सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 24 फरवरी
24-Feb-2021 1:06 PM
हर दिन हॉट सीट 24  फरवरी

1. डाउ जोन्स इनमें से स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स है?
(अ) फैं्रकफर्ट (ब) टोक्यो (स) हांगकांग (द) न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज
2. वर्ष 1932 में भारतीय सांख्यिकीय संस्थान की स्थापना किसने की थी? 
(अ) वी.के. आर. वी. राव (ब) पी.सी. महालानोबीस (स) डी.आर. गाडगिल (द) दादा भाई नौरोजी
3. किस देश में एडिलेड चिडिय़ाघर स्थित है?
(अ) भारत (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) पुर्तगाल (द) साइप्रस
4. ग्रहों के गति का नियम किसने प्रतिपादित किया?
(अ) न्यूटन (ब) केप्लर (स) गैलीलियो (द) कापरनिकस
5. कक्षा में उपग्रह का वेग निर्भर करता है?
(अ) कक्षा की त्रिज्या पर (ब) गुरुत्व के कारण त्वरण पर (स) त्रिज्या तथा गुरुत्व के कारण त्वरण की उत्पत्ति पर (द) त्रिज्या एवं गुरत्वीय नियतांक की उत्पत्ति पर
6. राज्यपाल का वेतन किस कोष से आता है?
(अ) भारत की संचित निधि से (ब) राज्य की संचित निधि से (स) राज्य की आकस्मिक निधि से (द) राज्य और केंद्र की संचित निधि से 50 : 50 के अनुपात में
7. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में सर्वप्रथम कौन सी बहुउद्देशीय परियोजना प्रारंभ की गई थी?
(अ) कोसी परियोजना (ब) भाखड़ा-नांगल परियोजना (स) दामोदर घाटी परियोजना (द) चंबल परियोजना
8. रावी नदी पर जो योजना क्रियान्वित की गई है, उसे क्या कहते हैं?
(अ) टिहरी बांध योजना (ब) थीन बांध योजना (स) पोंग बांध योजना (द) माही बांध योजना 
9. भारत में नमक की प्राप्ति का मुख्य रूप से किस स्रोत से होती है?
(अ) सागरीय जल (ब) झील एवं मृदा जल (स) चट्टानी नमक की परतें (द) उपरोक्त सभी
10. हड़प्पा सभ्यता के विलुप्त हो जाने का क्या कारण माना जा सकता है?
(अ) हड़प्पा सभ्यता के विस्तार के साथ भूमि की उर्वरता का निरंतर कम हेना (ब) बाढ़ों का आना (स) विजातियों का आक्रमण (द) उपर्युक्त सभी कारण
11. आखेट एवं पशुपालन का कार्य सर्वप्रथम किस काल में शुरू हुआ?
(अ) पाषाण काल (ब) मध्य पाषाण काल (स) नव पाषाण काल (द) पाषण काल और मध्य पाषाण काल
12. भूगर्भ में उत्पन्न होने वाली प्रक्रियाओं को निम्नलिखित में से क्या कहते हैं?
(अ) विवर्तनिक संरचरण (ब) पर्वत निर्माण प्रक्रिया (स) मंद संरचण (द) इनमें से कोई नहीं
13. किस देश में भूकंप से उत्पन्न विनाशकारी समुद्री तरंगों को सुनामी कहते हैं?
(अ) मेक्सिको (ब) जापान (स) ब्रिटेन (द) न्यूजीलैंड 
14. निम्नलिखित खनिजों में से किसके लिए राजस्थान को देश में एकाधिकार प्राप्त है?
(अ) सीसा-जस्ता (ब) अभ्रक (स) मैंगनीज (द) तांबा
15. राज्य विधान मंडल का ऊपरी सदन कौन सा कहलाता है?
(अ) विधान परिषद (ब) विधानसभा (स) राज्यसभा (द) लोकसभा 
16. भारत में राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाने में सबसे बड़ी कठिनाई क्या है?
(अ) बचतों की न्यूनता (ब) मुद्रा स्फीति (स) अल्प रोजगार (द) अमौद्रिक उपभोग
17. जवाहर रोजगार योजना का आरंभ कब हुआ?
