाद्य निगम की स्थापना कब की गई?
(अ) जनवरी, 1964 (ब) जनवरी, 1966 (स) जनवरी, 1965 (द) जनवरी 1955
9. भारत की कृषि की आधारशिला का श्रेय किस स्कूल को जाता है?
(अ) परंपरावादी स्कूल (ब) प्रकृतिवादी स्कूल (स) ऑस्ट्रिन स्कूल (द) जर्मन ऐतिहासिक स्कूल
10. मनुष्य आर्द्रता में परेशानी अनुभव करता है, इसका निम्न में से उपयुक्त कारण क्या है?
(अ) अधिक पसीना आना (ब) कम पसीना आना (स) पसीना का आद्र्रता के कारण वाष्पित नहीं होना (द) इनमें से कोई नहीं
11. थर्मस फ्लास्क के ऊष्मा का क्षय रोका जा सकता है?
(अ) संवहन से (ब) विकिरण से (स) चालन से (द) चालन, संवहन व विकिरण से
12. डायनमो का कार्य सिद्घांत निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) यह ध्वनि ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है (ब) यह विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है (स) यह विद्युत ऊर्जा को ध्वनि ऊर्जा में परिवर्तित करता है (द) यह यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है
13. विद्युत मोटर निम्न सिद्घांत के अनुसार कार्य करती है?
(अ) फैराडे के नियम (ब) लेंज का नियम (स) ओम का नियम (द) फ्लेमिंग का नियम
14. 1882 में इंडियन एजूकेशन कमीशन की अध्यक्षता किसने की थी?
(अ) मैकाले (ब) सेडलर (स) डब्ल्यू.डब्ल्यू. हंटर (द) इनमें से कोई नहीं
15. बम्बई में सेवा सदन की स्थापना किसने की थी?
(अ) बहरामजी मालाबारी (ब) शिवनारायण अग्निहोत्री (स) आर.जी. भंडारकर (द) वी. के. जयकर
16. गुप्तकाल में भूमि आलेखों को सुरक्षित रखने के लिए उत्तरदायी पदाधिकारी को जाना जाता था?
(अ) धु्रवाधिकरण (ब)करणिक (स) समाहर्ता (द) शौल्किक
17. प्राकृत गं्रथ गउडवहो में किसके कार्यों का वर्णन है?
(अ) भास्करवर्मन (ब) ईशानवर्मन (स) शशांक (द) यशोवर्मन
18. निम्नलिखित में से किस यूरोपवासी ने सर्वप्रथम भारत आकर अपने देश के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित किया था?
(अ) डच, हॉलैण्डवासी (ब) ब्रिटिश (स) पुर्तगाली (द) फ्रांसीसी
19. निम्नलिखित में से चोल साम्राज्य के प्रशासनिक विभागों का सही अवरोही क्रम कौन सा है?
(अ) मंडलम्, वलनाडु, कुर्रम् (ब) मंडलम्, नाडु, कोट्टम् (स) कुर्रम्, नाडु, कोट्टम् (द) नाडु, कुर्रम्, तनियूर
20. चोल ग्राम शासन पद्घति के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सी साधारण ग्रामों की सभा थी?
(अ) नाडु (ब) सभा (स) उर (द) महासभा
21. ह्विïटले आयोग का संबंध था?
(अ) श्रम (ब) शिक्षा (स) सार्वजनिक स्वास्थ्य (द) सिविल सेवा का पुनर्गठन
22. चाल्र्स नेपियर किसके स्थान पर सिंध के ब्रिटिश रेजीडेंट बने?
(अ) एलेक्जेंडर बर्नियर (ब) जेम्स आउट्रम (स) सर जॉन कार्ने (द) सर आयर कूट
23. निम्न में से किसके द्वारा सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण होता है?
(अ) मोटरगाड़ी (ब) रेलवे इंजन (स) पॉप म्यूजिक (द) हवाई जहाज का उड़ान भरना
24. भूरा कोयला के नाम से जाना जाता है?
(अ) पीट (ब) लिग्नाइट (स) बिटुमिनस (द) एन्थ्रासाइट
25. वह ताप जिस पर बर्फ, पानी और वाष्प संतुलन में रहता है, कहा जाता है?
(अ) हिमांक (ब) क्वथनांक (स) क्रांतिक ताप (द) त्रिक बिंदु
26. ऊंची पहाडिय़ों पर हिमपात होने का कारण क्या है?
(अ) ऊंची पहाडिय़ों पर कुछ गैस जल वाष्प को जमा कर देती है (ब) बादल पहाडिय़ों पर धरती के निकट होते हैं, अत: जलवाष्प जमकर बर्फ बन जाते हैं (स) ऊंची पहाडिय़ों पर तापमान हिमांक से कम होता है, अत: जलवाष्प जमकर बर्फ बन जाती है (द) इनमें से कोई नहीं
27. निम्नलिखित में से ऋणात्मक आवेश होता है?
