सामान्य ज्ञान

सउदी अरब की आज ही स्थापना हुई
23-Sep-2020 2:25 PM
सउदी अरब की आज ही स्थापना हुई

23 सितम्बर सन 1932 ईसवी को सउदी अरब देश की स्थापना हुई तथा अब्दुल अज़ीज़ बिन सउद इस देश के नरेश बने। यह देश तीसरी हिजरी शताब्दी अर्थात नवीं ईसवी शताब्दी में अब्बासी शासकों के नियंत्रण से निकल गया और कई शताब्दियों तक वहां अशांति रही।
6वीं शताब्दी में उसमानी शासन ने सउदी अरब पर अधिकार कर लिया 18वीं ईसवी शताब्दी के मध्य से सउद वंश ने सउदी अरब पर शासन स्थापित करने का प्रयास आरंभ किया बीसवीं ईसवी शताब्दी के आरंभ तक यह प्रयास बहुत तेज़ हो गया । प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सउद वंश के लोगों के ब्रिटेन से संबंध अच्छे थे । विश्व युद्ध की समाप्त होने तथा उस्मानी साम्राज्य के टूट जाने के बाद सउदी अरब भी एक स्वाधीन देश हो गया। तथा सउद परिवार के लोगों ने इस देश पर अपना शासन स्थापित किया।
इस देश की आबादी लगभग 21 लाख है तथा क्षेत्रफल 2 लाख 40 हज़ार वर्ग किलोमीटर है। यह देश दक्षिण पश्चिम एशिया में फ़ार्स खड़ी और लाल सागर के बीच स्थित है। इसी देश के पवित्र नगर मक्का में पैग़म्बरे इस्लाम का जन्म हुआ था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news