ताजा खबर

भाठागांव के केसरी बगीचा में 2 एकड़ में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
24-Mar-2026 8:43 PM
भाठागांव के केसरी बगीचा में 2 एकड़ में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

रायपुर, 24 मार्च। भाठागांव में केसरी बगीचा क्षेत्र में  में लगभग 2  एकड़ निजी भूमि क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निगम ने बुलडोजर चलाया।वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी से काटकर  रोक लगायी गयी।

इस दौरान ईई दिनेश सिन्हा, एई आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता  सागर ठाकुर, अंकुर अग्रवाल एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारी उपस्थित रहे ।
 उल्लेखनीय है कि विगत लगभग 3 सप्ताह पहले भी  जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम ने भाठागांव भर्रीखार क्षेत्र में लगातार 3 दिन अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर कार्रवाई की थी।


अन्य पोस्ट