(अ) अल्फा किरण (ब) बीटा किरण (स) गामा किरण (द) एक्स किरण
---
सही जवाब-1.(स) बहुत अच्छी, 2.(द) 40 प्रतिशत, 3.(अ) लोही, 4.(अ) मखदूम फरह, मथुरा में, 5.(द)लौह लवण अधिक होता है, 6.(स) रिजर्व बैंक से, 7.(अ)अल्पकालीन ऋण, 8.(स) जनवरी, 1965, 9.(ब) प्रकृतिवादी स्कूल, 10.(स) पसीना का आद्र्रता के कारण वाष्पित नहीं होना, 11.(द)चालन, संवहन व विकिरण से, 12.(द)यह यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है, 13.(अ) फैराडे के नियम, 14.(स)डब्ल्यू.डब्ल्यू. हंटर, 15.(अ) बहरामजी मालाबारी, 16.(अ) धु्रवाधिकरण, 17.(द) यशोवर्मन, 18.(स) पुर्तगाली, 19.(स) कुर्रम्, नाडु, कोट्टम्, 20.(स)उर, 21.(अ)श्रम, 22.(ब)जेम्स आउट्रम, 23.(द) हवाई जहाज का उड़ान भरना, 24.(ब) लिग्नाइट, 25.(द) त्रिक बिंदु, 26.(स) ऊंची पहाडिय़ों पर तापमान हिमांक से कम होता है, अत: जलवाष्प जमकर बर्फ बन जाती है, 27.(ब) बीटा किरण।
बुकर पुरस्कार को साहित्य का ऑस्कर माना जाता है। इसमें 50 हजार पाउंड की राशि दी जाती है। इसके लिए पहले उपन्यासों की एक लंबी सूची तैयार की जाती है फिर पुरस्कार वाले दिन की शाम के भोज में विजेता की घोषणा की जाती है।
भारती मूल के कई साहित्यकारों को यह सम्मान प्राप्त हो चुका है। इनमें शामिल हैं- सलमान रश्दी। विवादास्पद लेखक सलमान रश्दी न केवल चार बार बुकर के लिए चुने गए हैं बल्कि उन्होंने बुकर ऑफ बुकर्स और द बेस्ट ऑफ द बुकर भी जीता है। पहली बार 1981 में उन्हें उनके उपन्यास मिड नाईट चिल्ड्रेन पर बुकर पुरस्कार मिला। रश्दी की 1988 में लिखी गई किताब द सैटेनिक वर्सेस काफी विवादास्पद रही थी। इसे लेकर उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया गया। इसे 1993 में बुकर की 25 वीं सालगिरह पर विशेष पुरस्कार के लिए चुना गया था।
अरुंधति रॉय को अपने पहले ही उपन्यास द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स के लिए 1997 में बुकर पुरस्कार मिला। यह उपन्यास जुड़वां भाई-बहनों के जरिए समाज और राजनीति के कई पहलुओं की पड़ताल करता है। शिलौंग में 24 नवंबर 1961 को जन्मी अरुंधति राय ने अपने जीवन के शुरुआती दिन केरल में गुजारे। उसके बाद उन्होंने आर्किटेक्ट की पढ़ाई दिल्ली से की। मैसी साहब फिल्म में उन्होंने अभिनय किया। उन्होंने कई फिल्मों के लिए पटकथाएं भी लिखीं हैं। वे अपनी तीखी राजनीतिक टिप्पणियों के लिए भी जानी जाती हैं। नर्मदा आंदोलन से वे सीधे तौर पर जुड़ीं। माओवाद को लेकर अपने कमेंट से भी वे विवाद में रहीं।
किरण देसाई ने अपने दूसरे उपन्यास द इन्हेरिटेंस ऑफ लॉस के लिए 2006 में बुकर पुरस्कार जीता। इस उपन्यास में ग्लोबलाइजेशन को लेकर निराशा और भारतीय ग्रामीण जीवन में मौजूद आत्मीयता की कहानी है। इसे पुरस्कृत करते हुए निर्णायकों ने इसे मानवीय संवेदना और सोच को उजागर करने वाली महत्वपूर्ण किताब बताया। उन्होंने राजनीतिक बारीकियों पर प्रकाश डालने की इसकी विशेषता की भी चर्चा की। जबकि समीक्षकों ने किरण की इस किताब को मजेदार और पारिवारिक आख्यान करार दिया। किरण देसाई भारतीय मूल की जानी-मानी लेखिका अनीता देसाई की पुत्री हैं।
इसके अलावा चेन्नई के रहने वाले अरविंद अडिगा को उनके पहले उपन्यास द व्हाइट टाइगर के लिए वर्ष 2008 में बुकर पुरस्कार मिला। इस उपन्यास में भूमंडलीकृत विश्व में भारत के विभिन्न वर्गों के आत्मसंघर्ष को रोचक रूप में व्यक्त किया गया है। इस उपन्यास ने अडिगा को बुकर पुरस्कार प्राप्त करने वाला दूसरा सबसे छोटा लेखक बनाया। वे चौथे ऐसे लेखक थे जिन्हें अपने पहले उपन्यास के लिए ही बुकर पुरस्कार मिला। इसमें एक ऐसे व्यक्ति को दिखाया गया है जो शीर्ष पर जाने के लिए किसी भी रास्ते को गलत नहीं मानता है। उपन्यास की कहानी उसके मुख्य पात्र बलराम हलवाई के आसपास घूमती है जो गरीबी से छुटकारा पाने का सपना देखता है और यह सपना उसे दिल्ली और बेंगलुरु की यात्रा करा देता है।
महामना 113 (एचयूबी 113), जौ (क्चड्डह्म्द्यद्ग4) की एक नई प्रजाति है, जिसे वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने विकसित की है। संस्थान के आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के डॉ. लाल चंद प्रसाद (मुख्य प्रजनक) के नेतृत्व में यह प्रजाति विकसित की गई। जौ की यह नई प्रजाति प्रति हेक्टेयर 47-59 कुंतल उपज देती है। बुआई के बाद 30-35 दिन पहली सिंचाई तथा फूल आने पर दूसरी सिंचाई करनी पड़ती है। यह लगभग 120 दिन में तैयार हो जाती है। इस प्रजाति की विशेषता सीमित संसाधनों में अधिक उपज देने की है, साथ ही इसमें अधिक प्रोटीन तथा पीली गेरुई, धब्बा रोग के प्रति अधिक प्रतिरोधक गुण हैं।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस प्रजाति के विकसित होने से न केवल जौ का क्षेत्रफल उत्तरी-पूर्वी भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को भी आंशिक रूप से कम करने में सहायता मिलेगी।
ओसौनी प्राचीन काल से प्रचलित एक कृषि कार्य है जिसके द्वारा भूसे से अनाज को अलग किया जाता है। ओसौनी के द्वारा भंडारित अनाज से कीड़ों आदि को भी दूर किया जाता है। इस ििक्रया में भूसा एवं दानों का मिश्रण तेज हवा में धीरे-धीरे गिरने के लिए छोड़ दिया जाता है। इससे भारी अनाज आदि उसी स्थान पर नीचे गिरते हैं जबकि भूसा आदि हल्के पदार्थ दूर उड़ जाते हैं।
तेज हवा के लिये प्राकृतिक हवा (विंड) का सहारा लिया जा सकता है या कृत्रिम तरीकों (जैसे मशीन द्वारा चालित पंखी) से गतिशील हवा प्राप्त की जा सकती है। पहले दो व्यक्ति एक चादर को हवा में चलाते थे जिससे गतिशील हवा प्राप्त होती थी और उसी के सामने गेहंू या अन्य अनाज को ओसाया (गिराया) जाता था।
कबाबचीनी ऊपर से काली और अंदर से सफेद होती ह। यह स्वाद में चरपरी और ठंडी होती है। कबाब चीनी के दाने काली मिर्च के समान होते हैं। कबाबचीनी अंदर से पोली होती है और यह एक पतली डंडी में लगी होती है। कुछ कबाबचीनी शीतल होती है और कुछ गर्म प्रकृति की होती है। चंदन, कबाबचीनी के दोषों को दूर करता है। कबाबचीनी की तुलना दालचीनी के साथ की जा सकती है।
इसका सेवन करने से मन और मस्तिष्क प्रसन्न होता है। यह पेट के आंतरिक अंगों को मतबूत बनाती है, मूत्र अधिक लाती है, प्यास शांत करती है और प्लीहा रोग को ठीक करती है। इसे चबाने से मुंह के छाले और बदबू दूर होती है।
विभिन्न भाषाओं में नाम -संस्कृत- कंकोलं। हिन्दी- शीतलचीनी, कबाबचीनी। मराठी- कंकोल। गुजराती- तड़मिरे, चणकबात। बंगला- कोकला, शीतलचीनी। तेलुगू- टोकामिरियालू, कबाबचीनी। तमिल- वलमिलाकू। मलयालम- चीनीमुलक। कन्नड़- गंधमेणसु, बालमेणस। फारसी- कबाबचीनी। इंग्लिश- क्यूबेब। लैटिन- पाइपर क्यूबेबा। इसमें 5-20 प्रतिशत तेल, रालीय पदार्थ (6.4-8.5 प्रतिशत), गोंद, रंजक द्रव्य, स्थिर तेल, स्टार्च तथा नत्रजनयुक्त पदार्थ होते हैं। रालीय पदार्थ में अनेक घटक होते हैं, जिनमें क्युबेबिन, क्युबेबाल तथा क्युबेबिक अम्ल प्रमुख हैं। इसकी 100 ग्राम मात्रा से कम से कम 12-13 मि.ली. उडऩशील तेल निकलता है।
1. सिली प्वाइंट शब्द किस खेल में इस्तेमाल किया जाता है?
