सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 16 जनवरी
16-Jan-2021 8:02 AM
हर दिन हॉट सीट                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                        16 जनवरी

1.  अरावली पर्वत श्रेणियों की अनुमानित आयु क्या है?
(अ) 370 मिलियन वर्ष (ब) 470 मिलियन वर्ष (स) 570 मिलियन वर्ष (द) 670 मिलियन वर्ष
2. तेल की अत्यधिक संभावनायुक्त रावा अपघट खंड कहां अवस्थित है?
(अ) कृष्णा-गोदावरी द्रोणी में (ब) कावेरी द्रोणी में (स) महानदी द्रोणी में (द) पालार-पेन्नार द्रोणी में
3. पृथ्वी की आयु का मापन किस विधि द्वारा किया किया जाता है?
(अ) कार्बन काल निर्धारण विधि (ब) जैव तकनीक विधि (स) जैव घड़ी विधि (द) यूरेनियम विधि 
4. उच्च दाब क्षेत्र से भूमध्य सागर की ओर चलने वाली हवाएं होती हैं?
(अ) पछुआ हवाएं (ब) व्यापारिक हवाएं (स) मानसून हवाएं (द) समुद्री हवाएं 
5. आठवीं पंचवर्षीय योजना में सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण पर कितने परिव्यय का प्रावधान किया गया है?
(अ) 37 हजार 890 करोड़ रु. (ब) 32 हजार 20 करोड़ रु. (स) 23 हजार 770 करोड़ रु. (द) 12 हजार 892 करोड़ रु.
6. नौवें दशक में औद्योगिक क्षेत्र का सबसे तेज़ी से विकसित होने वाला भाग निम्न में से कौन था?
(अ) उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (ब) अन्य उपभोक्ता वस्तुएं (स) पूंजी वस्तुएं (द) खनन संबंधी उद्योग
7. निम्नलिखित में से कृषि साख के क्षेत्र में शीर्षस्थ संस्था कौन सी  है?
(अ) भारतीय स्टेट बैंक (ब) भारतीय रिजर्व बैंक (स) नाबार्ड (द) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक  
8. भारत में वास्तविक सकल राष्टï्रीय उत्पाद की संचयी वार्षिक वृद्घि दर अधिकतम थी?
(अ) आठवीं पंचवर्षीय योजना काल में (ब) सातवीं पंचवर्षीय योजना काल में (स) छठवीं पंचवर्षीय योजना काल में (द) पांचवीं पंचवर्षीय योजना काल में
9. 13 वां वित्त आयोग निम्र में से किसकी अध्यक्षता में गठित किया गया है?
(अ) वाईएसपी थोरट की अध्यक्षता में (ब) मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में (स) सी. रंगराजन की अध्यक्षता में (द) विजय एल. केलकर की अध्यक्षता में
10. कोपेन के वैश्विक जलवायु वर्गीकरण का आधार निम्न में से कौन सा है?
(अ) तापमान (ब) मौसम (स) वर्षा (द) इनमें से सभी
11. सैन फ्रांसिस्को, सेण्टियागो, केपटाउन तथा पर्थ में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में समानता पाई जाती है?
(अ) जनसंख्या घनत्व (ब) औद्योगीकरण (स) जलवायु (द) कृषि उत्पादन
12. द्विफसली विधि तथा अंतर फसली विधि का प्रयोग किस कृषि पद्घति में किया जाता है?
(अ) गहन कृषि (ब) विस्तृत कृषि (स) शुष्क कृषि (द) बागानी कृषि
13. संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय देश एवं रूस में किस प्रकार की कृषि अधिक होती है?
(अ) डेयरी फार्मिंग (ब) व्यापारिक मिश्रित कृषि (स) शुष्क कृषि (द) गहन कृषि
14. विश्व में सर्वाधिक अंतरराष्टï्रीय व्यापार किस खाद्यान्न का होता है?
(अ) मक्का (ब) गेहूं (स) बाजरा (द) चावल
15. जौ का अधिकतम उत्पादन किस देश में होता है?
