सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 25 जनवरी
25-Jan-2021 12:35 PM
हर दिन हॉट सीट  25 जनवरी

1. मोलडोवा की संसद ने निम्नलिखित में से किसे प्रधानमंत्री नियुक्त किया?
(अ) राडू एल्बोट (ब) पावेल फिलिप (स) लेटन हेविट (द) इनमें से कोई नहीं
2. भारत में कौशल विकास हेतु एमएसडीई ने किस क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
(अ) कृषि विभाग (ब) विद्युत विभाग (स) जल संसाधन विभाग (द) दूरसंचार विभाग
3. वह देश जिस पर लगे प्रतिबंध समाप्त करने का जापान ने निर्णय लिया?
(अ) इराक (ब) ईरान (स) सऊदी अरब (द) पाकिस्तान
4. कैलोरीमीटर बनाया जाता है?
(अ) लोहा (ब) चांदी (स) तांबा (द) एल्युमीनियम
5. पॉवर एल्कोहल क्या है?
(अ) पीने योग्य इथाइल एल्कोहल (ब) परिशुद्ध इथाइल एल्कोहल (स) ईंधन के रूप में प्रयुक्त इथाइल एल्कोहल (द) परिशुद्ध मिथाइल एल्कोहल
6. टिंचर आयोडीन क्या है?
(अ) आयोडीन का जलीय विलयन (ब) आयोडीन का एसीटिलीन के साथ विलयन (स) आयोडीन का बेंजीन के साथ विलयन (द) आयोडीन का एल्कोहलिक विलयन
7. आधुनिक अर्थों में न्याय से अभिप्राय क्या है?
(अ) कानून का पालन (ब) स्वतंत्रता और समानता का सम्मान  (स) स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायपालिका द्वारा अधिकारों को लागू किया जाना (द) उपर्युक्त सभी
8. आनुपातिक समानता का सिद्घांत सर्वप्रथम किसने प्रतिपादित किया था?
(अ) अरस्तू (ब) लॉक (स) ग्रीन (द) लास्की
9. राजनीतिक दलों को सिंहासन के पीछे की शक्ति किसने कहा?
(अ) लॉर्ड ब्राइस (ब)ब्लंश्ली (स) हरमन फाइनर (द)लास्की
10. कांग्रेस सिस्टम पद का सृजन किसने किया?
(अ) केवी राव (ब) रजनी कोठारी (स) डीडी बसु (द) अतुल कोहली 
11. अपनी मृत्यु शैय्या पर पड़े हुए किसने कहा था- मैं शीघ्र ही मरने वाला हूं महात्मा जी, मैं स्वराज देखने के लिए जिंदा नहीं रह पाऊंगा?
(अ) गोपालकृष्ण गोखले (ब) बाल गंगाधर तिलक (स) मोतीलाल नेहरू (द) चित्तरंजन दास 
12. रूसो के सामान्य संकल्प तथा ऑस्टिन के निश्चित सर्वोच्च शक्ति के विचारों में सामंजस्य किसने स्थापित किया है?
(अ) बेंथम (ब) ग्रीन (स) लास्की (द) हेयक
13. निम्नलिखित में से कौन सा देश गेहूं और चावल दोनों का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक देस बना हुआ है?
(अ) यूएसए (ब) चीन (स) भारत (द) रूस
14. महानगरों के बाहरी भाग में की जाने वाली फलों, सब्जियों और फूलों की गहन खेती को कहा जाता है?
(अ) उद्यान खेती (ब) बाजार कृषि (स) ट्रक फार्मिंग (द) इनमें से कोई नहीं
15. प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में परिवर्तित करने वाली युक्ति को क्या कहते हैं?
(अ) इनवर्टर (ब)रेक्टीफायर (स)ट्रांसफार्मर (द) ट्रांसमीटर
16. ट्रांसफार्मर के क्रोड बनाने के लिए निम्नलिखित पदार्थों में से कौन सा उपयुक्त होता है?
(अ) नर्म लोहा (ब) निकिल (स) तांबा (द) स्टेनलेस स्टील
