सामान्य ज्ञान
चम्पा दक्षिण पूर्व एशिया (पूर्वी हिन्दचीन (192-1832) में) स्थित एक प्राचीन हिन्दू राज्य था। यहां भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार था और इसके राजाओं के संस्कृत नाम थे। चम्पा के लोग और राजा शैव थे। अन्नम प्रांत के मध्य और दक्षिणी भाग में प्राचीन काल में जिस भारतीय राज्य की स्थापना हुई उसका नाम चंपा था।
नृजातीय तथा भाषायी दृष्टि से चम्पा के लोग चाम (मलय पॉलीनेशियन) थे। वर्तमान समय में चाम लोग वियतनाम और कम्बोडिया के सबसे बडे अल्पसंख्यक हैं।
इसके 5 प्रमुख विभाग थे- इन्द्रपुर, अमरावती (चम्पा), विजय (चम्पा), कौठर, पान्डुरंग (चम्पा)।
आरम्भ में चम्पा के लोग और राजा शैव थे लेकिन कुछ सौ साल पहले इस्लाम यहां फैलना शुरु हुआ। अब अधिक चाम लोग मुसलमान हैं पर हिन्दू और बौद्ध चाम भी हैं। जावा के अभिलेख बताते हैं कि मजापहित साम्राज्य के सम्राट कीर्तिविजय को चम्पा की राजकुमारी द्वारवती ने इसलाम की ओर धर्म-परिवर्तित किया। इसी काल में अन्य बौद्ध जातियां यहां आ बसी। चम्पा संस्कृति के अवशेष वियतनाम में अभी भी मिलते हैं। इनमें से कई शैव मन्दिर हैं।