सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 20 फरवरी
20-Feb-2021 12:25 PM
हर दिन हॉट सीट 20 फरवरी

1. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण परिषद (सीसीपीसी) द्वारा गठित उप समिति का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(अ) उपभोक्ता की शिकायत सुनना (ब) झूठे विज्ञापनों को बढ़ावा देना (स) झूठे विज्ञापनों से निपटना (द) उपरोक्त सभी
2. एशिया का पहला शोर आधारित परीक्षण सुविधा (स्क्चञ्जस्न) कहा पर स्थापित किया गया है?
(अ) गोवा (ब) मुंबई (स) बेंगलुरु (द) चेन्नई
3. वर्तमान में दिल्ली के उपराज्यपाल कौन हैं?
(अ) कुंवर महमूद अली (ब) नजीब जंग (स) तेजेन्द्र खन्ना  (द) मार्गरेट अल्वा
4. लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए जिस राज्य में सर्वाधिक आरक्षित सीटें हैं, वह है?
(अ) बिहार (ब) गुजरात (स) उत्तरप्रदेश (द) मध्यप्रदेश
5. संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को निम्नलिखित में से कौन बुलाता है?
(अ)लोकसभा अध्यक्ष (ब)राष्टï्रपति (स) प्रधानमंत्री (द) राज्यसभा का सभापति
6. यदि सरकार राज्यसभा में पराजित हो जाए, तो क्या होता है?
(अ) प्रधानमंत्री अपना त्यागपत्र दे देता है (ब) संसद भंग हो जाती है (स) राष्टï्रपति शासन लागू हो जाता है (द) उपरोक्त में से कुछ नहीं होता है
7. ट्रांसफार्मर निम्र में से किस में  प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) केवल दिष्ट ïधारा के साथ (ब) केवल प्रत्यावर्ती धारा के साथ (स) दिष्टï एवं प्रत्यावर्ती धारा दोनों के साथ (द) इनमें से कोई नहीं
8. कहा जाता है कि जब तानसेन गाते थे, तो खिडक़ी के कांच या कांच के गिलास के टुकड़े-टुकड़े हो जाते थे। यदि ऐसा संभव भी हो तो वह ध्वनि के किस गुण के कारण होगा?
(अ) परावर्तन (ब) अपवर्तन (स) अनुनाद (द) व्यतिकरण
9. निम्नलिखित में से कौन सी युक्ति विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदलती है?
(अ) प्रेरक (ब) डायनेमो (स) ट्रांसफार्मर (द) मोटर 
10. एशियाई देशों खासकर चीन एवं थाइलैण्ड में जूट के विकल्प के रूप मे उपजाई जाने वाली फसल है?
(अ) फिनाका (ब) केनॉफ (स) फजेंडा (द) इनमें से कोई नहीं
11. कपास पैदा करने वाला विश्व का सबसे बड़ा क्षेत्र कौन सा है?
(अ) हवांगहो का मैदानी क्षेत्र (ब) टेक्सास का काली प्रेयरी क्षेत्र (स) भारत का दक्कन क्षेत्र (द) इनमें से कोई नहीं
12. किसी न्यायाधीश को एक उच्च न्यायालय से दूसरे में स्थानांतरित करने का अधिकार निम्नलिखित में से किसे है?
(अ) भारत के न्यायमूर्ति (ब) भारत के राष्टï्रपति (स) भारत के विधिमंत्री (द) केंद्रीय मंत्रिमंडल
13. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश किसके सम्मुख शपथ ग्रहण करता है?
(अ) भारत के मुख्य न्यायाधीश (ब) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (स) राज्यपाल (द) राष्टï्रपति
14. सबसे पहले किस सन् में सामुदायिक विकास कार्यक्रम प्रारंभ किया गया?
(अ) 1947 (ब) 1955 (स) 1952 (द) 1956
15. बलवंत राय मेहता समिति का गठन निम्नलिखित में से किस वर्ष  किया गया था?
