सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 3 दिसंबर
03-Dec-2020 12:47 PM
हर दिन हॉट सीट 3 दिसंबर

1. जंक ई-मेल का अन्य नाम है?
(अ) क्रैप (ब) स्पूफ (स) स्निफर स्क्रिप्ट (द) स्पैम  
2. आपके कंप्यूटर का डाटा नष्ट करने के लिए डिजाइन किए गए प्रोग्राम को क्या कहते हैं?
(अ) डिसीज (ब) टोरपिडो (स) हरिकेन (द) वायरस 
3. इनमें से कौन कंप्यूटर के प्रक्रिया चक्र का हिस्सा है? 
(अ) इनपुट, प्रोसेसिंग, आउटपुट (ब) सिस्टम और एप्लीकेशन (स) डाटा, इंफर्मेशन व एप्लीकेशन (द) हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर व स्टोरेज
4. निक्स ओलंपिया कोलम्पस पर्वत किस ग्रह पर स्थित है?
(अ) बुध (ब) शुक्र (स) पृथ्वी (द) मंगल 
5. व्यक्ति की स्वतंत्रता से संबंधित रिट है?
(अ)मैण्डेमस (ब)कोवारण्टो (स)हैबियस कार्पस (द) सरटियोरारी
6. निम्नलिखित में से कौन सा देश एक वर्ष में सर्वाधिक मात्रा में कच्चे तेल का उत्पादन करता है?      
(अ) इराक (ब) ईरान (स) सऊदी अरब (द) रूस 
7. अंत्योदय कार्यक्रम का उद्देश्य था?
(अ) शहरी गरीबी दूर करना (ब) अनुसूचित जातियों के जीवन स्तर में सुधार करना (स) अल्पसंख्यक को उन्नत करना (द) गरीबों को सबसे अधिक गरीब की मदद करना  
8. वृंदावन किस देवता से संबंधित है?
(अ) कृष्ण (ब) विष्णु (स) शिव (द) इनमें से कोई नहीं 
9. ग्रीन चैनल है एक?
(अ) दूरदर्शन चैनल (ब) आकाशवाणी चैनल (स) डाक सेवा (द) टेलिफोन सेवा 
10. खाद्यान्न श्रृंखला क्रांति का संबंध किससे है?
(अ) खाद्यान्न उत्पादन से (ब) कृषि निर्यात से (स) खाद्यान्न, सब्जी एवं फलों को सडऩे से बचाने से (द) इनमें से कोई नहीं
11. भारत का सबसे गहरा तथा स्थलबद्ध सुरक्षित बंदरगाह किस स्थान पर स्थित है?
(अ) कांडला (ब) विशाखापतनम (स) मुंबई (द) पारादीप
12. कर्नाटक राज्य में स्थित बाबा बूदन की पहाडिय़ां निम्नलिखित में से किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) यूरेनियम (ब) लौह अयस्क (स) बॉक्साइट (द)मैंगनीज 
13. स्पीकर और डिप्टी स्पीकर की अनुपस्थिति में लोकसभा की अध्यक्षता कौन करता है?
(अ) लोकसभा का सर्वाधिक वरिष्ठ सदस्य (ब) राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त लोकसभा सदस्य (स) मंत्रिपरिषद द्वारा चयनित लोकसभा सदस्य (द) राज्यसभा का सर्वाधिक वरिष्ठ सदस्य  
14. उत्तर अमेरिका की सर्वोच्च पर्वत चोटी है?
(अ) माउंट एवरेस्ट (ब) माउंट एकांकागुआ (स) माउंट एल्बु्रस (द) माउंट मैकिन्ले
15. विश्व के कुल व्यापारिक ऊर्जा उत्पादन का सर्वाधिक भाग किस स्रोत से प्राप्त होता है?
(अ) कोयला (ब) प्राकृतिक (स) पेट्रोलियम (द) परमाणु ऊर्जा
16. पेट्रोलियम पदार्थ निम्नलिखित में से कहां से प्राप्त होते हैं?
(अ) ज्वालामुखी चट्टानों से (ब) तलछठीय चट्टानों से (स) कायांतरित चट्टानों से (द) आग्नेय चट्टानों से 
17. शिवाजी का अंतिम सैन्य अभियान था?