(अ) क्रिकेट (ब) हॉकी (स) फुटबॉल (द) वालीबॉल
2. नॉक आउट किस खेल से संबंधित है?
(अ) बिलियर्ड्स (ब) चेस (स) मुक्केबाजी (द) टेनिस
3. गोल निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी की आत्मकथा है?
(अ) मेजर ध्यानचंद (ब) रूपसिंह (स) के.डी. सिंह (द) राम जयपाल सिंह
4. निम्नलिखित में से किस ट्रॉफी/कप का संबंध हॉकी के खेल से है?
(अ) डुर्बी कप (ब) आगा खान कप (स) मर्डेका कप (द) विजी ट्रॉफी
5. मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग किस अंग में संपन्न होता है?
(अ) पैंक्रियाज में (ब) बड़ी आंत में (स) छोटी आंत में (द) आमाशय में
6. निम्नलिखित राज्यों और कें्रदशासित प्रदेशों में किस एक में राष्टï्रीय जल क्रीड़ा संस्थान स्थित है?
(अ) केरल (ब) गोवा (स) हिमाचल प्रदेश (द) दमन और दीयू
7. किस विचारक ने पृथ्वी को गोल बताया था?
(अ)आर्यभट्टï(ब) कॉपरनिकस (स)कोलंबस (द)अरस्तू
8. पृथ्वी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब क्या घटित होता है?
(अ)चंद्र्रग्रहण (ब)सूर्यग्रहण (स) आधा चंद्रमा (द)नक्षत्र दिवस
9. किन देशों में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव नहीं पड़ता है?
(अ) कोलंबिया, पश्चिमी यूरोप (ब) न्यूजीलैंड (स) दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका (द) उपर्युक्त सभी
10. ग्लोब पर अक्षांश और देशांतर परस्पर कितने डिग्री पर काटते हैं?
(अ) 30 अंश (ब) 45 अंश (स) 90 अंश (द) 180 अंश
11. मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
(अ) जस्टिस जी.पी. सिंह (ब) जस्टिस पी.वी. दीक्षित (स) जस्टिस एम. हिदायतउल्लाह (द) जस्टिस एन.डी. ओझा
12. एकात्मक शासन का प्रधान दोष यह है कि यह निरुत्साहित करती है?
(अ) स्थानीय पहल को (ब) कार्यक्षमता को (स) राष्टï्रीय एकता को (द) विधि की एकरूपता को
13. 1 जीबी किसके बराबर है?
(अ) 10 एमबी (ब) सौ एमबी (स) एक हजार एमबी (द) 10 हजार एमबी
14. मुगल सम्राट अकबर को किस सन्त के आशीर्वाद से पुत्र की प्राप्ति हुई थी ?
(अ) नामदेव (ब) रैदास (स) शेख मोइनुद्दीन चिश्ती (द) निजामुद्दीन औलिया
15. भारत में चिश्ती सम्प्रदाय के संस्थापक कौन थे?
(अ) ख्वाजा इसहाक शामी चिश्ती (ब) शेख मुईनुद्दीन चिश्ती (स) अबू अब्दाल चिश्ती (द) इनमें से कोई नहीं
16. औरंगजेब किस संत से प्रभावित था ?
(अ) शेख कादरी (ब) निजामुद्दीन औलिया (स) सलीम चिश्ती (द)इनमें से कोई नहीं
17. भक्ति का उद्देश्य क्या होता है ?
(अ) दूसरों को मोक्ष प्राप्त कराना (ब) स्वयं मोक्ष प्राप्त करना (स) जन सेवा (द) धार्मिक कार्य करना
18. किस संत ने गुरु को ईश्वर से भी बड़ा बताया है?
(अ) सूरदास (ब) कबीर (स) तुलसीदास (द) गुरुनानक
19. सुभाषचंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज (जो इंडियन नेशनल आर्मी के नाम से भी जानी जाती है) का पुनर्गठन किस वर्ष में किस स्थान पर किया था?
(अ) 1941, बर्लिन (ब) 1942, टोक्यो (स) 1943, सिंगापुर (द) 1943, रंगून
20. निम्नांकित में से किस पर भारत के गवर्नर जनरल के पद पर रहते हुए किए गए कृत्यों के लिए इंग्लैंड में महाभियोग की कार्यवाही हुई थी?
(अ) वेलेजली (ब) विलियम बैंटिंक (स) कार्नवालिस (द) वारेन हेस्टिंग्स
21. 1876 ई. में इंग्लैंड की शासिका को भारतीय साम्राज्ञी की संज्ञा दी गई थी। वह शासिका थी?
(अ) एलिजाबेथ प्रथम (ब) मेरी (स) विक्टोरिया (द) एलिजाबेथ द्वितीय
22. इंग्लैंड में भारतीय उच्चायुक्त किस अधिनियम के द्वारा नियुक्ति किया गया था?
(अ)अधिनियम 1909 ई. (ब)अधिनियम 1919 ई. (स) अधिनियम 1935 ई. (द) अधिनियम 1947 ई.
23. भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के निम्नलिखित अधिवेशनों में से किस एक में प्रस्तावित किया गया कि राज्य के पास महत्वपूर्ण उद्योग, खान तथा परिवहन साधनों का स्वामित्व या नियंत्रण रहेगा?
(अ) लाहौर अधिवेशन, 1929 (ब) कराची अधिवेशन, 1931 (स) कलकत्ता अधिवेशन, 1933 (द) लखनऊ अधिवेशन, 1936
24. निम्नलिखित में से कौन भारत में स्थानीय स्वशासन के सिद्घांत को प्रारंभ करने से संबद्घ है?
(अ) लॉर्ड मेयो (ब) लॉर्ड नॉर्थबुक (स) लॉर्ड लिट्टïन (द) लॉर्ड रिपन
25. एक 80 किग्रा का पुरुष एक 40 किग्रा की महिला तथा एक 20 किग्रा की लडक़ी एक साथ आकाश से कूदते हैं, यदि उनके पैराशूट एक जैसे हैं, तो?
