ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च । दुर्ग-हटिया-दुर्ग के मध्य 08185/08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया है। यह अब एक्सप्रेस के रूप में नए नंबर 18641/42 दुर्ग -हटिया-दुर्ग, द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस होगी। जो 2 अप्रैल से हटिया से दुर्ग के लिये प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार तथा 3 अप्रैल से 18642 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, दुर्ग से हटिया के लिए प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी ।
मार्ग में ठहराव:
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा एवं रायपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
कोच संरचना -
इस गाड़ी मे05 सामान्य, 01 एसएलआरडी , 01 एसी-3, 01 एसी-2, 06 शयनयान तथा जनरेटर कार सहित कुल 15 एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी |
गाड़ी का समय-सारिणी –
???? 18641 हटिया-दुर्ग, द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, हटिया से दुर्ग के लिये प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को रात्रि 8 बजे रवाना होकर, ठहराव वाले मध्यवर्ती स्टेशनों, राऊरकेला 22.32 बजे, दूसरे दिन झारसुगुड़ा 00.10 बजे, रायगढ़ 01.25 बजे, चांपा 02.30 बजे, बिलासपुर 03.50 बजे, भाटापारा 04.38 बजे, रायपुर 05.35 बजे होकर सुबह 06.45 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी |
???? इसी प्रकार 18642 दुर्ग-हटिया, द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, दुर्ग से हटिया के लिये प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 19.35 बजे रवाना होकर, ठहराव वाले मध्यवर्ती स्टेशनों, रायपुर 20.15 बजे, भाटापारा 21.11 बजे, बिलासपुर 22.25 बजे, चांपा 23.24 बजे, दूसरे दिन रायगढ़ 00.27 बजे, झारसुगुड़ा 02.43 बजे, राऊरकेला 04.05 बजे होते हुए सुबह 07.15 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी |


