सामान्य ज्ञान
फ्लोरिडा
29-Apr-2023 12:24 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
फ्लोरिडा संयुक्त राज्य अमरीका के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है, जिसके उत्तर-पश्चिमी सीमा पर अलाबामा और उत्तरी सीमा पर जॉर्जिया स्थित है। संयुक्त राज्य में शामिल होने वाला यह 27वां राज्य था। इस राज्य के भूस्थल का अधिकांश भाग एक बड़ा प्रायद्वीप है जिसके पश्चिम में मैक्सिको की खाड़ी और पूर्व में अटलांटिक महासागर है।
मुख्य रूप में इस राज्य को गर्म जलवायु की वजह से इसे सनशाइन स्टेट के रूप में जाना जाता है। इसके उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में उपोष्णकटिबंधीय एवं दक्षिणी भाग में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है। इस राज्य में चार बड़े शहरी क्षेत्र, कई छोटे-छोटे औद्योगिक नगर और बहुत से छोटे - छोटे कस्बे हैं। टलहसी, इस राज्य की राजधानी और मियामी सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। फ्लोरिडा के निवासियों को फ्लोरिडियन्स के रूप में जाना जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे