सामान्य ज्ञान

माल्टा
21-Sep-2020 1:57 PM
माल्टा

21 सितम्बर सन 1964 ईसवी को माल्टा को स्वतंत्रता मिली। यह देश 1798 ईसवी में फ्रांसीसी साम्राज्य के नियंत्रण में चला गया था और कुछ समय बाद ब्रिटेन ने इस द्वीप पर अधिकार कर लिया। 1921 में ब्रिटेन ने इस देश को स्वायत्तता दी किंतु इस देश की जनता पूर्ण स्वतंत्रता चाहती थी। 1958 में इस देश में स्वतंत्रता संग्राम में तीव्रता आ गयी और 1964 में आज ही के दिन यह देश स्वतंत्र हो गया।
माल्टा यूरोपीय महाद्वीप में स्थित एक विकसित द्वीप देश है। इसकी राजधानी वलेत्ता है। इसकी मुख्य- और राजभाषाएं माल्टाई भाषा और अंग्रेज़ी भाषा हैं।
आजादी से पहले तक माल्टा ब्रिटिश कॉलोनी के रूप में जाना जाता था।  आजादी के  दस वर्षो पश्चात 1974 में यह देश कामनवेल्थ का सदस्य बनकर पूर्ण गणराज्य के रूप में प्रतिष्ठित हुआ, जिसकी अपनी शासन व्यवस्था के लिए संसद है। प्रधानमन्त्री और राष्ट्रपति इसके प्रमुख हैं। माल्टा द्वीप भूमध्य सागर के हृदय स्थल में होने के कारण इसका सामरिक महत्व यूरोप और अफ्रीका के लिए अधिक है। माल्टा में विश्व के अत्यन्त प्राचीनतम और ऐताहासिक मन्दिरों और स्मारकों को देखा जो पाषाण काल या नव पाषाण काल अर्थात 4 हजार  वर्ष ईसा पूर्व की थीं। सम्भवत: मिस्र के पिरामिडों और इंग्लैंड में सेल्सबरी के स्टोनहेन्सों से भी पहले की है। माल्टा में प्रागैतिहासिक काल के ध्वंसावशेष इस बात के द्योतक हैं कि इसकी संस्कृति और इतिहास अविस्मरणीय एवं अद्वितीय है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news