सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-1 अगस्त जुलाई
01-Aug-2020 12:28 PM
हर दिन हॉट सीट-1 अगस्त  जुलाई

1. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 29 जुलाई 2016 को कृष्णा जिले के नुजिवीडू मंडल के अंतर्गत सुनकोल्लु गांव में पौधे लगाकर मिशन की शुरुआत की। इस मिशन का क्या नाम है?

(अ) मिशन पर्यावरण (ब)मिशन हरित आंध्र प्रदेश (स) मिशन हरीतिमा (द) मिशन स्वच्छता

2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 25 गैर विशिष्ट फाइलों की छठी खेप जुलाई 2016 में किस स्थान पर सार्वजनिक कर दी गई?

(अ)संसद (ब)लोकसभा (स) वेब पोर्टल नेताजी पेपर्स डॉट जीओवी डॉट आई इन (द) राष्ट्रपति भवन

3. अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन परिसंघ ने रूस के कितने खिलाडिय़ों की टीम को डोपिंग के कारण निलंबित कर दिया? इसके बाद ये भारोत्तोलक रियो ओलम्पिक में नहीं खेल सकेंगे।

(अ)बारह (ब)नौ (स)आठ (द) सात 

4. रेलवे बोर्ड ने वर्तमान अध्यक्ष एके मित्तल को 2 वर्ष के लिए रेलवे बोर्ड का पुन: अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी पहली नियुक्ति कब की गई थी?

(अ)31 दिसंबर 2015 (ब)31 दिसंबर 2014 (स)31 दिसंबर 2012 (द)11 दिसंबर 2011

5. नशे में वाहन चलाने से बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को क्या निर्देश जारी किए हैं?

(अ) शराब की दुकानों को लाइसेंस राष्ट्रीय राजमार्गों पर जारी न करें (ब) शराब की बिक्री बंद करें (स)शराब की दुकानों के लाइसेंस कम करें (द) इनमें से कोई नहीं

6. केंद्र सरकार की किस संस्था ने किसानों के पंजीकरण और अनाज की खरीदारी करने हेतु ऑन लाइन खरीद प्रणाली विकसित करने का फैसला किया है?

(अ)इफ्को (ब)भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई)(स)कृषि मंत्रालय (द) वाणिज्य मंत्रालय

7. दिल्ली एनसीआर का क्षेत्र गुरुग्राम जुलाई 2016 के अंतिम सप्ताह में किस कारण चर्चाओं में रहा, जिससे प्रशासन को धारा 144 लगानी पड़ी।

(अ)बारिश में जाम के कारण (ब)दंगा के कारण (स)इमारत गिर जाने के कारण (द) सडक़ धंस जाने के कारण

8. टैकियॉन से तात्पर्य है?

(अ) प्रकाश गति से तीव्र गति वाले कण (ब) भारी नाभिक वाले अणु का भाग (स) वायु में ध्वनि की गति से तीव्र गति वाले कण (द) जालक कंपन की मात्रा

9. भौतिकी में चतुर्थ आयाम का परिचय दिया?

(अ) न्यूटन (ब) आइंस्टीन (स) गैलीलियो (द) नील्स बोर

10. डॉक्टरों के थर्मामीटर का आविष्कार किसने किया?

(अ)फारेनहाइट (ब)एडीसन (स)गैलीलियो(द)इनमें से कोई नहीं

11. वह महिला खिलाड़ी जिसने वर्ष 2015 का बैडमिंटन वल्र्ड फेडरेशन प्लेयर ऑफ द इयर अवार्ड जीता?

(अ) साइना नेहवाल (ब) सायना मिर्जा (स) कैरोलिना मरीन (द) बायो याशिन

12. 10 दिसंबर 2015 को विश्वभर में मनाए गए मानवाधिकार दिवस का विषय था?

(अ) हमारे अधिकार हमारी स्वतंत्रता (ब) देश की स्वतंत्रता (स)देश में रहने का अधिकार (द) इनमें से कोई नहीं

13. आसमान नीला क्यों दिखाई देता है?