(अ) लडक़ी सर्वप्रथम पृथ्वी पर उतरेगी (ब) महिला सर्वप्रथम पृथ्वी पर उतरेगी (स) पुरुष सर्वप्रथम पृथ्वी पर उतरेगा (द) तीनों एक साथ पृथ्वी पर आएंगे
26. निम्नलिखित देशों में कौन सा एक शाही राज्य है?
(अ) मिस्र (ब) लेबनान (स) थाइलैंड (द) वियतनाम
27. बादामी के चालुक्य साम्राज्य का ध्वंस किसने किया?
(अ) चोल (ब) पल्लव (स) पांड्य (द) राष्टï्रकूट
---
सही जवाब- 1.(अ) क्रिकेट, 2.(स) मुक्केबाजी, 3.(अ) मेजर ध्यानचंद, 4.(ब) आगा खान कप, 5.(स)छोटी आंत में, 6.(ब) गोवा, 7.(ब) कॉपरनिकस, 8.(अ) चंद्र्रग्रहण, 9.(द)उपर्युक्त सभी, 10.(स) 90 अंश, 11.(स)जस्टिस एम. हिदायतउल्लाह, 12.(अ) स्थानीय पहल को, 13.(स) एक हजार एमबी, 14.(स)शेख मोइनुद्दीन चिश्ती, 15.(ब)शेख मुईनुद्दीन चिश्ती, 16.(अ)शेख कादरी, 17.(ब) स्वयं मोक्ष प्राप्त करना, 18.(ब)कबीर, 19.(स) 1943, सिंगापुर, 20. (द) वारेन हेस्टिंग्स, 21.(स)विक्टोरिया, 22.(ब)अधिनियम 1919 ई., 23.(ब)कराची अधिवेशन, 1931,24.(द)लॉर्ड रिपन, 25. (द) तीनों एक साथ पृथ्वी पर आएंगे, 26.(स)थाइलैंड, 27.(द) राष्टï्रकूट।
प्राचीन काल में पत्थरों पर उकेरे गए चित्रों और लेखों को काला करने के लिए रोशनाई का इस्तेमाल किया जाता है। कोई पांच हजार साल पहले चीनियों ने इसका आविष्कार किया था।
यह रोशनाई चीड के धुंए की कालिख, तेल के दिए और जानवरों की खाल या कस्तूरी से निकले जिलेटिन के मिश्रण से बनाई जाती है। अन्य प्राचीन सभ्यताओं में भी रोशनाई विकसित हुई, मुख्य रूप से पौधों और खनिजों से प्राप्त रंगों से। लेकिन जब से प्रिंटिंग पे्रस का आविष्कार हुआ है, तब से ऐसे रोशनाई या इंक की आवश्यकता पड़ी जो कागज पर न फैले, तब कालिख, तारपीन के तेल और अखरोट के तेल के मिश्रण से रोशनाई यानी इंक बनाई जाने लगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(National Highways Authority of India) केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन काम करता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार का एक सार्वजनिक उपक्रम है। इसका कार्य इसे सौंपे गए राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास, रखरखाव और प्रबंधन करना और इससे जुड़े हुए अथवा आनुषंगिक मामलों को देखना है।
संसद के एक अधिनियम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम, 1988 के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का गठन किया गया था। प्राधिकरण ने फरवरी 1995 में पूर्णकालिक अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति के साथ कार्य करना शुरू किया।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक-2013 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 10 सितम्बर 2013 को स्वीकृति प्रदान की। इस विधेयक को लोकसभा ने 2 सितम्बर 2013 और राज्यसभा ने 14 अगस्त 2013 को पारित किया थ। इस विधेयक में संशोधन करके 6 पूर्णकालिक और 6 अंशकालिक प्राधिकरण सदस्यों का प्रावधान किया गया।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक-2013 का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का विस्तार करना है।
ढाढ़ी एक प्रजाति है, जो मूल रूप से राजस्थान में मिलती है। ढोलियों की तरह ढाढ़ी, हिंदू और मुसलमान दोनों जातियों में मिलते हैं। हिंदू ढाढ़ी केवल ढाढ़ी ही कहलाते हैं, जबकि मुसलमान ढाढ़ी मलानुर नाम से संबोधित किए जाते हैं। इस समुदाय में ज्यादातर लोग आज भी अधिक पढ़े-लिखे नहीं मिलते।
प्राचीन समय में ये लोग रणभूमि में राजाओं के साथ रहा करते थे और समर हेतु सैनिकों को अपनी सिंधु राग के द्वारा प्रोत्साहित करते रहते थे। इनके गाने के तरीके को सिंधु देना कहा जाता था। कोई-कोई ढाढ़ी राज्याश्रित भी होता था। आज भी सिंधु राग गाने के लिए यह जाति विशेषज्ञ मानी जाती है। ढाढ़ी जाति के लोग अपने पेशे से पेट नहीं भर पाने के कारण कृषि, नौकरी एवं पशुपालन का कार्य भी करते हैं। इस जाति की अनेक उपवर्ग हैं, जिनमें बावरा, सिहोल, बगड़वा, डेडण, चमगा, मालाणा आदि विशेष उल्लेखनीय हैं। ढाढिय़ों की आवाज वीर रस से ओतप्रोत होती है। ढोल और नगाड़ों के साथ इनका गायन चलता है। प्राचीनकाल में ये रणवाद्य बजाने में बड़े कुशल माने जाते थे।
दुनिया में 14 सितंबर का दिन एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस के नाम से दर्ज है। आज से 122 साल पहले 100 किलोमीटर की गति से ट्रेन चलाना भी एक रिकॉर्ड होता था। 14 सितंबर 1891 को एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस नाम की ट्रेन ने न्यूयॉर्क सिटी से बफेलो तक की, 702 किलोमीटर की दूरी सात घंटे और छह मिनट में पूरी की। इस दिन यह ट्रेन अपनी सबसे ज्यादा स्पीड, 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली. जबकि इसकी औसत स्पीड 98.8 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
यह ट्रेन जल्दी ही मशहूर हो गई। इसे बाद में ओहायो के क्लीवलैंड तक बढ़ा दिया गया, यानी इसे 998 किलोमीटर की कुल दूरी तय करनी होती थी। न्यूयॉर्क सिटी से अलबैनी तक यह ट्रेन 230 किलोमीटर की दूरी नॉनस्टॉप तय करती थी। इससे पहले सबसे तेज रफ्तार ट्रोन ब्रिटेन में थी. लंदन से एडिनबरो जाने वाली ट्रेन की रफ्तार 1888 में 84.5 किलोमीटर प्रति घंटा थी। फिलहाल भारत की सबसे तेज ट्रेन भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस 161 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है।
चेंचु, दक्षिण भारत में पाई जानी वाली एक जनजाति है। इनकी जनसंख्या लगभग 24 हजार। चेंचु मूल रूप से आंध्रप्रदेश राज्य के निवासी हैं। ये लोग क्षेत्र की द्रविड़ भाषा तेलुगु की एक भिन्न बोली बोलते हैं। इनके घासफूस से बने गोल घर, क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोगों के घरों से अलग होते हैं। कुछ चेंचु अपना भोजन शिकार द्वारा और जंगलों से खाद्य पदार्थ, विशेषकर कंद एकत्र करके प्राप्त करते हैं।
धनुष और बाण, धातु के शीर्ष वाली खुदाई की छड़, कुल्हाड़ी और साधारण चाकू उनके हथियार हैं। चेंचु भारत के मूल निवासियों में से है, जो प्रभावशाली हिंदू सभ्यता से सबसे ज्यादा अलग-थलग है। इनके रीति रिवाज बहुत कम और साधारण हैं। धार्मिक और राजनीतिक विशिष्टïताएं भी नगण्य हैं, छोटे संयुग्मी परिवारों का बाहुल्य है, जिनमें महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा हासिल है और वे परिपक्वता के बाद ही विवाह करती हैं।
अधिकांश चेंचु बढ़ते कृषक समुदाय के कारण कृषि तथा वन मजदूर बन गए हैं और अपनी घुमंतू, भोजन एकत्र करने वाली जीवन शैली से बाहर आ गए हैं। अधिकांश लोगों ने हिंदू देवताओं और प्रथाओं को अपना लिया है और उन्हें अपेक्षाकृत ऊंची जातीय हैसियत प्राप्त है।
1. निम्नलिखित में सबसे लंबे और सुंदर पंखों वाला पक्षी कौन सा है?
