सामान्य ज्ञान

अशोक की पत्तियां कोलेस्ट्रॉल कम करती हैं
05-Apr-2021 12:41 PM
अशोक की पत्तियां कोलेस्ट्रॉल कम करती हैं

दिल के खतरों के लिए घंटी माना जाने वाला कोलेस्ट्रॉल आज एक गंभीर समस्या बना हुआ है। इसकी सीधा संबंध हृदय रोगों से है, भारत ही नहीं दुनिया के सभी देशों में लोग इसकी समस्या से जूझ रहे हैं। खास बात ये है कि कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली जो दवाएं हैं, उनके जबरदस्त कुप्रभाव हैं। 

केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान , लखनऊ के वैज्ञानिकों ने अशोक की पत्तियों में ऐसा कंपाउंड ढूंढा है , जिसमें लिपिड कम करने की जबरदस्त क्षमता है। दावा है कि बहुतायक में पाए जान वालेे अशोक के पेड़ की पत्तियों का प्रयोग लिपिड कम करने के लिए भी तक नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इस्तेमाल की जा रही दवाओं के मुकाबले यह हर्बल दवा  काफी लोकप्रिय होगी। इसका कारण यह है कि इसका कोई दुष्प्रभाव  शरीर पर नहीं पड़ता है।  संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुसार  केरल के लोग अशोक की पत्तियों का अर्क विभिन्न रोगों के उपचार के लिए प्रयुक्त करते हैं। इस अर्क में कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसरायड, एलडीएल कम करने की प्रभावी क्षमता है। खास बात यह है कि एचडीएल जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं, उसमें कोई कमी नहीं आई । 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news