(अ) सन् 1954 में (ब) सन् 1957 में (स) सन् 1956 में (द) सन् 1955
16. तिहतरवें संविधान संशोधन द्वारा 11 वीं अनुसूची में पंचायती राज संस्थाओं को कितने कार्य सौंपे गए हैं?
(अ) 97 (ब) 47 (स) 66 (द) 29
17. राज्य सरकार को कानूनी मामलों में सलाह देने के लिए अधिकृत है?
(अ) मुख्य न्यायाधीश (ब) महान्यायवादी (स) महाधिवक्ता (द) उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की खंडपीठ
18. राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेश का किसके द्वारा अनुमोदन होना चाहिए?
(अ) संसद (ब) राज्य विधानमंडल (स) राष्टï्रपति (द) किसी के द्वारा नहीं
19. राज्यों में मंत्रियों को निम्न में से किसके द्वारा निर्धारत वेतन प्राप्त होते हैं?
(अ)संविधान (ब) संसद (स) राज्य विधानमंडल (द) राज्यपाल
20. किस देश के राज्यों को अपना अलग से संविधान बनाने का अधिकार है?
(अ) अमेरिकी राज्यों को (ब) स्विस राज्यों को (स) उपरोक्त दोनों (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
21. भारतीय संघ में एकात्मकता के क्या लक्षण हैं?
(अ) इकहरी नागरिकता (ब) अखिल भारतीय  सेवाएं (स) निर्वाचन आयोग (द) उपरोक्त सभी
22. भारत में पशुधन बीमा स्कीम की शुरुआत किस वर्ष की गई?
(अ) जनवरी, 2004 (ब) फरवरी, 2005 (स) फरवरी, 2006 (द) फरवरी, 2007
23. भारत में पशुधन क्षेत्र में महिलाओं का कितने प्रतिशत का योगदान है?
(अ) 61 प्रतिशत (ब) 71 प्रतिशत (स) 81 प्रतिशत (द) 81 प्रतिशत
24. भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया किस राष्टï्र के संविधान पर आधारित है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) दक्षिण अफ्रीका (स) कनाडा (द) आयरलैण्ड
25. संविधान में संघ को क्या नाम दिया गया है?
(अ) हिंदुस्तान या भारतवर्ष (ब) इंडिया या हिंदुस्तान (स) इंडिया या भारत (द) भारत देश या इंडिया 
26. निम्नलिखित में से किस एक प्रकार में कार्बन प्रकृति में शुद्घतम रूप में पाई जाती है?
(अ) कार्बन कज्जल (ब) ग्रेफाइट (स) हीरक (द) कोयला
27. भारतीय खिलाड़ी अभिनव बिन्द्रा का संबंध निम्न में से किस खेल से है?
(अ) निशानेबाजी (ब) तिरंदाजी (स) क्रिकेट (द) हॉकी

सही जवाब- 1.(स) झूठे विज्ञापनों से निपटना, 2.(अ) गोवा, 3.(ब) नजीब जंग, 4.(द) मध्यप्रदेश, 5.(ब) राष्टï्रपति, 6.(द) उपरोक्त में से कुछ नहीं होता है, 7.(ब) केवल प्रत्यावर्ती धारा के साथ, 8.(स) अनुनाद, 9.(द) मोटर, 10.(ब)केनॉफ, 11.(ब) टेक्सास का काली प्रेयरी क्षेत्र, 12.(ब) भारत के राष्टï्रपति, 13.(स) राज्यपाल, 14.(स) 1952, 15.(ब) सन् 1957 में, 16.(द) 29, 17.(स) महाधिवक्ता, 18.(ब) राज्य विधानमंडल, 19.(स) राज्य विधानमंडल, 20.(अ) अमेरिकी राज्यों को, 21.(द) उपरोक्त सभी, 22.(स) फरवरी, 2006, 23.(ब) 71 प्रतिशत, 24.(ब) दक्षिण अफ्रीका, 25.(स) इंडिया या भारत, 26.(स) हीरक, 27. (अ) निशानेबाजी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news