(अ) तीतर (ब) तोता (स) सारस (द) मोर
2. सबसे शुभ माना जाने वाला पक्षी है?
(अ) नीलकंठ (ब) मोर (स) शुतुरमुर्ग (द) सारस
3. निम्नलिखित में से किस जीवन के दांत सबसे अधिक हैं?
(अ) गाय (ब) घोड़ा (स) खरगोश (द) गिलहरी
4. एस्टर ग्रह किसके चारों ओर चक्कर लगाते हैं?
(अ) ग्रह (ब) सूर्य (स) उपग्रह (द) इनमें से कोई नहीं
5. सबसे ज्यादा समय लेकर सूर्य के चारों ओर निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह घूमता है?
(अ) यूरेनस (ब) प्लूटो (स) नेप्च्यून (द) बृहस्पति
6. अपक्षय कहां होता है?
(अ) समतापमंडल (ब) क्षोभमंडल (स)बहिर्मंडल (द) आयनमंडल
7. वायुमंडल की किस परत का तापमान एक समान रहता है?
(अ) क्षोभमंडल (ब) बहिर्मंडल (स) समतापमंडल (द) आयनमंडल
8. बादल क्या है?
(अ) संचित भाप (ब) अवपाती वर्षा (स) छोटी-छोटी बूंदें तथा बर्फ के कणों के रूप में घनीभूत नमी (द) घनीभूत नमी
9. पक्षाभ का अर्थ क्या है?
(अ) ओलों से युक्त बादल (ब) निम्न बादल (स) संचित भाप (द) उच्च बादल
10. बर्फीले तूफान किस क्षेत्र में आते हैं?
(अ) शीतोष्ण क्षेत्र (ब) भूमध्य क्षेत्र (स)उष्णकटिबंधीय क्षेत्र (द) अंटार्कटिक क्षेत्र (दक्षिणी धु्रव)
11. गरम हवा ऊपर क्यों उठती है?
(अ) गरम हवा भारी होती है (ब) गरम हवा हल्की तथा कम घनी होती है (स) यह गरम हवा की प्रकृति होती है (द) इनमें से कोई नहीं
12. निम्नलिखित राष्टï्रीय उद्यान या वन्यजीव अभयारण्य में से कौन सा जबलपुर तथा नागपुर के बीच राष्टï्रीय राजमार्ग संख्या सात के समीप स्थित है?
(अ) बांधवगढ़ (ब) पन्ना (स) पेंच (द) तडोबा
13. ओजोन पृथ्वी के वायुमंडल में ज्यादातर?
(अ) पांच किमी तथा 10 किमी के बीच पाई जाती है (ब) 10 किमी तथा 20 किमी के बीच पाई जाती है (स)20 किमी तथा 50 किमी के बीच पाई जाती है (द) 50 किमी तथा 100 किमी के बीच पाई जाती है
14. सोडियम का सबसे अधिक पाया जाने वाला लवण निम्नलिखित में से है?
(अ) फ्लोराइड (ब) आर्सेनाइड (स) क्लोराइड (द) साइनाइड
15. माचिस में निम्नलिखित में से कौन सा फास्फोरस प्रयोग किया जाता है?
(अ) पीला (ब) सफेद (स) लाल (द) काला
16. निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक ऊंचाई पर है?
(अ) अन्नपूर्णा (ब) बद्रीनाथ (स) धौलागिरी (द) नंदादेवी
17. उत्तर-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में उग्र उष्णकटिबंधीय परिक्रामी तूफान क्या कहलाते हैं?
(अ) टाइफून (ब) टोरनाडो (स) हरीकेन (द) विली-विली
18. सीड ड्रेसर का प्रयोग कहां होता है?
(अ) बुवाई से पूर्व बीज को रोग रहित करने के लिए उसमें दवाएं व रसायन मिलाने हेतु (ब) बीज को समान दूरी पर बोने हेतु (स) बीज को उत्तम श्रेणी का बनाने हेतु (द) बीज को अधिक समय तक कार्यशील बनाए रखने हेतु
19. लकड़ी के गहरे गड्ढे बनाने में प्रयोग किया जाने वाला उपकरण कौन सा है?
(अ) वसूला (ब) आरी (स) ड्रा नाइफ (द) रुखानी
20. लकड़ी में फंसी कील निकालने के लिए निम्नलिखित में से किसका प्रयोग किया जाता है?
(अ) पंजेदार हथौड़े से (ब) जंबूर से (स) प्लास से (द) उपर्युक्त सभी यंत्रों से
21. शेरशाह सूरी ने बड़ी संख्या में सरायें बनवाई थी। इनकी संख्या लगभग कितनी थी?
(अ) दो हजार (ब) पांच हजार (स) सत्रह सौ (द) अ_ïारह सौ
22. शेरशाह सूरी के शासन काल में भूमि नापने के लिए किसका उपयोग किया जाता था?
(अ) बांस (ब) लोहे की छड़ (स) रस्सा (द) इनमें से कोई नहीं
23. दक्षिण भारत में नायनार कौन कहलाते थे?