(अ) छठी योजना में (ब) पांचवीं योजना में (स) सातवीं योजना में (द) आठवीं योजना में
18. स्थलमंडल के संदर्भ में एशिया का क्षेत्रफल कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
(अ) 20 प्रतिशत (ब) 30 प्रतिशत (स) 40 प्रतिशत (द) 60 प्रतिशत
19. निम्नांकित में से कौन दैनिक पवन तंत्र है?
(अ) मानसून पवन (ब) स्थल एवं सागर समीर (स) धु्रवीय पवन (द) चिनूक पवन
20. आईटीसी जेड की गतिविधि प्रमुखतया वर्षा की अवधि निर्धारित करती है?
(अ) भारत में (ब)चीन में (स) जापान में (द)इंडोनेशिया में
21. भारत में प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी और किस राज्य में चुनी गई?
(अ) वसुंधरा राजे, राजस्थान (ब) ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल (स) मायावती, उत्तरप्रदेश (द) सुचेता कृपलानी, उत्तरप्रदेश
22. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह सबसे कम समय में सूर्य का चक्कर लगता है?
(अ) प्लूटो (ब) बुध (स) पृथ्वी (द) शनि
23. विज्ञान के किस क्षेत्र में ह्वाइट ड्वार्फ के बारे में सीखेंगे?
(अ) खगोलशास्त्र (ब) कृषि (स) जेनेटिक्स (द) एंथ्रोपोलॉजी
24. चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगभग कितने दिनों में लगाता है?
(अ) लगभग 28.1 दिन (ब) लगभग 30.2 दिन (स) लगभग 27.3 दिन (द) लगभग 28.3 दिन
25. इजमिर की घाटी जो कि अफीम की कृषि के प्रसिद्ध है, किस देश में स्थित है?
(अ) अफगानिस्तान (ब) ईरान (स) तुर्की (द) इराक
26. कनाडियन नेशनल रेलमार्ग कहां से कहां तक जाता है?
(अ) मांट्रियल से टोरंटो (ब) हैलीफैक्स से ओटावा (स) हैलीफैक्स से बैंकूवर (द) चर्चिल से बैंकूवर
27. निम्नलिखित में सबसे हल्का कण कौन सा होता है?
(अ) इलेक्ट्रॉन (ब) प्रोटॉन (स) न्यूट्रॉन (द) हाइड्रोजन 
28. निम्नलिखित आलेखों में से कौन सा आलेख गलत नजरबंदी के मामले में जारी किया जाता है?
(अ)परमादेश(ब) निषेध (स) अधिकार पृच्छा (द) बंदी प्रत्यक्षीकरण
29. उदारवाद का प्रतिवाद क्या है?
(अ) नव उदारवाद (ब) गांधीवाद (स) समाजवाद (द) आदर्शवाद

सही जवाब- 1.(द) न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज, 2.(ब) पी.सी. महालानोबीस, 3.(ब) ऑस्ट्रेलिया, 4.(ब) केप्लर, 5.(स) त्रिज्या तथा गुरुत्व के कारण त्वरण की उत्पत्ति पर, 6.(ब) राज्य की संचित निधि से, 7.(ब) भाखड़ा-नांगल परियोजना, 8.(ब) थीन बांध योजना, 9.(द) उपरोक्त सभी, 10.(द) उपर्युक्त सभी कारण,11.(ब) मध्य पाषाण काल, 12.(अ) विवर्तनिक संरचरण, 13.(ब) जापान, 14.(अ) सीसा-जस्ता, 15.(अ) विधान परिषद, 16.(द) अमौद्रिक उपभोग, 17.(द) आठवीं योजना में, 18.(ब) 30 प्रतिशत, 19.(ब) स्थल एवं सागर समीर, 20.(अ) भारत में, 21.(द) सुचेता कृपलानी, उत्तरप्रदेश, 22.(ब) बुध, 23.(अ) खगोलशास्त्र, 24.(स) लगभग 27.3 दिन,  25.(स) तुर्की, 26.(स) हैलीफैक्स से बैंकूवर, 27.(अ) इलेक्ट्रॉन,28.(द) बंदी प्रत्यक्षीकरण, 29.(स) समाजवाद।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news