(अ) प्रकाश के प्रकीर्णन (ब) प्रकाश के परावर्तन (स) प्रकाश संश्लेषण (द) प्रकाश के अपवर्तन 

14. भारत में सबसे पहली बार परिणाम बजट (आउटकम बजट) कब पेश किया गया?

(अ) 25 अगस्त, 2000 (ब) 25 अगस्त, 2002 (स) 25 अगस्त, 2005 (द) 25 अगस्त, 2007

15. भारत के केंद्रीय बैंक के सभी कार्यों को संपादित करता है?

(अ) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (ब) भारतीय स्टेट बैंक (स) सेंट्रल बैंक (द) उक्त में से कोई नहीं

16. रेशम के कीड़े का मुख्य खाद्य पदार्थ क्या होता है?

 (अ) कीड़े (ब) घास (स) पानी (द) शहतूत के पत्ते

17. फॉस्फोरस का सबसे स्थायी अपरूप है?

(अ) पीला फॉस्फोरस (ब) लाल फॉस्फोरस (स) बैंगनी फॉस्फोरस (द) काला फॉस्फोरस

18. मेमोरी शब्द किससे संबंधित है?

(अ) लॉजिक से (ब) कंट्रोल से (स) इनपुट से (द) स्टोरेज से

19. विश्व का प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर है?

(अ) एनीयक (ब) सिद्धार्थ (स) परम (द) डीप

20. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर कौन सा है?

(अ) सिद्धार्थ (ब)  परम (स) मेघा (द) साइबर

21. प्रयोगशाला में यूरिया का संश्लेषण सर्वप्रथम किसने किया?

(अ) विलियमसन (ब) कोल्बे (स) वोह्लर (द) बर्थोलेट

22. आंसू गैस में प्रयुक्त होता है?

(अ) क्लोरो ऐसिटोफिनोन (ब) ब्रोमो ऐसिटोफिनोन (स) फ्लोरो ऐसिटोफिनोन (द) क्लोरो ऐसिटोक्यूसोन

23. कौन सा देश पहले न्यू ग्रेनेडा के नाम से जाना जाता है?

(अ) कोलंबिया (ब) बोलीविया (स) वेनेजुएला (द) पेरू

24. किस देश का प्राचीन नाम अपर बोल्टा है?

(अ) घाना (ब) बोत्सवाना (स) ताइवान (द) बुर्किना फांसो

25. मानव का जैविक नाम है?

(अ) होमो इरेक्टस (ब) होमो निएण्डरथैलिस (स) होमो हैबिलिस (द) होमो सेपियंस

26. दूध में खटास किसके कारण आती है?

(अ) शैवाल (ब) जीवाणु (स) कवक (द) खमीर

 ---

सही जवाब- 1.(ब)मिशन हरित आंध्र प्रदेश, 2.(स)वेब पोर्टल नेताजी पेपर्स डॉट जीओवी डॉट आई इन, 3.(स)आठ, 4.(ब)31 दिसंबर 2014, 5.(अ)शराब की दुकानों को लाइसेंस राष्ट्रीय राजमार्गों पर जारी न करें, 6.(ब)भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), 7.(अ)बारिश में जाम के कारण,  8.(अ) प्रकाश गति से तीव्र गति वाले कण, 9.(ब) आइंस्टीन ने, 10.(स) गैलीलियो, 11.(स) कैरोलिना मरीन, 12.(अ) हमारे अधिकार हमारी स्वतंत्रता, 13.(अ)प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण, 14.(स) 25 अगस्त, 2005, 15.(अ)रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया,16.(द)शहतूत के पत्ते, 17.(ब) लाल फॉस्फोरस, 18.(द)स्टोरेज से, 19.(अ) एनीयक, 20.(अ) सिद्धार्थ, 21.(स) वोह्लर,22.(अ) क्लोरो ऐसिटोफिनोन,23.(अ) कोलंबिया, 24.(द)बुर्किना फांसो, 25.(द) होमो सेपियंस, 26.(ब) जीवाणु।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news