(अ)शैव धर्मावलम्बी(ब) वैष्णव धर्मावलम्बी(स) ब्राह्मïण धर्मावलम्बी (द) जैन धर्मावलम्बी
24. दक्षिण भारत में अलवार कौन कहलाते थे?
(अ) शैव धर्मावलम्बी (ब) वैष्णव धर्मावलम्बी (स) ब्राह्मïण धर्मावलम्बी (द) जैन धर्मावलम्बी
25. किस अधिनियम के द्वारा सबसे पहले भारतीयों को भारत के प्रशासन में सहयोग देने में सक्षम बनाया गया?
(अ) अधिनियम 1858 ई. (ब) अधिनियम 1861 ई. (स) अधिनियम 1909 ई. (द) अधिनियम 1892 ई.
26. 1935 के अधिनियम के द्वारा साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व?
(अ) लागू किया गया (ब) समाप्त किया गया (स) वैसे ही रहने दिया गया (द) इनमें से कोई नहीं
27. निम्नलिखित में से किसको आधारिक संरचना क्षेत्र में शामिल नहीं किया जाता ?
(अ) विद्युत उत्पादन (ब) सडक़ों का निर्माण (स) खाद्य उत्पादन (द) हवाई अड्डïों का प्रसार
28. विन्टेज कारों का निर्माण निम्नलिखित में से किस अवधि में हुआ था?
(अ) 1945 और 1960 के बीच में (ब) 1939 और 1945 के बीच में (स) 1930 और 1939 के बीच में (द) 1918 और 1930 के बीच में
---
सही जवाब- 1.(द) मोर, 2.(अ) नीलकंठ, 3.(ब) घोड़ा, 4.(ब) सूर्य, 5.(ब)प्लूटो, 6.(ब) क्षोभमंडल, 7.(स) समतापमंडल, 8.(स) छोटी-छोटी बूंदें तथा बर्फ के कणों के रूप में घनीभूत नमी, 9.(द)उच्च बादल, 10.(द)अंटार्कटिक क्षेत्र(दक्षिणी धु्रव), 11.(ब)गरम हवा हल्की तथा कम घनी होती है, 12.(स)पेंच, 13.(स)20 किमी तथा 50 किमी के बीच पाई जाती है, 14.(स)क्लोराइड, 15.(स) लाल, 16.(स) धौलागिरी, 17.(द) विली-विली, 18.(अ) बुवाई से पूर्व बीज को रोग रहित करने के लिए उसमें दवाएं व रसायन मिलाने हेतु, 19.(द) रुखानी, 20.(द) उपर्युक्त सभी यंत्रों से, 21.(स) सत्रह सौ, 22.(स) रस्सा, 23.(अ)शैव धर्मावलम्बी, 24.(ब) वैष्णव धर्मावलम्बी, 25.(ब) अधिनियम 1861 ई., 26.(स) वैसे ही रहने दिया गया, 27. (स) खाद्य उत्पादन, 28.(द) 1918 और 1930 के बीच में।
अल्जाइमर बीमारी (एडी) चिरकालिक डिमेंशिया का एक रूप है जो मस्तिष्क के विभिन्न क्षेत्रों में प्लेग एकत्र होने और विभिन्न प्रकार के स्नायुओं के नष्ट होने के कारण होता है। यह आमतौर पर 70 वर्ष की आयु के बाद शुरू होता है। इसके प्रारंभिक लक्षणों में विस्मृति और सुगंध/स्वाद के प्रति संवेदनशीलता में कमी आना शामिल है जिसकी परिणति धीरे धीरे व्यवहार संबंधी समस्याओं के रूप में होती है जैसे अस्थिर चित्त, उग्रता और निद्रादोष प्रकट होना। इनका दुष्प्रभाव भोजन ग्रहण करने और सुरक्षित पोषक तत्वों की बर्बादी के रूप में सामने आता है जिससे पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती है।
पार्किंसन बीमारी (पीडी) डोपामाइन का समुचित सृजन न हो पाने के कारण होती है। इसकी शुरूआत आमतौर पर करीब 60 वर्ष की आयु या उससे पहले होती है। यह बीमारी महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक होती है। इसके लक्षणों में हाथ, भुजा, पैर, जबड़ा और चेहरा कांपना; हाथ, पैर और धड़ का सख्त होना; गति में कमी आना; और संतुलन/समन्वय का अभाव होना शामिल है। कुछ रोगियों को डिप्रेशन और निद्रा संबंधी समस्याएं भी होती हैं।
गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड 2015 की सूची आ चुकी है। गिनीज बुक का यह 60वां साल है। 60वीं गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की 27 लाख प्रतियां दुनिया भर में गईं। इसे छापने में कुल 2 हजार 885 टन पेपर, 811 टन गत्ता और छह लाख 77 हजार वर्ग मीटर प्लास्टिक की शीट लगी। 256 पन्ने वाली इस कताब में पंजीकृत रिकॉर्डों के सिर्फ 10 फीसदी रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसमें कुछ अजीबो गरीब रिकॉड्र्स भी शामिल किए गए हैं, जिसमें कुछ इस प्रकार हैं-
सबसे तेज चार पैरों वाला- इस अनोखे कुत्ते ने अगले पंजों पर पांच मीटर की दौड़ सिर्फ 7,76 सेकंड में और पिछले पैरों पर 10 मीटर दौड़ सिर्फ 6,56 सेकंड में पूरी तक वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है। लॉस एंजेलेस का जिफ नाम का यह कुत्ता काफी अनोखा है।
सबसे लंबी गोल्फ स्टिक- दुनिया की सबसे लंबी गॉल्फ स्टिक 4,39 मीटर लंबी है। इसे जर्मनी के गॉल्फ खिलाड़ी कार्स्टन मास ने बनाया है और सबसे अचंभा यह कि दुनिया की सबसे लंबी स्टिक से आप सच में गॉल्फ खेल सकते हैं। बस इसके लिए आपको बहुत अच्छी आंखें चाहिए ताकि आप उससे गेंद को मार सकें।
ग्लोबल रॉक गायक- इस बैंड ने एक साल में धरती के सभी महाद्वीपों पर कार्यक्रम दिया, अंटार्कटिक पर भी। यह कारनामा करने वाला अमेरिका का मेटालिका बैंड है। उन्होंने कहा, जब हम पिछले साल निकले तो हमें पता नहीं था कि हम वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।
सबके लिए एक डिश- पांच मीटर व्यास वाला, सात सेंटीमीटर मोटा और डेढ़ टन का यह है दुनिया का सबसे बड़ा स्पेनिश ऑमलेट तोर्तेया। 12 रसोइयों ने मिल कर इसे बास्कलैंड की राजधानी विटोरिया में बनाया। इसे बनाने में 840 किलोग्राम अंडे, 1600 किलोग्राम आलू, 30 किलोग्राम प्याज, दस किलोग्राम नमक और 150 लीटर जैतून का तेल इस्तेमाल किया गया।
आई ट्यून का रिकॉर्ड- अमेरिकी गायिका बियॉन्से ने अपने नाम वाली ही एलबम से आई ट्यून में एक नया रिकॉर्ड बनाया। पैसे देकर गाने खरीदने वाले इस प्लेटफॉर्म से तीन दिन के अंदर यह एलबम आठ लाख तीस हजार लोगों ने खरीदा। इससे बियॉन्से आई ट्यून पर अब तक सबसे तेजी से बिकने वाला एलबम बन गया है।
टोपी ही टोपी- जर्मनी के पुलिस अधिकारी आंद्रेयास स्काला के पास 231 देशों की 2 हजार 293 टोपियां और हैट्स हैं। जर्मनी के यह दीवाने कहते हैं कि सबसे मुश्किल वैटिकन की टोपी पाना था। 35 साल पहले अपने दादा की टोपी से शुरुआत हुई और अब यह विश्व रिकॉर्ड है।
इनसे तेज कोई नहीं- सबीने लिजिकी की बाहें मजबूत हैं। 24 साल की जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी महिला टेनिस की सबसे तेज सर्विस करने वाली महिला हैं। उन्हें न्यूयॉर्क में इसका सर्टिफिकेट भी दिया गया।
सबसे वृद्ध- दुनिया के सबसे बूढ़े जीवित व्यक्ति 111 साल के मोमोई हैं। वह जापान के हैं। इस उम्र में उन्हें सुनाई कम देता है लेकिन चलते फिरते हैं। मछली खाना और पढऩा उन्हें बहुत पसंद हैं। मोमोई कहते हैं कि उन्हें चीनी कविताएं बहुत अच्छी लगती हैं।
1. ऋग्वेद के दसवें मंडल में नदी सुक्त है, जिसमें 25 नदियों के नाम हैं, उसमें वर्णित अंतिम नदी है?