(अ) चीन (ब) भारत (स) यूएसए (द) कनाडा
16. अफ्रीका के भूमध्यसागरीय तट पर निम्र में से कौन सा बंदरगाह स्थित  है?
(अ) मुम्बासा (ब) सिकंदरिया (स) डरबन (द) केपटाउन 
17. निम्नलिखित में से क्या जल से हल्का होता है?
(अ) एल्युमिनियम (ब) सोडियम (स) मैग्नीशियम (द) मैंगनीज
18. सामान्य ट्यूबलाइट में कौन सी गैस होती है?
(अ) आर्गन के साथ सोडियम वेपर (ब) नियोन के साथ सोडियम वेपर (स) आर्गन के साथ मरकरी वेपर (द) नियोन के साथ मरकरी वेपर
19. अरस्तु के अनुसार राज्य पर शासन करने वाले राजमर्मज्ञ में निम्नलिखित गुणों में से कौन सा एक गुण अपेक्षित है?
(अ) तर्कबुद्घि (ब) ज्ञान (स) दूरदर्शिता (द) सम्पत्ति
20. भारत के निम्नलिखित राष्टï्रपतियों में से कौन भारत में ट्रेड यूनियन आंदोलन से सम्बद्घ रहा है?
(अ) वी.वी. गिरि (ब) एन. संजीव रेड्डïी (स) के. आर. नारायणन (द) जाकिर हुसैन
21. ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के संदर्भ में एक व्यवहार्य जैव ईधन एथेनॉल, इनमें से किससे प्राप्त किया जा सकता है?
(अ) आलू (ब) चावल (स) गन्ना (द) गेहूं
22.अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला कौन थीं?
(अ) वेलेन्टीना टेरेस्कोवा (ब) कल्पना चावला (स) जुनोको टाबी (द) बछेन्द्री पाल
23. आइनू निम्नलिखित में से किस देश के मूल निवासी हैं?
(अ) न्यूजीलैण्ड (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) जापान (द) श्रीलंका 
24. निम्नलिखित में से कौन सा तलछटीय चट्टïान का उदाहरण है?
(अ) चूने का पत्थर (ब) संगमरमर (स) ग्रेफाइट (द) स्लेट
25. घातक या विनाशकारी भूकंप को रिएक्टर मापनी पर मापा जाता है?
(अ) 4 से 5 (ब) 2 से 4  (स) 6 से 8 (द) 9 से 12
26. चीन का निम्नलिखित में से किस वस्त्र उद्योग में विश्व में प्रथम स्थान है?
(अ) ऊनी (ब) रेयान (स) रेशम (द) कृत्रिम रेशा
27. टूण्ड्रा प्रदेश में मिलने वाला सामान्य जानवर निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) याक (ब) लामा (स) रेण्डियर (द) भालू

सही जवाब- 1.(अ) 370 मिलियन वर्ष, 2.(अ) कृष्णा-गोदावरी द्रोणी में, 3.(द) यूरेनियम विधि, 4.(ब) व्यापारिक हवाएं, 5.(स) 23 हजार 770 करोड़ रु., 6.(अ)उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, 7.(स)नाबार्ड, 8.(अ)आठवीं पंचवर्षीय योजना काल में, 9.(द) विजय एल. केलकर की अध्यक्षता में, 10.(द) उपरोक्त सभी, 11.(स) जलवायु, 12.(अ) गहन कृषि, 13.(ब) व्यापारिक मिश्रित कृषि, 14.(द)चावल, 15.(द) कनाडा, 16.(ब)सिकंदरिया, 17.(ब) सोडियम, 18.(स) आर्गन के साथ मरकरी वेपर, 19.(स) दूरदर्शिता, 20.(अ) वी.वी. गिरि, 21.(स) गन्ना, 22.(अ)वेलेन्टीना टेरेस्कोवा, 23.(स) जापान, 24.(अ) चूने का पत्थर, 25.(स) 6 से 8, 26.(स) रेशम, 27.(स) रेण्डियर।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news