सामान्य ज्ञान

सुरक्षा परिषद के 5 नए अस्थायी सदस्य
22-Oct-2020 8:51 AM
 सुरक्षा परिषद के 5 नए अस्थायी सदस्य
अंगोला, मलेशिया, न्यूजीलैंड स्पेन वेनेजुएला को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य 16 अक्टूबर 2014 को निर्वाचित किया गया है। 
इन सदस्यों के चुनाव के लिए तीन दौर का मतदान हुआ और जिसमें सदस्य देशों ने वोट डाले।  इन सभी पांच नए सदस्यों को एक गुप्त मतदान में डाले गए वोटों में से दो-तिहाई से अधिक मत प्राप्त हुए। सुरक्षा परिषद के नए सदस्य अपने दो वर्षों के कार्यकाल की शुरूआत 1 जनवरी 2015 को करेंगे। उनका कार्यकाल  31 दिसंबर 2016 तक रहेगा।  अंगोला मलेशिया, वेनेजुएला और न्यूजीलैंड को मतदान के पहले दौर में चुना गया जबकि स्पेन को सीमित मतदान के दो दौर के बाद चुना गया। स्पेन और न्यूजीलैंड पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्य समूह से चुने गए। वेनेजुएला को लैटिन अमेरिका और कैरेबियन सीट से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जबकि मलेशिया और अंगोला भी एशियाई और अफ्रीकी सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुए।
दरअसल  वर्तमान में सुरक्षा परिषद के पांच सदस्य देशों अर्जेंटीना, लक्जमबर्ग, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और रवांडा का कार्यकाल 31 दिसंबर 2014 को समाप्त हो रहा है। उनके स्थान पर ही नए सदस्यों का चुनाव किया गया है।   ये नए सदस्य राष्ट्र पांच अन्य अस्थायी सदस्यों -चाड, चिली, जॉर्डन, लिथुआनिया और नाइजीरिया के साथ कार्य करेंगें। 
सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य जो वीटो की शक्ति रखते हैं, उनमें चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। 
 
भारत के प्रमुख राष्टï्रीय उद्यान एवं अभयारण्य
उद्यान -अभयारण्य स्थान
बांदीपुर सैंक्चुअरी मैसूर (कर्नाटक)
रंगाथिटटू बर्ड सैंक्चुअरी मैसूर (कर्नाटक)
चंद्रप्रभा सैंक्चुअरी वाराणसी (उत्तरप्रदेश)
जिम कार्बेट नेशनल पार्क नैनीताल (उत्तराखंड)
घाना पक्षी विहार भरतपुर (राजस्थान)
गिरि फारेस्ट जूनागढ़ (गुजरात)
जलदापाड़ा सैंक्चुअरी जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)
मदुमलाई सैंक्चुअरी नीलगिरी (तमिलनाडु)
पेरियार सैंक्चुअरी इडुक्की (केरल)
हजारीबाग नेशनल पार्क हजारीबाग (झारखंड)
कान्हा नेशनल पार्क मंडला (मध्यप्रदेश)
काजीरंगा नेशनल सैंक्चुअरी जोरहाट (असम)
मानस सैंक्चुअरी बारपेटा (असम)
दुधवा नेशनल पार्क खीरी (उत्तरप्रदेश)
सुंदरवन टाईगर सैंक्चुअरी पं.बंगाल
रणथम्भौर टाईगर सैंक्चुअरी रणथम्भौर (राजस्थान)
सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य अलवर (राजस्थान)
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news