17. राजस्थान स्थित डेगाना किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) चूना पत्थर (ब) संगमरमर (स) प्लेटिनम (द) टंगस्टन
18. निम्नलिखित में से किस धातु का गलनांक इतना कम है कि वह हाथ में ही पिघल जाती है?
(अ) सोडियम (ब) गैलियम (स) पोटैशियम (द) मैग्नीशियम
19. गुप्त स्थापत्य कला का सर्वोत्कृष्ठ मंदिर निम्न में से कौन है?
(अ) भीतरगांव का मंदिर (ब) देवगढ़ का दशावतार मंदिर (स) भूमरा का शिव मंदिर (द) तिगवा का विष्णु मंदिर
20. उपराष्टï्रपति को पदच्युत करने संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सकता है?
(अ) संसद के किसी भी सदन में (ब) राज्यसभा में (स) लोकसभा में (द) उपर्युक्त में से किसी में नहीं
21. जब सर्वोच्च न्यायालय किसी व्यक्ति अथवा संस्था को उसके दायित्व के निर्वहन हेतु लेख जारी करता है तो उसे कहते हैं?
(अ) उत्प्रेषण लेख (ब) परमादेश (स) अधिकार पृच्छा (द) बंदी प्रत्यक्षीकरण
22. भारत में उद्यमों हेतु लाइसेन्सिंग प्रणाली का आधार  क्या था?
(अ) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1948 (ब) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1956  (स) समाजवादी नमूने के समाज की स्थापना का कांग्रेस पार्टी का प्रस्ताव (द) उद्योग अधिनियम 1951
23. संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे बड़ी स्वर्ण उत्खनन खान होम स्टेक निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(अ) नेवादा (ब) अलास्का (स) दक्षिण डकोटा (द) टेनेसी
24. कनाडा की सडबरी खान से निकाला जाता है?
(अ) निकेल (ब) चांदी (स) प्लेटिनम (द) इनमें से सभी
25. निम्नलिखित में से कौन सी गर्म स्थानीय पवन कैलिफोर्निया में फल के बागीचों को काफी नुकसान पहुंचाती है?
(अ) जोण्डा (ब) सांताअना (स) नार्दर (द) चिनूक
26. सौर ऊर्जा का निर्माण किससे होता है?
(अ) हाइड्रोजन अणु के विखंडन से (ब) यूरेनियम अणु के विखंडन से (स)हाइड्रोजन अणु के संगलन से (द)हीलियम अणु के संगलन से 
27. निम्नलिखित में से कौन सी स्थानीय पवन को डॉक्टर वायु भी कहा जाता है?
(अ) फॉन (ब) चिनूक (स) हरमट्टन (द) सिरॉकी

सही जवाब- 1.(ब) पावेल फिलिप, 2.(द) दूरसंचार विभाग, 3.(ब) ईरान, 4.(स) तांबा, 5.(स)ईंधन के रूप में प्रयुक्त इथाइल एल्कोहल, 6.(द)आयोडीन का एल्कोहलिक विलयन, 7.(द) उपर्युक्त सभी, 8.(अ) अरस्तू, 9.(स) हरमन फाइनर, 10.(ब)रजनी कोठारी द्वारा, 11.(स) मोतीलाल नेहरू, 12.(ब)ग्रीन,13.(ब)चीन, 14.(ब)बाजार कृषि,15.(ब) रेक्टीफायर, 16.(अ)नर्म लोहा,17.(अ) चूना पत्थर, 18.(द) मैग्नीशियम, 19.(ब) देवगढ़ का दशावतार मंदिर, 20.(ब)राज्यसभा में, 21.(ब) परमादेश, 22.(द)उद्योग अधिनियम 1951, 23.(स)दक्षिण डकोटा, 24.(द) इनमें से सभी, 25.(ब) सांताअना, 26.(स) हाइड्रोजन अणु के संगलन से, 27.(स)हरमट्टन।
   
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news