ताजा खबर

स्पष्ट दृष्टि, राजनीतिक समर्थन के चलते भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम सफल हुआ: किरण कार्णिक
14-Apr-2025 9:05 AM
स्पष्ट दृष्टि, राजनीतिक समर्थन के चलते भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम सफल हुआ: किरण कार्णिक

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल। प्रौद्योगिकी कंपनियों के शीर्ष संगठन नैसकॉम के पूर्व अध्यक्ष किरण कार्णिक ने यहां कहा कि अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारत को उल्लेखनीय उपलब्धि स्पष्ट दृष्टि तथा निरंतर राजनीतिक और नीतिगत समर्थन के कारण हासिल हुई।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में दो दशक तक कार्य कर चुके कार्णिक ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत 1960 के दशक में हुई थी और इस क्षेत्र में अब यह दुनिया के अग्रणी देशों में शुमार हो गया है।

कार्णिक ने यह टिप्पणी विज्ञान पत्रकार और लेखक डॉ. दिनेश सी. शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक 'स्पेस: द इंडिया स्टोरी' के विमोचन कार्यक्रम में की।

पुस्तक का विमोचन शनिवार को कार्णिक और पूर्ववर्ती योजना आयोग (अब नीति आयोग) के पूर्व सदस्य अरुण मैरा ने किया।

पुस्तक में रॉकेट विज्ञान, उपग्रह विकास और चंद्र अभियान में भारत की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसमें अंतरिक्ष यात्रियों राकेश शर्मा, कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्राओं की कहानी भी बयां की गई है। (भाषा)


अन्य पोस्ट