(अ) कर्नाटक अभियान (ब) सलेहर का अभियान (स) जंजीरा के सिद्दियों के विरूद्ध अभियान (द) कोंडाणा का अभियान 
18. मुंबई से 6 मील दूर धारापुरी/धारानगरी में स्थित गुफाएं हैं?
(अ)एलोरा (ब)एलीफैण्टा (स)कन्हेरी (द)इनमें से कोई नहीं 
19. वर्ष 1944 में कुछ अर्थशास्त्रियों एवं उद्योगपतियों ने एक योजना का प्रारूप प्रस्तुत किया था। उस योजना को क्या नाम दिया गया था?
(अ) बम्बई प्लान (ब) जन योजना (स) गांधीवादी योजना (द) सर्वोदय योजना 
20. सर ए नौबत का अर्थ क्या था?
(अ) सेनापति (ब) धर्म मंत्री (स) विदेश मंत्री (द) गृह मंत्री
21. निम्नलिखित में से किस देवता की उपासना तमिलों ने सबसे पहले शुरू की थी, तमिलों के सबसे प्राचीन देवता कौन था?
(अ) कृष्ण  (ब)शिव  (स)मुरूगन  (द) मरियम्मा देवी 
22. भारतीयों के लिए महान सिल्क मार्ग निम्न में से किसने आरम्भ कराया था?
(अ) कनिष्क  (ब)अशोक  (स)हर्ष   (द) फाहा्रान
23. जवाहर रोजगार योजना का आरंभ कब हुआ?
(अ) छठी योजना में (ब) पांचवीं योजना में (स) सातवीं योजना में (द) आठवीं योजना में 
24. संघ शासित प्रदेश लक्षद्वीप की भाषा है?
(अ) नागा (ब) मणिपुरी (स) मलयालम (द) बांग्ला
25. भारत के पूर्वी तट पर सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक बंदरगाह है?
(अ) कोलकाता में (ब) चेन्नई में (स) तूतीकोरिन में (द) विशाखापतनम में
26. भारत में भूतापीय ऊर्जा का संयंत्र कहां स्थापित किया गया है?
(अ)अंडमान-निकोबार के मूस प्वाइंट में (ब) राजस्थान के धौल में (स)  हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में (द)हरियाणा के सोनीपत में
27. भारत से सर्वाधिक मूल्य के रत्न एवं आभूषणों का निर्यात किस देश को होता है?
(अ) जापान (ब) जर्मनी (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द)रूस
28. भारत में नमक की प्राप्ति का मुख्य रूप से निम्नलिखित किस स्रोत से होती है?
(अ) सागरीय जल (ब) झील एवं मृदा जल (स) चट्टानी नमक की परतें (द) इनमें से सभी
29. भारतीय संविधान में कुल कितने भाग हैं?
(अ) 18 (ब) 20 (स) 22 (द) 24

सही जवाब- 1.(द)स्पैम, 2.(द)वायरस, 3.(अ) इनपुट, प्रोसेसिंग, आउटपुट, 4.(द) मंगल, 5.(ब) कोवारण्टो, 6.(स) सऊदी अरब, 7.(द)गरीबों को सबसे अधिक गरीब की मदद करना, 8.(अ)कृष्ण, 9.(स) डाक सेवा, 10.(स) खाद्यान्न, सब्जी एवं फलों को सडऩे से बचाने से, 11.(ब)विशाखापतनम, 12.(ब)लौह अयस्क, 13.(अ) लोकसभा का सर्वाधिक वरिष्ठ सदस्य, 14.(द)माउंट मैकिन्ले, 15.(स) पेट्रोलियम, 16.(ब) तलछठीय चट्टानों से,17.(अ) कर्नाटक अभियान, 18.(ब) एलीफैण्टा,19.(अ)बम्बई प्लान, 20.(अ)सेनापति,  21.(स) मुरूगन, 22.(अ) कनिष्क, 23.(द) आठवीं योजना में, 24.(स) मलयालम, 25.(ब) चेन्नई में, 26.(स) हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में, 27.(स) संयुक्त राज्य अमेरिका, 28.(द) उपरोक्त सभी  , 29.(स) 22।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news