(अ) कुभा (ब) गोसल (स) गोमती (द) गंगा
2. ऋग्वेद में सर्वाधिक सूक्त किस देवता को समर्पित है?
(अ) इंद्र (ब) वरुण (स) अग्नि (द) रूद्र
3. निम्नलिखित चार वेदों में किस एक में जादुई माया और वशीकरण का वर्णन है?
(अ) ऋग्वेद (ब) यजुर्वेद (स) अथर्ववेद (द) सामवेद
4. निवि, परिधान तथा अधिवास क्या थे?
(अ) आर्यों के विभिन्न प्रकार के वस्त्र (ब) आर्य राजाओं के सरकारी अधिकारी (स) प्राचीन भारत के कबीली लोग (द) प्राचीन काल के भारतीयों के संगीत वाद्य
5. भारत में संस्कृत भाषा के प्रथम वैयाकरण पाणिनी किस कालावधि में थे?
(अ) दूसरी शताब्दी में ईसा पूर्व (ब) छठी-पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व (स) दूसरी शताब्दी ई. (द) पांचवीं-छठी शताब्दी ई
6. महावीर तथा प्रमुख तीर्थंकरों की जीवनियां निम्न में से किसमें संकलित हैं?
(अ) आचारांग सूत्र में (ब) समवायांग सूत्र में (स) भगवती सूत्र में (द) नायाधम्मकहासुत में
7. हिदबुधे जाते शाक्यमुनि- यह उद्धरण कहां अंकित है?
(अ) सारनाथ स्तंभ लेख (ब) कौशाम्बी स्तंभ लेख (स) लुम्बिनी स्तंभ लेख (द) इनमें से कोई नहीं
8. गौतम बुद्ध किस कुल के थे?
(अ) ज्ञातृक कुल (ब) शाक्य कुल (स) मल्ल कुल (द) इनमें से कोई नहीं
9. महाभिनिष्क्रिमण बुद्ध के जीवन की किस घटना से संबद्ध है?
(अ) बुद्ध के पैदा होने से (ब) बुद्ध के गृहत्याग से (स) बुद्ध द्वारा ज्ञान प्राप्ति से (द) उपरोक्त सभी से
10. किस बौद्ध ग्रंथ में सोलह महाजनपद के बारें में जानकारी मिलती है?
(अ) दिव्यावदान (ब) महावंश (स) अंगुत्तर निकाय (द) खुद्दक निकाय
11. निम्नलिखित में से किस जैन ग्रंथ में सोलह महाजनपदों का उल्लेख है?
(अ) कल्प सूत्र (ब) भगवती सूत्र (स) आचारांग सूत्र (द) इनमें से कोई नहीं
12. मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र निम्नलिखित में से किस शासक ने पहली बार जीते?
(अ) हर्ष (ब) स्कंदगुप्त (स) विक्रमादित्य (द) चंद्रगुप्त मौर्य
13. निम्नलिखित में से कौन सा अशोककालीन अभिलेख खरोष्ठी लिपि में है?
(अ) कालसी (ब) गिटिनार (स) शाहबाजगढ़ी (द) मेरठ
14. बिंदुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए आशोक को कहां भेजा?
(अ) स्वर्णगिरि (ब) तक्षशिला (स) उज्जैन (द) तोशालि
15. मौर्य स्तंभों के लिए पत्थर प्राप्त किया जाता था?
(अ) राजमहल पहाडिय़ों से (ब) राजगृह से (स) चुनार से (द) बराबर पहाडिय़ों से
16. कौटिल्य द्वारा प्रयुक्त धर्मस्थीय शब्द का तात्पर्य निम्नलिखित में से क्या था?
(अ) शैक्षणिक संस्था (ब) धार्मिक संस्था (स) न्यायालय (द) राजस्व विभाग
17. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य को पोलो खेल का उद्गम माना जाता है?
(अ) पश्चिम बंग (ब) मेघालय (स) मणिपुर (द) सिक्किम
18. ऑलिवर काहन महान आधुनिक खिलाडिय़ों में से एक हैं। वह निम्नलिखित में से किस एक खेल से हैं?
(अ) हॉकी (ब) फुटबॉल (स) गोल्फ (द) बास्केटबॉल
19. प्रथम एक दिवसीय विश्व क्रिकेट कप टूर्नामेंट निम्नलिखित में से कहां खेला गया?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) इंग्लैंड (स) न्यूजीलैंड (द) वेस्टइंडीज
20. वॉलीबॉल में सर्विस रोटेशन होती है?
(अ) घड़ी की सूई घूमने की दिशा में (ब) घड़ी की सूई घूमने की विपरीत दिशा में (स) हर पांच मिनट बाद बाएं से दाएं (द) हर सेट में दाएं से बाएं
21. पोलवाल्ट का बादशाह किसे कहा जाता है?
(अ) सर्गेई बुबका (ब) एम्का जॉर्ज (स) ग्रिगोरी येगोरोव (द) रिआन बोथा
22. डर्बी घुड़दौड़ किस स्टेडियम पर आयोजित की जाती है?
