ताजा खबर

सौम्या चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोप तय
17-Apr-2026 11:00 PM
सौम्या चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोप तय

 रायपुर, 17 अप्रैल। विशेष न्यायाधीश नीरज शर्मा की कोर्ट ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट में ईओडब्ल्यू ने अपनी याचिका में सौम्या के द्वारा दिसंबर 18-‌दिसंबर 22 के बीच अपने और परिजनों के नाम से 47.18 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। जो उसकी आय से अधिक है। हालांकि इससे इन्कार करते सौम्या ने भी विचारण आवेदन दिया है। कोर्ट सूत्रों ने बताया कि अब इस आवेदन पर कोर्ट सुनवाई करेगा।


अन्य पोस्ट