(अ) ब्लैकहीथ (ब) लॉड्स (स) ओवल (द) इप्सम
23. निम्नलिखित में से कौन-सा एक महाद्वीप सफेद महाद्वीप कहलाता है?
(अ) उत्तरी अमेरिका (ब)अंटार्कटिका (स) पूर्वी एशिया (द) यूरोप
24. भारत में अरब सागर की रानी नाम किस नगर को दिया गया है?
(अ) पणजी (ब) सूरत (स) कोचीन (द) मुंबई
25. सूर्योदय का देश के नाम से कौन सा देश प्रसिद्ध है?
(अ) नॉर्वे (ब) जापान (स) ब्रिटेन (द) फिनलैण्ड
26. मरकत द्वीप के नाम से जाना जाता है?
(अ) आइसलैण्ड (ब) आयरलैण्ड (स) जिब्राल्टर (द) क्यूबा
27. पेट अथवा शरीर के अन्य आंतरिक अंगों के अन्वेक्षण के लिए प्रयुक्त तकनीक, एंडोस्कोपी आधारित है?
(अ) पूर्ण आंतरिक परावर्तन परिघटना पर (ब) व्यतिकरण परिघटना पर (स) विवर्तन परिघटना पर (द) धु्रवण परिघटना पर
28. समान विमाओं वाला युग्म कौन सा है?
(अ) स्थितिज ऊर्जा, रेखीय संवेग (ब) कोणीय संवेग, कार्य (स) कार्य, बल, आघूर्ण (द) गतिज ऊर्जा, वेग
----
सही जवाब- 1.(स) गोमती, 2.(अ) इंद्र, 3.(स) अथर्ववेद, 4.(अ) आर्यों के विभिन्न प्रकार के वस्त्र, 5.(अ)दूसरी शताब्दी में ईसा पूर्व, 6.(स) भगवती सूत्र में, 7.(स) मल्ल कुल, 8.(अ) ज्ञातृक कुल, 9.(ब) बुद्ध के गृहत्याग से, 10.(स) अंगुत्तर निकाय, 11.(ब)भगवती सूत्र, 12.(द) चंद्रगुप्त मौर्य, 13.(स) शाहबाजगढ़ी,14.(ब)तक्षशिला, 15.(स) चुनार से, 16.(स) न्यायालय, 17.(स)मणिपुर, 18.(ब) फुटबॉल, 19.(ब)इंग्लैंड, 20.(अ) घड़ी की सूई घूमने की दिशा में, 21.(अ) सर्गेई बुबका, 22.(द) इप्सम, 23.(ब)अंटार्कटिका, 24.(स) कोचीन, 25.(ब) जापान, 26.(ब)आयरलैण्ड, 27.(अ) पूर्ण आंतरिक परावर्तन परिघटना पर, 28.(स) कार्य, बल, आघूर्ण।
इंटू द हिडेन वैली एक उपन्यास है, जो अरुणाचल के अपातानी आदिवासियों पर लिखा गया है। इस उपन्यास को 8 सितंबर 2016 को ब्रिटेन का प्रतिष्ठित एमएम बेनेट्स अवार्ड प्रदान किया गया।
स्पीकिंग टाइगर की ओर से प्रकाशित यह उपन्यास भारत में ब्रिटिश काल के अनछुए इतिहास पर रोशनी डालती है। उपन्यास में दो कहानियों के साथ अंग्रेजों और आदिवासियों के बीच टकराव को दर्शाया गया है। इस उपन्यास में एक कहानी ब्रिटिश अधिकारी की है तो दूसरी एक आदिवासी की है। ब्लैकबर्न के इस उपन्यास ने हेलेन पेज की ‘डिफेंडर ऑफ यरुशलम’ और केर्मिट रोसवेल्ट लिखित ‘अलीजन्स’ की पुस्तक को इस प्रतियोगिता में पीछे छोड़ दिया?
अमेरिका में जन्मे ब्लैकबर्न ने दक्षिण भारत के कुछ गांवों में भी ढाई साल गुजारे और तमिल भाषा सीखी। ब्लैकबर्न के अनुसार जब वह 1999 में अरुणाचल प्रदेश आए तब पूर्वोत्तर भारत में तिब्बती-बर्मन बोलने वाले आदिवासियों से प्रभावित हुए। उन्होंने लगभग एक दशक तक आदिवासियों के उस खास समूह की संस्कृति और परंपराओं पर शोध किया।
नेरेइड नेपच्युन का तीसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है। इसकी कक्षा- 55 लाख 13 हजार 400 किमी नेपच्युन से है। वहीं व्यास-340 किमी है।
नेरेइड सागरी जलपरी है, और नेरेउस और डोरीस की 50 पुत्रियों में से एक है। इसकी खोज काईपर ने 1949 में की थी। नेरेइड की कक्षा सौर मंडल के किसी भी ग्रह या चन्द्रमा से ज्यादा विकेन्द्रित है। इसकी नेपच्युन से दूरी 13 लाख 53 हजार 600 किमी से 96 लाख 23 हजार 700 किमी तक विचलित होती है। इसकी विचित्र कक्षा से लगता है कि यह एक क्षुद्रग्रह है या काईपर पट्टे का पिंड है।
राणा सांगा, को संग्राम सिंह के नाम से भी जाना जाता है। संग्राम सिंह वायमल्ल का पुत्र और उत्तराधिकारी था। इतिहास में वह मेवाड़ का राजा सांगा के नाम से प्रसिद्ध था, जिसने 1508 ई. से 1529 ई. क शासन किया। संग्राम सिंह महान योद्धा था और तत्कालीन भारत के समस्त राज्यों में से ऐसा कोई भी उल्लेखनीय शासक न था, जो उससे लोहा ले सके।
बाबर के भारत पर आक्रमण के समय राणा सांगा को आशा थी कि वह भी तैमूर की तरह दिल्ली में लूट-पाट करने के बाद स्वदेश लौट जायेगा। किन्तु जब उसने देखा कि 1526 ई. में इब्राहीम लोदी को पानीपत के युद्ध में परास्त कर बाबर दिल्ली में शासन करने लगा है, तो वह अपने 120 सहायक सामंतों, 80 हज़ार अश्वारोहियों और 500 हाथियों की एक विशाल सेना लेकर बाबर से युद्ध के लिए चल पड़ा। 16 मार्च, 1527 ई. को खानवा नामक स्थान पर बाबर से उसका घमासान युद्ध हुआ। यद्यपि इस युद्ध में राजपूतों ने अत्यधिक वीरता दिखाई, ्िफर भी वह बाबर द्वारा पराजित हुए। इस युद्ध में राणा सांगा जीवित तो बच गया, किन्तु पराजय के आघात से दो वर्ष के उपरान्त ही उसकी मृत्यु हो गई और भारत में हिन्दू राज्य स्थापित करने का उसका सपना भंग हो गया।